भिलाई में जुआ-सट्टे पर दुर्ग पुलिस का एक्शन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग पुलिस ने अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ भिलाई नगर और पुरानी भिलाई थाना इलाके में कई जगहों पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने कैश, मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी और कई सामान मिलाकर करीब 2 लाख 51 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल, मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध तरीके से पैसे कमाने के लिए सट्टा चला रहे थे। इस मामले में संजय सेनापति, संतोष कुमार चौहान, दिनेश कुमार और मनीष को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 43 हजार रुपए बताई गई है।
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के भिलाई-3 में नूतन चौक शिव मंदिर के पास की गई। कुछ लोग अंकों के आधार पर रुपए का दांव लगाकर सट्टा जुआ चला रहे हैं। पुरानी भिलाई और क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। मौके पर 5 लोगों को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा।
आरोपियों के पास से 1 लाख 67 हजार 600 रुपए कैश, 6 मोबाइल, सट्टा-पट्टी, रजिस्टर, कैलकुलेटर और अन्य सामान जब्त किया गया। जिसकी कुल कीमत 2 लाख 8 हजार 600 रुपए की बताई गई है।
5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में राजेश कुमार सचदेव, रवि बिसाई, मानसिंग यादव, मोहन साहू और धर्मेश सोनी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 तथा बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।