क्राइम
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार! पुलिस ने संदिग्ध हालत में 6 लड़कियों को पकड़ा,
बिलासपुर
शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज शाम एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 युवतियों को पकड़ा
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और छापामार कार्रवाई की गई। रेड के दौरान स्पा सेंटर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जिसके बाद वहां मौजूद सभी युवतियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और इसे संचालित करने वाले लोग कौन हैं
इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस तरह के अन्य केंद्रों पर भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
अकलतरा थाना क्षेत्र के शराब दुकान के पास अज्ञात हमलावरो ने चाकू से किया युवक पर हमला
जांजगीर चांपा/
जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज शाम शराब भट्टी के पास चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात में वर्धा पावर प्लांट में कार्यरत इंजीनियर ई. महेश 34 वर्ष पिता ई. कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घायल महेश मूल रूप से गुरु घांसी मोहल्ला का निवासी है। शाम को वह शराब भट्टी के पास पहुंचा था, तभी अज्ञात हमलावर ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान जल्द ही उजागर की जाएगी।
सावधान, छत्तीसगढ़ में बन रहा नकली शराबः पुलिस ने जब्त किया नकली होलोग्राम, स्टीकर, ढक्कन और एक टैंकर स्पिरिट
छत्तीसगढ़ में नक्कली शराब बानाने और इसे खपाने वाला गिरोह सक्रिय है।.............. बिलासपुर ,मुंगेली पुलिस ने बही मात्रा में नकली होलोग्राम, स्टीकर और शराब के उक्कन जेबीटी किया है। हैरान करने वाली। बाली बात पे की गिरोह से स्पिरिट से भरा टैंकर भी जब्त किया है।
सावधान छत्तीसगढ़ में नकली शराब बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नकली शराब बनाने और इसे खमाने वाला गिरोह मुंगेली पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्पिरिट से भरा टैंकर, कार, नकली स्टीकर, होलोग्राम, शराब की बोतल के ढक्कन, शराब की डिग्री नापने की मशीन और चार मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जाबकारी एक्ट और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मुंगेली एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि फास्टरपुर के पारा दारों गांव में अवैध शराब बनाने के लिए रिपेरिट खरीदने की सूचना मिली थी। एएसपी छाबड़ा और एसडीगोपी गयंक तिवारी ने साइबर बोल की टीम को मोके पर भेजा। टीग ने फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दावो रिपेत नवोदय विद्यालय के पास घेराबंदी कर रामगोपाल गादव (40) निवासी मोमा, जिला राजगढ़ (मप्र), मलखान सिंह (35) निवासी हमीरपुर (उप्र), महेंद्र अनुरागी (23) निवासी महोबा (उप्र) और भगवत सिंह बुंदेला (48) निवासी छतरपुर को पकड़ लिगा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये भोपान से खेरकाबांधा ब्रिस्टलरी जा रहे टेंकर ड्राइवर नो सांठगांठ कर शियेष्टि निकालते थे। इसके बाद यही रिपेरिट नकली शराब बनाने में उपयोग की जाती थी। नकली बोतलों पर होलोग्राम और ढक्कन लगाकर वे इसे मुंगेली और आसपास के जिलों में खपाते थे।
नकली शराब बनाने का लंबे समय से कर रहे गौरखधंधा
आरोपी बहूड अनुरागी पहले भी नकली शराब बनाने के मामले में पकड़ा जा चुका है। तकरीबन एक साल पहले पथरिपा पुलिस ने ग्राम घुठेली के पास दबिश देकर उसे भारी मात्रा में नकली होलीग्राम और स्थिरिट के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी भगवत सिंह बुंदेला के खिलाफ भी मध्यप्रदेश के एना जिले के है गुनौर थाना में इसी तरह का मामला दर्ज
ठेके बंद होने के बाद शुरू किया गौरखधंधा
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले शराब ठेकेदारों के यहाँ काम करते थे। छत्तीसगढ़ में शराब ठेका बंद होने के बाद नकली शराब बनाने और बेचने का काम शुरू कर दिया। आसपास के कोचियों से सांठगांठ कर नकली शराब की मुंगेली और बेमेतरा जिलों के अलावा बिलासपुर के गांवी में भी खपाना शुरू कर दिया।
आबकारी अमला बेखबर
