क्राइम

*रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन.

रायपुर....

रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम ने कोकीन तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीपी मशीन के अंदर कोकीन छिपाकर कोरियर से मंगाई थी। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेन्द्र नगर थाने की संयुक्त टीम ने की है।

पुलिस ने आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल (28) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2.27 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, गंज पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए महिला समेत दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोकीन के साथ आरोपी के पास से एक कार ग्रैंड विटारा और एप्पल आईफोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 20.27 लाख रुपए बताई गई है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी कई राज्यों से कोरियर के माध्यम से कोकीन मंगवाकर उसकी सप्लाई करता था। इस मामले में कोरियर कंपनी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image