खेल

IND-SA दूसरा वनडे. 2 दिसंबर तक ले सकेंगे फिजिकल पास, पहले 15 मिनट में बिक गई थीं 16 हजार टिकट

रायपुर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेला जाना है। इसके लिए दूसरे फेज की टिकट बिक्री आज शाम पांच बजे से शुरू हुई। टिकटों की बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गए।

लोगों ने https://ticketgenie.in से ऑनलाइन टिकट खरीदी की।

इसके बाद इन टिकट काे इंडोर स्टेडियम काउंटर से फिजिकल पास में कंवर्ट 2 दिसंबर तक करा पाएंगे। पहले फेज में अब तक लगभग 20 हजार टिकट बिक चुकी है। CSCS के डायरेक्टर विजय शाह ने दैनिक भास्कर को बताया कि मैच की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

वहीं इससे पहले इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फिजिकल टिकट लेने पहुंचे। वहीं स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी सोमवार को हुई थी।

इसके लिए सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जुट गई थी। हालांकि, स्टूडेंट्स टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान सामने लाइन में खड़े युवाओं के बीच धक्की-मुक्की हो गई।

दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना होगा, ताकि ओवर चार्जिंग न हो। स्टेडियम में कई जगह रेट-चार्ट चस्पा किया जाएगा।

रायपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए CSCS और BCCI ने दर्शकों के लिए कड़े सुरक्षा नियम जारी किए हैं। दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री से पहले कभी भी चेकिंग और फ्रिस्किंग (जांच) से गुजरना पड़ सकता है। स्टेडियम में कोई भी ऐसा बैनर, फ्लैग या सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है, जिस पर कॉमर्शियल लोगो हो और जो मैच के किसी आधिकारिक स्पॉन्सर के अधिकारों से टकराती हो।

रायपुर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार खिलाड़ियों को लाइव देखने के लिए भारी उत्साह है। पहले चरण में अपर-लोअर स्टैंड्स के टिकट सबसे पहले बिके, फिर गोल्ड और सिल्वर। अब भी लगभग 70% सीटें खाली हैं, जिन्हें दूसरे चरण में बुक किया जा सकेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image