क्राइम

होली के जश्न में खपाने जा रहे थे अवैध शराब,,,, विधानसभा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा,,

रायपुर । रंगों के पर्व होली के करीब आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। विधानसभा थाना पुलिस ने रिंग रोड नंबर 03 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप लेकर मंदिर हसौद की ओर जा रहे थे, जिसे होली के दौरान ऊंचे दामों पर खपाने की योजना थी।
 थाना प्रभारी श्री शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिस को बुधवार, 25 फरवरी को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर बोरी के अंदर शराब छिपाकर विधानसभा मार्ग से गुजरने वाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने तत्काल घेराबंदी के आदेश दिए। एक उद्यान के पास ओवरब्रिज के नीचे नाकेबंदी की गई और हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहन की तलाशी शुरू हुई।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

चेकिंग के दौरान जब स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 04 HY 6451) पर सवार दो युवकों को रोका गया, तो वे घबरा गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विजय विश्वकर्मा उर्फ अरविंद (26 वर्ष) और विवेक चंद्राकर उर्फ विक्की (26 वर्ष) बताया, जो कि मंदिर हसौद के निवासी हैं। जब पुलिस ने उनकी बोरी की तलाशी ली, तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब भरी मिली। आरोपियों ने पहले तो वैध दस्तावेज होने का दावा कर टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर वे टूट गए।

60 हजार का माल बरामद,,,

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 110 पौवा अंग्रेजी शराब, शराब की बिक्री से मिले 5,530 रुपये नगद और तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 60,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह शराब आगामी होली के त्योहार में अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। विधानसभा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 72/26 और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image