आरोपी लंबे समय से नकली राराब का अवैध कारोबार कर रहे थे, लेकिन आबकारी अमले को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। इस मामले ने आबकारी विभाग के आक्रसर से लेकर महकमे की कार्यप्रणाली समझ से परे है. आबकारी अमले को इसकी भी भनक नहीं है कि आरोपी बिलासपुर में नकली शराब कहां खपाते हैं।
इस टीम ने पकड़ी गिरोह
गिरोह का पर्दाफाश करने में फास्टरपुर थाना प्रभारी गिरिजाशंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी एसआई सुशील कुमार बंछोर, प्रधान जारक्षक नोखेलाल कुरें, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े सहित करीब 20 सदस्यीय टीग की अहम भूमिका रही।
कोरिया में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या
कोरिया
कोरिया जिले के जामपारा में जादू-टोना करने के शक में युवक ने पड़ोसी महिला की गड़ासा से हमला कर हत्या कर दी।
महिला सुबह खेत की ओर जाने के लिए निकली थी। घात लगाकर बैठे युवक ने उसपर हमला कर दिया। पुलिस ने चार घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जामपारा निवासी पारवतिया बाई पति समय लाल बरगाह (55) मंगलवार 2 सितंबर की सुबह करीब 5.30 बजे खेत की ओर जाने के लिए निकली थी। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी। घर से कुछ दूर खेत के पास उसका शव पड़ा मिला। उसके सिर और कनपटी में चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
महिला के सिर और कनपटी में चोट के 4 गहरे निशान मिलने पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतक पारवतिया बाई पर पड़ोसी युवक प्रकाश राजवाड़े जादू-टोना करने का शक करता था और इसे लेकर उसका विवाद भी हुआ था। प्रकाश राजवाड़े ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने प्रकाश राजवाड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पारवतिया बाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि महिला सुबह शौच के लिए निकली थी। इस दौरान उसने घात लगाकर बैठे आरोपी ने पारवतिया बाई का पीछा किया और दौड़ाते हुए उसपर गड़ासे से चार बार वार किया। पारवतिया मौके पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।
बैकुंठपुर कोतवाली थाना प्रभारी विपिन लकड़ा ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी प्रकाश राजवाड़े (34) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:जांजगीर चांपा
जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महावीर कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कटनई थाना अकलतरा का रहने वाला है।
घटना 31 अगस्त की रात की है। 40 वर्षीय आरोपी महावीर कंवर महिला के घर में घुस गया। वह महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 419/25 धारा 331(2), 74 BNS के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायपुर में पाकिस्तानी हेरोइन सप्लायर चांद-गुरु पकड़ाए
रायपुर
पाकिस्तान की हेरोइन रायपुर में सप्लाई करने वाले मेन सप्लायर अमृतसर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ चांद और गुरजीत सिंह उर्फ गुरुजी समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चांद-गुरु को कबीर नगर और अयान को गंज थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
अब तक 28 आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसी तरह से MDMA सप्लाई करने वाले सिंडिकेट से जुड़े अयान परवेज को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के सिंडिकेट से जुड़े बाकी सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। बता दें कि, ड्रोन से पाकिस्तान से ड्रग्स बॉर्डर पार करवाते थे।
इससे पहले, गिरफ्तार आरोपियों पास से हेरोइन, MDMA, एक कार, मोबाइल, तौल मशीन, एक पिस्टल और 82 कारतूस बरामद किया जा चुका है। आरोपियों से संपर्क रखने वाले कारोबारियों, राजनेता और अधिकारियों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।
जांच अधिकारियों का कहना है कि, आने वाले दिनों में सभी से पूछताछ की जाएगी। जो भी व्यक्ति इस सिंडिकेट से जुड़ा होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन खबरों के प्रकाशन के बाद रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने नशे का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन निश्चय’ चलाया। रायपुर के टिकरापारा, गंज, कबीर नगर, कोतवाली और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपए के ड्रग्स के साथ 28 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा गया।
