रणजी-ट्रॉफी,हैदराबाद के खिलाफ पहले दिन छत्तीसगढ़ के 7 विकेट गिरे:
रायपुर
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में छत्तीसगढ़ और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन छत्तीसगढ़ ने 7 विकेट पर 279 रन बना लिए हैं। हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में 2 से 5 नवंबर तक खेले जा रहे इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान अनुज तिवारी ने 72 रन की पारी खेली। वहीं विकल्प तिवारी ने 69 रन बनाए। दोनों के बीच हुई 54 रन की साझेदारी ने टीम को 250 रन के पार पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा मयंक वर्मा और जयंत यादव ने भी 36-36 रन का योगदान दिया।
हैदराबाद की ओर से रक्षण रेड्डी और अनिकेत रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक छत्तीसगढ़ ने 87 ओवर में 7 विकेट पर 279 रन बना लिए थे। दूसरे दिन टीम की कोशिश स्कोर को और आगे बढ़ाने की होगी।