सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें बाहर
आज IPL का पहला प्लेऑफ मैच खेला जाएगा। 2024 में प्लेऑफ खेलने वाली 4 में से 3 टीमें 2025 के टॉप-4 में जगह नहीं बना सकीं। RCB ही दोनों सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम रही।
पिछले साल जहां 6 बार टीमों ने पारी में 250 से ज्यादा रन बनाए थे, वहीं इस बार 2 ही बार टीमें इस आंकड़े को पार कर सकीं। दोनों बार यह कारनामा छठे स्थान पर रही SRH ने किया।
लीग स्टेज के 70 मैचों में पिछली बार 14 शतक लग गए थे, इस बार 9 ही सेंचुरी लगीं। हालांकि चौकों और छक्कों की संख्या लगभग बराबर ही रही। इस बार टॉस जीतने वाली टीमों ने ज्यादा मैच जीते। वहीं राइट हैंड बैटर्स के मुकाबले लेफ्ट हैंडर्स का ज्यादा दबदबा रहा।
2024 में लीग स्टेज के 70 में से 67 मुकाबलों के नतीजे निकले, 3 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे थे। इस बार भी यही ट्रेंड रहा। 10 टीमों ने 9.61 के रन रेट से स्कोर किया था, जो इस बार हल्का सा गिरकर 9.60 पर रहा। हालांकि, इस बार बैटिंग औसत 29.86 से बढ़कर 30.50 पर पहुंच गया। यानी बैटर्स ने अपना विकेट देने से पहले ज्यादा रन बनाए।
2023 में पहली बार इम्पैक्ट प्लेयर रूल से 12 प्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया। 2024 में इस नियम के कारण 41 बार 200 से ज्यादा रन बन गए, जो एक सीजन का रिकॉर्ड था। 2025 में यह रिकॉर्ड भी टूट गया और टीमों ने 48 बार 200 प्लस रन बना दिए। हालांकि, इस बार 250 प्लस स्कोर 6 के मुकाबले 2 ही बार बने।
पिछले साल KKR का रन रेट सबसे ज्यादा था, टीम ने 10.62 के रन रेट से बैटिंग करते हुए टाइटल भी उठाया था। बेस्ट रन रेट वाली 3 टीमों में SRH और RCB का नंबर भी था, दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंची थीं। इस बार PBKS ने सबसे तेज 10.10 के रन रेट से बैटिंग की और नंबर-1 पर रहकर लीग स्टेज फिनिश किया। हैदराबाद ने 10.04 और गुजरात ने 9.92 के रन रेट से बैटिंग की। गुजरात तो प्लेऑफ में पहुंच गई, लेकिन हैदराबाद बाहर हो गई।
2024 में गुजरात, लखनऊ और पंजाब ने सबसे धीमे रन रेट से बैटिंग की थी, तीनों ही प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकीं। इस बार चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली ने सबसे धीमे बैटिंग की, तीनों को प्लेऑफ में जगह नहीं मिली।
2025 के लीग स्टेज में चौकों और छक्कों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी हुई। 1208 के मुकाबले इस बार 1217 छक्के लगे। वहीं 2070 चौकों के मुकाबले इस बार 2138 चौके लग गए। हैदराबाद ने पिछले साल सबसे ज्यादा 160 छक्के लगाए थे। इस बार प्लेऑफ से बाहर लखनऊ 152 और राजस्थान 146 सिक्स लगाकर टॉप-2 में रहीं।
प्लेयर्स में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 41 छक्के लगाए थे, इस बार लखनऊ के निकोलस पूरन 40 सिक्स लगाकर टॉप पर रहे। फर्क बस इतना रहा कि पिछली बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों और प्लेयर्स ने प्लेऑफ में भी जगह बनाई थी। इस बार ये नहीं हो सका।
इस सीजन के 70 लीग मैचों के बाद पंजाब किंग्स ने फाइनल पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर रही है। गुजरात टाइटंस को तीसरा और मुंबई इंडियंस को चौथा स्थान मिला। स्टोरी में चारों टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस IPL 2025 का क्वालिफायर-1 आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें IPL इतिहास में पहली बार प्लेऑफ मुकाबले में भिड़ेंगी