क्राइम

5 महीने की गर्भवती मिली तीन छात्राएं, दो हैं नाबालिग, मचा हड़कंप

बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन (आवासीय छात्रावास) में रहने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनमें से दो छात्राएं नाबालिग हैं और तीनों का गर्भ करीब 5 महीने का है। यह घटना छात्रावास के भीतर सुरक्षा और निगरानी के दावों की धज्जियां उड़ा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन छात्राओं के लिए प्रेग्नेंसी कार्ड तक बना दिए थे। सवाल यह उठता है कि अगर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी थी और मेडिकल प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, तो छात्रावास प्रबंधन और जिला प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? 
इस मामले पर छात्रावास की अधीक्षिका ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 5 महीने तक हॉस्टल में रह रही छात्राओं की शारीरिक स्थिति की जानकारी प्रबंधन को न होना, या तो भारी लापरवाही है या फिर मामले को दबाने की कोशिश।
गौरतलब है कि पोटा केबिन जैसे आवासीय संस्थानों को सुरक्षित किला माना जाता है, जहाँ बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित होता है। ऐसे में यह पता लगाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है कि छात्राएं किन परिस्थितियों में और किसके संपर्क में आने से गर्भवती हुईं। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने अब बीजापुर से लेकर रायपुर तक सुरक्षा व्यवस्था पर मोर्चा खोल दिया है

Leave Your Comment

Click to reload image