क्राइम

खतरनाक मोड़,जहां होता रहता हैं हमेशा मौत का तांडव सुध लेने वाला कोई नहीं

सारंगढ़

बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा नगर पंचायत समीप लगे लगभग 03 किलोमीटर की दूरी में स्थित तिलाईपाली मुख्य मार्ग की खतरनाक मोड हमेशा चर्चा में रहते हैं,क्योंकि इसकी मोड़ इतनी जोखिम भरा हैं,कि आवागवन करने वाले लोग सावधानी तो रखते हैं। फिर भी, खतरनाक मोड़ होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, सड़क पर चलने वाली बस, ट्रक ,कार रोड से गुजरते वक्त चालकों की हाथ थरथर कांपने लगते हैं, ऊपर वाले से हमेशा विनती करते रहते हैं,कि हम इस मोड़ से सुरक्षित निकल जाएं।


इस मोड़ को सारंगढ़-बिलाईगढ़  
की सबसे खतरनाक मोड़ माना गया है.जहां हो चुकी मौतों के बारे में जान कर लगता है, कि इस सड़क पर मौत का तांडव होता है,और मोड़ पर यमराज के दर्शन होते रहते हैं।
स्थानीय लोग व सड़क चालको ने शासन- प्रशासन पर नराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतनी खतरनाक मोड़ होने के बावजूद सुध लेने वाला कोई नहीं हैं,बिना यातायात संकेत के यह मोड़ सालों से चलता आ रहा है,जिसमें ताजा-तरीन सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया,बड़ी मुश्किल से चालक व कंडेकटर की जान बची।

Leave Your Comment

Click to reload image