इन आरोपियों से पूछताछ के बाद इनके ग्राहकों और मददगारों के नाम पुलिस काे पता चले हैं। इन सभी लोगों के बारे में साक्ष्य पुलिस जुटा रही है।
महिला के कैरेक्टर पर शक...बच्चों के सामने मां की हत्या
रायपुर
रायपुर में कैरेक्टर पर शक की वजह से पति ने अपने बच्चों के सामने उनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला तीजा से लौटकर वापस अपने ससुराल आई थी। इसी दौरान घर में खाना पर परोसते समय आरोपी ने हमला कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार सेन ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। परिवार सैलून दुकान चलाता है। उनका बेटा मुकेश सिंह अपनी पत्नी प्रियंका और दो बच्चों के साथ ऊपर के कमरे में रहता है। 27 अगस्त के शाम उनकी बहू प्रियंका सेन तीजा मनाकर मायके से वापस ससुराल लौटी थी। रात 10 बजे मुकेश अपनी पत्नी प्रियंका के कैरेक्टर पर शक करते हुए झगड़ा कर रहा था।
इस दौरान प्रियंका सेन बच्चों को खाना परोस रही थी। तभी मुकेश ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। फिर अचानक उसने रॉड से अपनी पत्नी के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड सिर पर लगते ही महिला जमीन पर गिर गई और खून निकलने लगा। महिला बचाओ बचाओ भी चिल्लाने लगी। पिता की क्रूरता देखकर बच्चे जोर-जोर से रोने लगे।
इस वारदात के बाद आरोपी मुकेश कुमार सेन पुलिस थाने पहुंच गया। उसने वारदात में इस्तेमाल रॉड के साथ पुलिस को सरेंडर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पहले हाफ मर्डर का केस दर्ज किया था लेकिन महिला की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई है। इस मामले में पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजगी।
9 वर्षीय मासूम काअपहरण
जांजगीर-चांपा
लगरा गांव के मासूम 9 वर्षीय सम्राट टंडन की गुमशुदगी ने सोमवार की शाम पूरे गांव को चिंता और भय से भर दिया था। कुछ ही घंटों में मामला अपहरण और फिरौती मांगने तक पहुंचा। परिजनों के आंसुओं और बेचैनी के बीच पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी और आखिरकार एक बड़ी कामयाबी हासिल की।
सम्राट को बिलासपुर जिले के रतनपुर के पास से सुरक्षित बरामद किया गया। इस राहत की खबर के साथ ही गांव में सन्नाटे की जगह खुशी और कृतज्ञता का माहौल छा गया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एक चौंकाने वाली सच्चाई भी सामने रखी – अपहरण की साजिश में शामिल कोई और नहीं बल्कि बच्चे का चचेरा भाई ही निकला।
उसके साथ दो अन्य साथी भी गिरफ्तार किए गए।पुलिस जांच में सामने आया कि 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए मासूम को अगवा किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने पूरी योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते वे पैसे तक नहीं पहुंच सके और पकड़े गए
।गांव में लोग इस बात से सदमे में हैं कि परिवार के ही खून का रिश्ता ऐसा अमानवीय कदम उठा सकता है। जहां एक ओर मासूम की सुरक्षित वापसी पर लोग राहत की सांस ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विश्वास और रिश्तों की पवित्रता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।सम्राट को जब मां की गोद में वापस सौंपा गया तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। एक मां की ममता और पुलिस की सक्रियता ने इस मासूम को सुरक्षित घर पहुंचा दिया, वरना कहानी किसी भयावह मोड़ पर जा सकती थी।
कबीरधाम पुलिस का बड़ा वार – 3000 नशीली टैबलेट के सौदागर पर शिकंजा, मेडिकल संचालकों को भी सख़्त हिदायत – अवैध दवा कारोबार बर्दाश्त नहीं
बिहान छत्तीसगढ़
पवन तिवारी कबीरधाम
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल के निर्देशन तथा एस डी ओ पी भूपत धनेश्री के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशे के गंदे कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ हर हाल में त्वरित, सख्त और ठोस कार्रवाई की जाए। इन्हीं सख्त निर्देशों के तहत थाना पंडरिया पुलिस ने सतत निगरानी, सटीक मुखबिर सूचना और घंटों की अथक मेहनत के बाद आरोपी को दबोच लिया।
