राज्य
जिन डीएड अभ्यर्थी को नियुक्ति देने के लिए बीएड वालों को निकाला, उन डीएलएड अभ्यर्थियों को नियुक्त करना भूले शिक्षकों के 2300 पद रिक्त
विरोध में सैकड़ों की संख्या में सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षा मंत्री निवास
डीएलएड अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के शेष 2300 पदों पर नियुक्ति प्रकिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर रविवार को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी का निवास घेरा
मंत्री के दुर्ग जिले में स्थित निवास का घेराव करने बड़ी संख्या में जशपुर जिला और पूरे छत्तीसगढ़ से भी युवा पहुंचे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापन के लिए डीएलएड डिग्री अनिवार्य कर दी गई है। सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्त किए गए बीएड डिग्रीधारियों को विभाग द्वारा पद से हटाना पड़ा। इन रिक्त हुए पदों पर डीएलएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन अब तक डीएड अभ्यर्थी को नियुक्ति नहीं दिए और जिनको सुप्रीम कोर्ट के डबल बेंच और हाई कोर्ट के डबल बेंच ने निकाला उनको असंवैधानिक रूप से विज्ञान प्रयोगशाला में समायोजन करके उनका नौकरी सुरक्षित कर दिया लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि सर्वोच्च न्यायालय ने जिनको नियुक्ति देने के लिए निकला, डीएड अभ्यर्थियों को विभाग और सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का आदेश का अवहेलना करते हुए अभी तक डीएड अभ्यर्थी को नियुक्ति नहीं दिया गया
नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के बाद भी भर्ती संबंधित कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जा सकी है। अंततः डीएलएड अभ्यर्थी भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं।
न्यायालय ने दिया है 2 माह का समय
अभ्यर्थियों ने कहा है कि बार-बार मांग उठाने और विभागीय स्तर पर कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ। विभाग की लापरवाही के कारण योग्य एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यथियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इस मुद्दे पर पीड़ित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। उच्च न्यायालय ने 26 सितंबर 2025 के अपने आदेश में दो माह के भीतर रिक्त 2300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देश दिए, लेकिन 45 दिन हो जाने पर भी विभाग द्वारा काउंसिलिंग के संदर्भ में किसी तरह की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कम संख्या में काउंसिलिंग कर अनावश्यक देरी
अभ्यर्थियों का कहना है कि विभाग द्वारा 1:1 के अनुपात में अर्थात 1 पद पर 1 ही अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के लिए बुलाकर अनावश्यक विलंब किया जाता है। उनकी मांग है कि डीएड वालो का दूसरा चरण की कांउसलिंग प्रकिया 1:3 के अनुपात में कराया जाए ताकि दो माह के अंदर 2300 पदों को भरा जा सके। अभ्यर्थियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश एवं पद रिक्त होने के पश्चात भी अभी तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। उनका कहना है, कई बार कैबिनेट मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुके अभ्यर्थियों को केवल आश्वासन ही मिला था।
और दुर्भाग्य की बात यह है कि 2300 पद में लगभग 1600 से अधिक पद आदिवासी वर्ग के अभ्यर्थियों का पद रिक्त है और छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री और देश में आदिवासी राष्ट्रपति के होते हुए भी आदिवासी युवाओं को शिक्षा रोजगार के लिए सड़क पर आना पड़ रहा है और रोजगार से वंचित करके इनका शोषण किया जा रहा है
डीएड संघ छत्तीसगढ़
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक संपन्न - 5 जनवरी से 20 अप्रैल 2026 तक पानी देने का सर्वसम्मत निर्णय
जांजगीर-चांपा 11 नवम्बर 2025/
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री गुलाब सिंह चंदेल, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री दिनेश शर्मा, श्री संदीप तिवारी, श्री दुष्यंत सिंह, श्री कोमल पटेल, अधीक्षण अभियंता केलो मंडल श्री ए.एल. कुर्रे, कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर श्री शंशाक सिंह, उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत, उपप्रबंधक बीज निगम श्रीमती नम्रता, कृषकगण सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में समिति के सचिव कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर ने बताया कि जहां-जहां नहर मरम्मत कार्य के निविदा कार्य प्रगतिरत है वहा पानी मरम्मत के उपरांत दिया जाएगा। बैठक में बायीं तट नहर प्रणाली एवं दायी तट नहर प्रणाली की अकलतरा शाखा नहर के 32 कि.मी. (ग्राम पामगढ़) के नीचे पानी पूर्णतः बंद रहेगा। जांजगीर शाखा नहर प्रणाली के अन्तर्गत मुड़पार शाखा नहर के 8 कि.मी. (ग्राम सेमरा) तक एवं नवागढ़ शाखा नहर के 16 कि.मी. (ग्राम खैरताल) तक पानी दिया जायेगा। कृषकगण रबी सिंचाई हेतु प्रस्तावित गांवो एवं रकबा की सूची जल संसाधन विभाग के कार्यालय में प्राप्त कर सकते है। बैठक में सर्वसम्मति से 05 जनवरी 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक पानी देने का निर्णय लिया गया। जिसके मध्य निस्तारी के लिये पानी तालाबो को भरने के लिये दिया जायेगा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कृषि विभाग एवं बीज निगम के अधिकारियों को रबी कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा दिये गये प्रस्तावित रकबे के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिये है।
बिलासपुर मिशन अस्पताल अतिक्रमण...सुप्रीम कोर्ट से स्टे
बिलासपुर
बिलासपुर में मिशन अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोक दी गई। हालांकि, इससे पहले निगम प्रशासन ने 50 से अधिक मकानों को ढहा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिए हैं।
