राज्य

न्यायालय से दोषमुक्त पटवारी के निलंबन पर राजस्व पटवारी संघ का कड़ा विरोध

 माननीय जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा को ज्ञापन सौंपकर निलंबन आदेश निरस्त करने एवं संबंधित एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

हड़तालरत पटवारियों के सामूहिक निलंबन की मांग भी उठाई, अपर कलेक्टर ने दिया समुचित कार्रवाई का आश्वासन

ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ रिगनी  / खरौद  

 राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने ग्राम खोखरा में पदस्थ पटवारी एवं संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री ज्योतिप्रकाश कुमार सर्वे के निलंबन की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में 03 नवंबर को जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर माननीय श्री वीरेंद्र लकड़ा को ज्ञापन सौंपकर निलंबन आदेश तत्काल निरस्त करने तथा संबंधित एसडीएम के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि श्री सर्वे को जुआ अधिनियम से संबंधित प्रकरण में माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, जांजगीर-चांपा द्वारा 03 फरवरी 2026 को दोषमुक्त किया जा चुका है। इसके बावजूद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जांजगीर द्वारा 01 नवंबर 2026 को उसी प्रकरण को आधार बनाकर उनका निलंबन किया जाना न्यायसंगत एवं उचित प्रशासनिक कार्रवाई नहीं है।

संघ ने सवाल उठाया कि जब सक्षम न्यायालय द्वारा संबंधित कर्मचारी को दोषमुक्त किया जा चुका है, तो उसी प्रकरण के आधार पर निलंबन की कार्रवाई किस वैधानिक आधार पर की गई? संघ ने इसे कर्मचारियों के सम्मान एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावित करने वाली कार्रवाई बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज की। साथ ही जिले के समस्त हड़तालरत पटवारियों के सामूहिक निलंबन की कार्रवाई किए जाने का आग्रह भी किया।

ज्ञापन प्राप्त करते हुए अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र लकड़ा ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को प्रकरण में समुचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के फिरत किरण, डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, भुवनेश्वर देवांगन, लक्ष्मीनारायण तिवारी, राजस्व पटवारी संघ के गोपाल राठौर, लक्ष्मी तिवारी, संजय शांडिल्य, शिव शर्मा, संदीप राठौर, टिकेंद्र दीवान, प्रमोद कश्यप, रंजीत जांगड़े, अंबुज शर्मा, प्रदीप देवांगन, गजानंद साहू, रोशन बिंझवार, मोहन कौशिक, हेमचंद तिवारी, चंद्रशेखर कश्यप, नरेंद्र टंडन, हरीश कश्यप, खुशबू तिवारी, सुष्मिता दीवान, श्वेता राठौर, अंबालिका बरगाह एवं सावित्री दर्वे सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पटवारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image