थाना पंडरिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बैरासिन चौक वार्ड क्रमांक 09 पंडरिया निवासी सूरज सोनी पिता स्व. श्रवण कुमार सोनी, उम्र 40 वर्ष, अपने घर में प्रतिबंधित नशीली दवाई का अवैध भंडारण कर बिक्री हेतु रखे हुए है। पुलिस दल ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान Nrx Alprazolam Tablets (ALPRASCEN-0.5mg) के कुल 3000 नग टैबलेट (कुल वजन लगभग 480 ग्राम) बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 72 सौ रुपये है। यह दवा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती है और नशे के रूप में इसका दुरुपयोग होता है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक नितिन तिवारी, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के साथ उप निरीक्षक ज्ञान सिंह कोरेटी, सहायक उप निरीक्षक मानिक राम सिन्हा, प्रधान आरक्षक हरिश्चंद्र साहू, साइबर सेल के प्रआरक्षक चुम्मन साहू, वैभव सिंह कल्चुरी, अभिनव तिवारी, आरक्षक नारायण पटेल, संदीप शुक्ला, अभिषेक शर्मा, ओम प्रकाश, राजा राम, हुकुम माथुर तथा महिला आरक्षक रतनी मरावी की सक्रिय भूमिका रही। पूरी टीम ने समन्वित और तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि बरामदगी को सुरक्षित करते हुए न्यायालयीन कार्रवाई सुनिश्चित की।
आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश है कि कबीरधाम जिले में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा है कि जिले में नशे का व्यापार करने वाले चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, पुलिस की पकड़ से नहीं बच पाएंगे इस चैन के हर कड़ी तक पहुंचा जाएगा।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करता है या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। कबीरधाम पुलिस हर सूचना पर त्वरित और सख्त कार्यवाही करेगी, ताकि इस गंदे धंधे का पूर्ण रूप से खात्मा किया जा सके।
कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा मेडिकल संचालकों एवं पदाधिकारियों की बैठक लेकर सख़्त चेतावनी दी गई और स्पष्ट निर्देश जारी किए गए कि किसी भी प्रकार की अवैध दवा बिक्री या भंडारण पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कबीरधाम में नशे के धंधे को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
कबीरधाम पुलिस का स्पष्ट संदेश – नशे का धंधा करने वालों के लिए जेल ही अंतिम ठिकाना है।
गांजा परिवहन करने के महिला सहित पांच आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सारंगढ़ बिलाईगढ़
- मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुये अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने के एक महिला सहित पांच आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ , सट्टा , शराब , अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कामिल हक के कुशल नेतृत्व मे आज मुखबिर की सुचना पर बाईपास रोड ग्राम दानसरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान बरमकेला की ओर से एक एक्सयूव्ही चार पहिया वाहन क्रमांक ओडी 02 ए 1444 एवं एक ट्रक कन्टेनर वाहन क्रमांक एचआर 46 ई 2249 को रोकवाने से नही रूकने पर ग्राम नंदेली बाईपास रोड एमआरएम राईस मिल के पास घेराबंदी कर रुकवाये। जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे , जिसके कब्जे से 29 पैकेटो में कुल 91 किलो 320 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं घटना मे प्रयुक्त 04 नग मोबाईल , चार पहिया वाहन व कन्टेनर को जप्त किया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ मे अपराध क्रमांक 437/2025 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक कामिल हक , सउनि नरेन्द्र मनहर , राम कुमार मानिकपुरी , प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव , संतोष मिरी , सोनसाय यादव , आरक्षक योगेश कुमार कुर्रे , सत्येन्द्र बंजारे , भुवनेश्वर चंद्रा , विक्रम सिंह सिदार , सुरेन्द्र पटेल , पुरूषोत्तम राठौर , कृष्णा महंत , दीपक मैत्री , बिहारी साहू एवं महिला आरक्षक शंकुतला जायसवाल सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
