रायपुर में विराट कोहली को देख रोने लगी फैन:
रायपुर
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सोमवार को रांची से एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखने भीड़ उमड़ पड़ी।
वहीं निजी होटल पहुंचने पर विराट कोहली को अपने इतने करीब देखकर एक फैन रोने लगी। उसने कोहली को गुलाब भी दिया। इस दौरान विराट कोहली ने फैंस से मुस्कुराते हुए गुलाब लिया और आगे बढ़ गए। हालांकि फैंस कुछ देर तक रोती रही।
रायपुर एयरपोर्ट पर BCCI के वाइस चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट लगातार बढ़ रहा है। इंटरनेशनल मैचों की संख्या के साथ, छत्तीसगढ़ अब क्रिकेट सीन में एक अहम जगह बन गया है। हम क्रिकेट स्टेडियम के डेवलपमेंट के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
राजीव शुक्ला ने कहा कि यह ग्राउंड भविष्य में कई क्रिकेट मैच होस्ट करेगा। हम ग्राउंड के डेवलपमेंट पर चर्चा करने के लिए BCCI के साथ मीटिंग भी करेंगे। वहीं PM मोदी की मौजूदगी में हुई DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में तैनात 2 हजार पुलिसकर्मियों को रोक लिया गया है। वनडे मैच के लिए तैनाती की गई है।
मैच में 40 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। स्टेडियम से 500-700 मीटर की दूरी पर चार पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इनमें सत्य साईं अस्पताल के पास परसदा पार्किंग, नवागांव मोड़ क्षेत्र और कोसा पार्किंग शामिल हैं।
इनकी संयुक्त क्षमता 20 हजार से ज्यादा वाहनों की है। एयरपोर्ट रोड, सेरीखेड़ी, नवागांव मोड़ और नवा रायपुर सीबीडी स्टेशन की ओर से आने वाले दर्शक इन्हीं मार्गों से पार्किंग में पहुंचेंगे। वहीं पैवेलियन पार्किंग में केवल 60 VVIP वाहनों को अनुमति मिलेगी।
स्टेडियम के आसपास अन्य पार्किंग में 2000 कारों की व्यवस्था की गई है। गोल्ड, प्लेटिनम, कॉरपोरेट बॉक्स टिकट धारकों और शासन से जुड़े चुनिंदा VVIP के लिए स्पेशल पास जारी किए गए हैं। आम दर्शकों को तय पार्किंग में वाहन रखना होगा।