क्राइम

बड़े भाई से विवाद के बाद 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाई

दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के जामुल में बड़े भाई से विवाद के बाद 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बड़े भाई ने अपनी बहन को डांट दिया। इसके बाद गुस्साई बच्ची ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

घटना गुरुवार 19 मार्च शाम की बताई जा रही है। गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी कक्षा चौथी में पढ़ती थी। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। उसके पिता ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर में काम करती है। दोनों ही उस समय घर से बाहर थे।

बताया जा रहा है कि, जब बच्ची के फंदे में फांसी लगाने की सूचना मिली तो परिजनों और पड़ोसियों ने बच्ची को फंदे से उतारा और उसे पास के अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे भिलाई के बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया है।

फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है

Leave Your Comment

Click to reload image