देवेंद्र शर्मा पिता ईश्वर शर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी - कायलगाव , थाना - भिवानी , जिला भिवानी (हरियाणा) , श्याम बाबू चौधरी पिता सीताराम चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी - मानबंदपारा , जिला - बरगढ़ (ओड़िशा) , रंजीत साहू पिता निरंजन साहू उम्र 26 वर्ष निवासी - तोरा , जिला - बरगढ़ (ओड़िशा) , नारायण प्रसाद साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 36 वर्ष निवासी - अड़भार , जिला - सक्ति और संजना साहू पति नारायण साहू उम्र 35 वर्ष निवासी - अड़भार , जिला - सक्ति (छत्तीसगढ़) ।
जप्त सम्पत्ति -
कुल 91 किलो 320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 900000 रूपये , घटना मे प्रयुक्त एक कन्टेनर वाहन क्रमांक एचआर46 ई 2249 कीमत करीबन 1500000 रूपये , एक महिंद्रा एक्सयूव्ही कीमत करीबन 1000000 रूपये , चार नग मोबाइल कीमत करीबन 91000 रूपये सहित कुल जुमला संपत्ति कीमती करीबन 3491000 रूपये।
मंदिरों में चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग
- घटना के पूर्व घूम - घूमकर रेकी करने और घटना को अंजाम देने के पहले एवं बाद में कपड़े बदलकर मंदिरों में चोरी करने के आरोपी को त्रिनयन एप के सहयोग से एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना नेवई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार जिले के थाना नेवई क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर रिसाली में हुये चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये एसएसपी विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा माल मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुये थे , जिसके परिपालन में एसीसीयू एवं थाना नेवई को शीघ्रतापूर्वक पतासाजी के लिये लगाया गया था। इसी तारतम्य में लगातार सीसीटीवी फूटेज के अवलोकन से आरोपी के आने-जाने वाले रास्ते एवं घर तक पहुंचने का पता चला
, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ किया गया। आरोपी यशवंत उपाध्याय पूर्व में वर्ष 2011-12 में मारपीट के प्रकरण में जेल गया था। जेल में आरोपी की मुलाकात चोरी के अन्य अपराधी जो पहले से जेल में निरूद्ध थे , से हुआ। जेल में रहकर आरोपी का मन चोरी की ओर झुक गया। जेल से वर्ष 2012 में छूटने के बाद आरोपी ने मंदिरो में चोरी करने शुरू कर दिया।
चोरी के दौरान आरोपी जिस मंदिर में चोरी करना है उस मंदिर की रेकी करता था। रेकी पूरी होने पर दूसरे दिन आरोपी चोरी करने अपने जूपीटर में जाता और घटनास्थल पहुंचने के कुछ दूर पहले अपनी जूपीटर को खड़ी कर देता एवं अपने पहने हुये कपड़े चेंज कर लेता था।
वहाँ से पैदल जाकर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी की घटना कारित करने के पश्चात वापस अपने जूपीटर के पास जाता एवं पुनः कपड़े को चेंज कर लेता था। बार-बार आरोपी द्वारा कपड़े बदलने से आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरा में आसानी से नही हो पा रही थी। आरोपी द्वारा चोरी के बाद मुख्य मार्ग का उपयोग ना करके गली-महल्लों के मार्गों का उपयोग किया जाता था
, ताकि कैमरों में ना आ सकें। आरोपी ने अभी तक दस अलग-अलग मंदिरों में चोरी करना बताया हैं। शहर के जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों के द्वारा अपने घरों /दुकानों में लगाये गये अच्छी क्वालिटी के कैमरों के कारण आरोपी की निशानदेही में पुलिस को काफी सहयोग मिला , जिसके चलते आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी। आम नागरिको के सहयोग से ही ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को मदद मिलती है। अतः अगर सभी नागरिक इसी तरह जागरूक हो तो ऐसे अपराधिक घटनाओं को घटित होने से रोका जा सकता है।
आरोपी ने थाना नेवई-02 , सुपेला-03 , पद्मनाभपुर 01 , भिलाई भट्ठी -02 , भिलाई नगर 01 में भी मंदिर में हुये चोरी के अपराध को कारित करना स्वीकार किया है , जिसमें अपराध पंजीबद्ध है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नेवई पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना नेवई की उल्लेखनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -
यशवंत उपाध्याय उर्फ राजू उम्र 45 वर्ष निवासी थाना - वैशाली नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
रायपुर में गणेश पंडाल की जगह को लेकर मारपीट
रायपुर
