खेल

विराट–रोहित कल ऑस्ट्रेलिया में आखिरी वनडे खेल सकते हैं

ये प्रदर्शन टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली का है। वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। शनिवार को सिडनी में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाना है। मुमकिन है कि यह विराट कोहली और लंबे समय से उनके टीम मेट रहे रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी इंटरनेशनल मैच हो।

इस मैच में दोनों सितारों से इम्पैक्टफुल परफॉमेंस आना जरूरी है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और अब टीम पर पहली बार क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। कंगारू वनडे क्रिकेट में भारत को अब तक क्लीन स्वीप नहीं कर सके हैं। एक दिन पहले 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 2 विकेट से जीता था। टीम को पहले मैच में 7 विकेट की जीत मिली थी।

इस मुकाबले में भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को वनडे सीरीज में अब तक क्लीन स्वीप नहीं कर सकी है। दोनों टीमों 1984 से वनडे सीरीज खेल रही है। जब पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय दौरे पर आई थी, तब 5 मैचों के 3 मुकाबले जीते थे, लेकिन 2 मैच बेनतीजा रहे।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब है। टीम ने यहां पिछले 9 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीता है। भारतीय टीम को पिछली जीत 23 जनवरी 2016 को मिली थी। उसके बाद से टीम इंडिया ने यहां लगातार 3 मुकाबले गंवाए हैं।

ऑस्ट्रेलियन पिचों पर दोनों टीमों के बीच 56 मैच खेले गए हैं, इनमें से 40 मुकाबले मेजबान टीम ने जीते हैं। 14 मैच भारत के पक्ष में रहे हैं। 2 मैच नो रिजल्ट रहे। ओवरऑल हेड-टु-हेड में भारत-ऑस्ट्रेलिया ने 154 मैच हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 86 और भारत ने 58 मैच जीते हैं। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। मौजूदा सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में एक फिफ्टी के सहारे 81 रन बनाए हैं। रोहित ने एडिलेड में 73 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में 3 विकेट लेने वाले वॉशिंगटन सुंदर भारत के टॉप विकेट टेकर हैं।

पिछले मैच में 74 रन की पारी खेलने वाले मैथ्यू शॉर्ट इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में एक फिफ्टी के सहारे 82 रन बनाए हैं। गेंदबाज में एडम जम्पा 4 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने एडिलेड में 4 विकेट झटके थे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का तीसरा वनडे शनिवार 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image