जिला

महिला की जलती चिता पर तंत्र-साधना कर रहा था अघोरी

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अघोरी बाबा पर महिला की जलती चिता से छेड़छाड़ कर तंत्र साधना करने का आरोप लगा है। यह देख गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने बाबा की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि, चिता से सिर और हड्डियां गायब है। बुजुर्ग ने बताया कि, बाबा मंत्र पढ़ते हुए शराब की बूंद चिता पर डाल रहा था। हम सिर्फ बैठे थे, हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है।

वीडियो में कुछ लोग उसे जमीन पर घसीटते, बाल पकड़कर खींचते और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान उसके मुंह से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है।

उसकी पहचान शिवराम बाबा के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना कोनी थाना इलाके की है।

वायरल वीडियो में परिजनों ने बुजुर्ग से पूछा कि, हड्डियां कौन ले गया है। हमें वापस कर दो हम कुछ नहीं करेंगे। बुजुर्ग ने कहा कि, बाबा ने हड्डी निकाला है, लेकिन उसने कहा रखा है मुझे इसकी जानकारी नहीं है। दो लड़के जो आए थे, उनको भी मैं नहीं पहचानता हूं।

मुझे चावल और शराब लाने के लिए कहा गया। बाबा मंत्र पढ़ते हुए शराब की बूंद चिता पर डाल रहा था। हम सिर्फ बैठे थे, हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है।

परिजनों का आरोप है कि, अंतिम संस्कार के बाद शिवराम बाबा श्मशान घाट पहुंचे और महिला की जलती चिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए तंत्र साधना करने लगे। उनका आरोप है कि, चिता से महिला की हड्डियां गायब है। जिससे परिजन और बाकी लोग नाराज हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल बाबा को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image