रायपुर में गणेश पंडाल की जगह को लेकर मारपीट हो गई है। आरोपी ने ईंट से एक युवक पर हमला कर दिया। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में एक महिला के सिर पर भी चोटें आई हैं। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सरस्वती नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।
इस मामले में शंकर साहू ने शिकायत में बताया कि कृष्णा नगर कोटा में रहता है। अंडर ब्रिज के पास करीब 10 साल से पंडाल लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। 27 अगस्त की सुबह राहुल बावनकर नाम के युवक ने वहां पंडाल लगाने से मना किया। इस बात को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद उन्होंने कुछ दूरी पर पंडाल बना लिया। शाम 7:30 के करीब राहुल फिर एक बार पंडाल के पास पहुंचकर विवाद करने लगा। इस दौरान राहुल ने शंकर के साथ गाली-गलौज देनी शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। फिर वहां पर पड़े ईंट से सिर पर हमला कर दिया।
आरोपी ने वहां रहने वाली एक महिला के सिर पर भी हमला किया। जिससे उसे भी चोटें आई हैं। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अवैध गतिविधियों एवं नशे के खिलाफ कवर्धा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
बिहान छत्तीसगढ़
पवन तिवारी कबीरधाम
अवैध गतिविधियों एवं नशे के दुरुपयोग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपने ही पिता की ऑटो पार्ट्स दुकान से चोरी कर सॉल्यूशन ट्यूब को नशा के लिए बेचने वाले युवक को गिरफ्तार कर 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब बरामद की गई हैं।
आशु उर्फ आषु सिन्हा, पिता राजेश सिन्हा, उम्र 18 वर्ष, निवासी मठपारा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)।
अपने नाबालिग मित्रों के साथ रामनगर में जेवडन रोड स्थित एक किराए के मकान में बैठकर सॉल्यूशन ट्यूब बेचता था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने पिता की दुकान से यह सामग्री चोरी कर लाता है और 3 से 4 गुना अधिक कीमत पर बच्चों व किशोरों को बेचता है, जो इसका दुरुपयोग नशे के लिए करते हैं।
इस कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क कराया। बातचीत के दौरान आरोपी ने बिक्री की बात स्वीकार की। तत्पश्चात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर कुल 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब बरामद की गईं।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170/125, 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर SDM न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, एएसआई बंदे सिंह मरावी, एचसी चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी, वैभव कल्चुरी, आरक्षक आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत, नारायण पटेल एवं थाना कोतवाली एवं साइबर सेल टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने कहा कि कबीरधाम पुलिस बच्चों एवं किशोरों को नशे के दुरुपयोग से बचाने के लिए सतत अभियान चला रही है। बच्चों का भविष्य बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। समाजविरोधी तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कबीरधाम पुलिस की अपील –
यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति बच्चों को किसी भी प्रकार की सामग्री का दुरुपयोग कर नशा करने हेतु प्रेरित करता हो या बेचता हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
बच्चों को गलत राह से बचाना है — ऐसे सौदागरों को जेल पहुँचाना है। — कबीरधाम पुलिस
प्रेग्नेंट महिला की दर्दनाक मौत, मायके पक्ष वालों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी बोड़ला पुलिस
बिहान छत्तीसगढ़
पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा (छत्तीसगढ़)। कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम पालक में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान संजना यादव (23 वर्ष), पति यशवंत यादव निवासी पंडातराई के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, संजना अपने पति और परिवार के साथ ग्राम पालक में मवेशियों की देखरेख के लिए रह रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसके भाई लोकेश यादव ने डायल-112 को सूचना दी और बहन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मृतका दो छोटे बच्चों की मां थी।बोड़ला थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।"
