खेल

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में दतान की टीम रही विजेता उपविजेता रही घिरघोल की टीम

लवन। ग्राम पंचायत मल्लीन में लिटिल स्टार के तत्वाधान में 10 मार्च से आयोजित मल्लीन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 20 मार्च को हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जनपद सभापति अश्वनी रजक थे। वहीं प्रमुख अतिथि विक्रेता शिवानंद गिरी एवं विशिष्ट अतिथि सरपंच रामकली महेश मिर्झा ग्राम पटेल सुखदेव प्रसाद साहू थे।
10 मार्च से आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आसपास के 32 टीमों ने भाग लिया था। 20 मार्च को दतान और घिरघोल के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें दतान की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए 10 ओवर में 86 रन बनाए जिसमें पप्पू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम के लिए 42 रन का योगदान दिया। जीत के लिए 87 रन की पीछा करते हुए घिरघोल की टीम 48 रन पर आल आउट हो गई। इस तरह विजेता दतान की टीम को 15 हजार रुपए एवं ट्रॉफी उपविजेता घिरघोल को 10 हजार एवं ट्राफी और तीसरे स्थान पर रहे सिनोधा की टीम को 05 हजार रुपये एवं ट्राफी प्रदान किया गया। इसी तरह मैच ऑफ़ द सीरीज दतान की पप्पू को एक हजार बेस्ट बैट्समैन घिरघोल की रवि को 501 रुपए एवं बेस्ट बॉलर मल्लीन की नागेश ध्रुव को 501रुपए का इनाम दिया गया। जनपद सभापति अश्वनी रजक ने कहा कि हार जीत लगा रहता है हार से निराश नहीं होना चाहिए। आज हार है तो कल जीत भी निश्चित होगी। इस दौरान पंच सुमित्रा साहू नारायण साहू एवं ग्रामीण डोमार साहू लखेश साहू निर्मल साहू मंगलुराम साहू लोकनाथ साहू सुरेश साई साहू छेदीलाल साहू और आयोजक टीम के कप्तान नागेश ध्रुव उपकप्तान दिलेश्वर साहू नीलकंठ साहू तरुण ध्रुव अर्जुन ध्रुव चंद्रेश साहू भोलाराम सौरभ साहू धनेश्वर साहू ताम्रध्वज साहू गंगासागर साहू गोविंद साहू अश्वनी साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image