राजधानी

रायपुर के 8 हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द:आयुष्मान में गड़बड़ी

रायपुर 

आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के इलाज के नाम पर गड़बड़ी को लेकर पिछले दिनों छापेमारी की गई थी। अब गड़बड़ी करने वाले 16 निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने इन अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। सबसे ज्यादा 8 अस्पताल रायपुर के हैं।

19 अस्पतालों की जांच में 16 में अलग-अलग तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। इनमें मरीजों से इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे लेना, बिना जरूरत भर्ती करना, इलाज के पैकेज में गलत कोड डालकर ज्यादा राशि लेना और फर्जी दस्तावेज तैयार करना शामिल है  स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिन अस्पतालों में गड़बड़ी मिली, उनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत दूसरे जिलों के अस्पताल शामिल हैं।

रायपुर

1-  श्री अनंत साईं अस्पताल

2-  श्री महावीर अस्पताल

3-श्री निवाश अस्पताल

4-वरदान अस्पताल

5- सुयश अस्पताल

6- हेरिटेज अस्पताल

7- रावतपुरा सरकार अस्पताल

रायपुर के इन अस्पतालों में हुई कार्यवाही

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त संचालक इंद्रजीत बर्मन के मुताबिक, जांच में गड़बड़ी मिलने वाले अस्पतालों पर आयुष्मान योजना के तहत कार्रवाई की गई है। नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए अलग टीम बनाई गई है।

फिलहाल 16 अस्पतालों पर हुई कार्रवाई आयुष्मान योजना के रजिस्ट्रेशन तक सीमित है। नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई अलग प्रक्रिया है।

इस कानून के तहत अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन, संचालन, जरूरी सुविधाओं, स्टाफ और मरीजों को दी जाने वाली मेडिकल सर्विस के तय मानकों की जांच होती है। गंभीर गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद बुधवार को विभाग ने यह कार्रवाई की

Leave Your Comment

Click to reload image