10 मई को रायपुर में RCB vs MI मैच:ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू,
रायपुर
राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं।
इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच की सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए की थी, लेकिन यह टिकटें आज विंडो ओपन होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गई।
मैच की सभी टिकटें इस बार ऑनलाइन ही बिक रही है। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग ने 10th, 12th मेरिट में आए स्टूडेंट्स को फ्री में मैच दिखाने की व्यवस्था की है।
जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां करीब 6 दिन तक रहेगी। इस दौरान टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंच सकती है।
फिलहाल 3300 रुपए से 8000 रुपए तक टिकट विंडो ओपन है। वहीं 12 मई को होने वाले मैच के लिए टिकट बिक्री 4 मई से शुरू होगी। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।
स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी आपको अपने खरीदी हुई टिकट में भी देखने काे मिलेगा। दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी।
वहीं 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। एक नंबर से केवल चार टिकट की मिलेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।