घर से निकालने की धमकी देकर मकान-मालिक ने रेप किया
बालोद
.गरीबी का फायदा उठाकर एक 59 साल के मकान मालिक ने 22 साल की युवती का रेप कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। अपनी करतूत छिपाने के लिए आरोपी यूट्यूब में गर्भ गिराने का वीडियो सर्च कर देखता रहा। जब कुछ समझ नहीं आया तो 9वें महीने में लेबर पेन उठने पर पेन किलर की दवाई खिलाकर मां-बच्चे दोनों को मार डाला।
ये आरोपी सुनील घरडे (59) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा है। जिसके किराए के मकान में युवती रहती थी। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। इस रिपोर्ट में पढ़िए कैसे डर में आकर युवती खुद के साथ गलत होने से नहीं रोक पाई। कुछ पैसों के दबाव में आकर एक मां अपनी बेटी के लिए आवाज नहीं उठा पाई और दोनों की जान चली गई।
सुनील घरडे (59) के पिता बीएसपी में कर्मचारी थे। गांव में उनकी बहुत जमीन जायदाद थी। इसी के मकान में तीनों रहते थे। 1500 किराया देते थे। आरोपी सुनील युवती को लेकर अक्सर मजाक करता था, मैं इससे प्रेम करता हूं शादी करवा दो। युवती भी उसे दादा कहती थी।
आरोपी सुनील घरडे शादीशुदा है, उसके 2 बड़े बच्चे हैं। लेकिन पत्नी बच्चों से दूर दूसरे घर में रहता था। कुछ काम नहीं करता था। घर में टीवी देखता और युवती को बुलाकर कभी कभी पैर दबवाता था।
सुनील युवती को पैसे का लालच देने लगा। उसकी नियत बदली तो उससे संबंध बनाने लगा। लड़की को डर दिखाकर चुप करवाने लगा। कई बार रेप के बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई। धर से बाहर निकालने की धमकी देकर उसने युवती को चुप करा दिया।
पीरियड रुकने पर युवती ने 4 महीने की प्रेग्नेंसी मां को बताई। मां ने आरोपी से बुलाकर कहा- मेरी बच्ची के साथ क्या कर दिया। आरोपी ने मां को आश्वासन दिया कि मैं बिगाड़ा हूं तो मैं ही सुधारुंगा। लड़की की बदनामी का डर दिखाकर बात किसी को भी बताने से मना कर दिया।
मां ने डर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन खुलासा होने के बाद यह बात सामने आई कि, इस दौरान आरोपी ने यूट्यूब में बच्चा गिराने का वीडियो कई बार सर्च करके देखा था। कुछ समझ नहीं आया को बच्चा होने के बाद उसे फेंकने की प्लानिंग बना ली थी।
कानूनी कार्रवाई के डर से डॉक्टर के पास नहीं ले गए। घर से बाहर निकालने और थाने जाने पर बर्बाद करने की धमकी देता रहा।
9 मार्च को 9वें महीने में युवती को लेबर पेन उठने पर आरोपी मेडिकल दुकान पहुंच गया। बिना डॉक्टरी जांच के पेन किलर खरीद लाया और युवती को खिला दिया, जिससे दर्द और बढ़ गया। दर्द बढ़ने पर 2 दवाई और खिलाई। जिससे बच्चा आधा बाहर आ चुका था। 15 मिनट बाद युवती ने तड़पकर दम तोड़ दिया। नवजात की भी जान चली गई।