खेल

पांडिचेरी को छत्तीसगढ़ ने 9 विकेट से हराया

पांडिचेरी को छत्तीसगढ़ ने 9 विकेट से हराया:कसी गेंदबाजी और यति-गीत की जोड़ी ने दिलाई जीत, 71 गेंद पहले ही मैच किया खत्म

बीसीसीआई की ओर से आयोजित विमेंस अंडर- 19 वन डे ट्रॉफी 2026 में छत्तीसगढ़ अंडर-15 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांडिचेरी अंडर-15 को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पांडिचेरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी।

पांडिचेरी की ओर से ओपनर हंसिका ने नाबाद 59 रन और गौधना ने 45 रन की पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए एक मजबूत शुरुआत दी। इसके अलावा शिवानी ने 31 रन और अंजुम ने नाबाद 22 रन बनाए। टीम 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 182 रन ही बना पाई।

पूरे मैच में छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। श्रीया पांडे, गायत्री बाई और संतोषी बाई को 1-1 विकेट मिला।

यति शर्मा की विस्फोटक पारी से छत्तीसगढ़ की आसान जीत

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ टीम ने मात्र 23.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 184 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया ।टीम की जीत में ओपनर यति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 55 गेंदों में 84 रन नाबाद बनाए, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

वहीं गीत दहरिया ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 64 रन नाबाद बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। पांडिचेरी की ओर से अंजुम को एकमात्र विकेट मिला।

Leave Your Comment

Click to reload image