क्राइम

52 परियो के साथ आरोपी गिरफ्तार ▪️ चौकी कनकबीरा की जुआ के विरुद्ध कार्यवाही ▪️ जुआड़ियों से जप्त कुल 41000 रु दो जोड़ी 52पत्ती ताश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने के निर्देश किया गया था

जिस पर आज दिनांक 26.02.2026 को मुखबिर सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निमिषा पांडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी सउनि टीकाराम खटकर के कुशल नेतृत्व मे ग्राम सालर में ताश पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे कुछ जुआडीयान ताराचंद साहू, भूपेंद्र पटेल, टीकाराम चौहान, दरसराम भारद्वाज, को मौके पर पकड़ा गया

जिसके फड एवं पास से नगदी 41000 एवं दो जोड़ी 52 पत्ती ताश एवं एक पट्टी बोरी जप्त कर आरोपीयों क़ो गिरफ्तार कर बिधिवत कार्यवाही किया गया है उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी स उ निरीक्षक टीकाराम खटकर प्रधान आरक्षक भीमसेंन सिदार, आरक्षक जगजीवन खूंटे का विशेष योगदान रहा

Leave Your Comment

Click to reload image