रायपुर में महिला से 15 लाख की ठगी
रायपुर
रायपुर में एक महिला से 15 लाख का साइबर फ्रॉड हुआ है।। महिला को फेसबुक में एक लिंक मिला था। इसमें घर बैठे साइड इनकम कमाने की बात लिखी थी। इसमें क्लिक कर महिला ने अपनी डिटेल दी। इसके बाद ठगों ने महिला से ₹200 ट्रांसफर करवा कर ₹300 वापस भेजें। जिससे महिला झांसे में आ गई। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
पीड़ित केयूरी मजीठिया ने बताया कि, उन्होंने फेसबुक में एक एडवर्टाइजमेंट देखा। जिसमें घर बैठे पैसे कमाने की बात लिखी थी। लिंक क्लिक करने पर कुछ डिटेल मांगी गई। ठगों ने कुछ प्रोडक्ट के फोटो भेजकर लाइक करने का टास्क दिया। फिर महिला से ₹200 इन्वेस्टमेंट करने के लिए UPI ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने महिला को 100 रुपए का लाभ बताते हुए 300 वापस भेज दिए।
महिला ₹100 लाभ मिलने से झांसे में आ गई। जिसके बाद महिला ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 15 लाख 29 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे वापस नहीं मिले तो महिला को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तेली बांधा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ में बोरियों में मिली 2 लाशें
रायपुर/बिलासपुर
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह युवक की लाश पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान रामा माड़ेक (23) के रूप में हुई है। वह उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था। युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान है।
पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने 3 आरोपियों सोनम बंजारे (30), पति कृष्णा बंजारे (44) और देवर रामकृष्ण बंजारे (40) को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि सोनम का युवक से अवैध संबंध था। रविवार रात पति कृष्णा बंजारे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
इस दौरान पति ने युवक के सिर पर पास रखे डंडे से वार कर दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पति ने अपने भाई रामकृष्ण बंजारे को बुलाया। तीनों ने युवक की लाश को बोरी में बांधकर मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लॉट में फेंक दिया था।
बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में रविवार दोपहर नदी किनारे महिला की लाश मिली। महिला का शव 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। लाश बोरी के अंदर पत्थर और तार से बंधी हुई थी। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बिक्री हेतु अवैध रूप से गांजा संग्रहित करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
धमतरी -
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अपने घर में बिक्री हेतु अवैध रूप से तीन किलो गांजा रखने के आरोपी को भखारा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुपेला निवासी एक व्यक्ति अपने घर में बिक्री के लिये अवैध रूप से गांजा संग्रहित किया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी अपने घर के बरामदे में अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखा हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा एवं अन्य सामग्री जब्त कर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भखारा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
धमतरी पुलिस का संदेश - जिले में नशे के कारोबारियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। नशे के अवैध धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस द्वारा इसी तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
बरामद सामाग्री -
तीन किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 45,000 रूपये , इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन कीमत लगभग 1,500 रूपये , वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन कीमत लगभग 15,000 रूपये और बीस नग पैकिंग पन्नी कुल जुमला कीमत - 61,500 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी -
मिश्रीलाल साहू स्व. धनराज साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम - सुपेला , थाना - भखारा , जिला - धमतरी (छत्तीसगढ़)।