IND-SA दूसरा वनडे...मैच के दौरान ग्राउंड में घुसा फैन
रायपुर
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 359 रन का टारगेट दिया है।
वहीं मैच के दौरान एक फैन मैदान में घुस गया था। बाउंसरों ने कंधे में उठाकर युवक को तुरंत मैदान से बाहर निकाला। रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं गंवाया है। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
दोपहर में स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़कों पर कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। तेलीबांधा चौक पर लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन राम बाबू भी स्टेडियम पहुंचे हैं। थ्री-लेयर चेकिंग के बाद फैंस को धीरे-धीरे एंट्री दी गई। हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम में जमा हुए हैं।