यह कार्रवाई मिशन अस्पताल के लीज नवीनीकरण मामले में शुरू हुई थी। सोमवार को हाईकोर्ट की ओर से याचिका खारिज किए जाने के बाद निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। इसी बीच ईसाई महिला मिशन बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
मंगलवार को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने मामले की सुनवाई की और मिशन बोर्ड को अंतरिम राहत प्रदान की।
वहीं आज (बुधवार) अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग मौके पर पहुंचे और दिन भर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था, लेकिन लोगों और पुलिस के बीच बार-बार झड़प की स्थिति बनती रही।
पीड़ित पक्ष अरशद हुसैन ने बताया कि कार्रवाई के बाद हमने सुप्रीम कोर्ट में स्टे के लिए याचिका लगाई थी। 12 बजे मौखिक रूप से आदेश आ चुका था, लेकिन कॉपी आने में टाइम लग रहा था। मैंने प्रशासन से रिक्वेस्ट भी किया कि थोड़ी देर के लिए कार्रवाई रोक दी जाए। जैसे ही उन्हें स्टे की जानकारी मिली तो 4-5 बुलडोजर बुलाकर कार्रवाई तेज कर दी।
पटवारी संघ ने धान खरीदी कार्य से मुक्ति मांगी
जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के राजस्व पटवारी संघ ने धान खरीदी केंद्रों में सह-खरीदी प्रभारी के रूप में अपनी नियुक्ति पर आपत्ति जताई है। संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पटवारियों को धान खरीदी कार्य से पूरी तरह मुक्त करने की मांग की है और इस संबंध में कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।
जिला पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर खाद्य सुरक्षा शाखा ने 7 नवंबर 2025 को धान उपार्जन 2025 के तहत एक संशोधित आदेश जारी किया था। इस आदेश के अनुसार, पटवारियों को सह-खरीदी प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
राजस्व पटवारी संघ ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि उक्त आदेश को तत्काल संशोधित किया जाए और पटवारियों को धान खरीदी केंद्रों के कार्य से मुक्त किया जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया जाता है, तो जिले के सभी पटवारी इस कार्य का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
संघ ने स्पष्ट किया है कि वे धान खरीदी केंद्रों में सह-खरीदी प्रभारी के रूप में कार्य करने के लिए सहमत नहीं हैं।
जांजगीर-चांपा में 16 साल की लड़की का बाल विवाह रुका
जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कमरीद में प्रशासन ने एक 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रुकवा दिया। यह विवाह बुधवार को होना था। मामले जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बालिका की मार्कशीट की जांच की गई, जिसमें उसकी उम्र 16 साल 5 माह पाई गई।
अधिकारियों ने नाबालिग लड़की के परिजनों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि यदि विवाह संपन्न होता है, तो दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने बालिका, उसके माता-पिता और स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
समझाइश के बाद स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता की सहमति से विवाह रोका गया। परिजनों से घोषणा पत्र और राजीनामा पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। इसमें लड़कियों के लिए विवाह की निर्धारित उम्र 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष से पहले विवाह न करने की बात कही गई है।
आबकारी विभाग की कार्रवाई 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किग्रा महुआ लाहन जब्त
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने जिले के ग्राम सेमरचुवा खार झोपड़ीनुमा ट्यूबवेल के पास 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी दुर्गेश पटेल के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली के प्रभारी जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
जनदर्शन: पेयजल, विद्युत, पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली ।
जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान आमजनों ने पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महतारी वंदन योजना आदि का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन में 112 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम केशलीकला के रूपचंद जांगड़े ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम पंडोतरा के लालजी गबेल ने नया विद्युत कनेक्शन दिलाने, ग्राम भटगॉव क जगदीश साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम छिरहुट्टी के दीपक चंद्राकर ने 11 केव्ही विद्युत तार को अन्यत्र स्थानांतरित कराने, ग्राम सुकली की सुरजा जायसवाल ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने, ग्राम गोविंदपुर के डेरहाप्रसाद ने नलकूप खनन कराने, ग्राम विचारपुर के धनकू पाटले ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने नल जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल दिलाने, ग्राम पेण्ड्रीतालाब के संजय जांगड़े ने अपने खेत के रकबा में संशोधन कराने, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के विजय पठारी ने ऋण पुस्तिका जारी कराने, ग्राम ककेड़ी के आंचल गोस्वामी ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम घोरपुरा के रोहित श्रीवास ने आधार कार्ड में नाम सुधार कराने सहित अन्य आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार निराकरण करने की बात कही। इस दौरान अपर कलेक्टर जी.एल.यादव और डिप्टी कलेक्टर श्रीमति सारिका मित्तल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
दीवाली मिलन के बहाने परम दिव्य भेंट-मुलाकात ! देवेन्द्र ज्वेलर्स में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत का शुभागमन, आत्मीय स्वागत ।
जांजगीर-चांपा
दीपावली के पश्चात अपने शुभचिंतकों और हितैषियों से भेंट-मुलाकात एक महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियां हैं, जिसमें लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं । छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा विधायक सक्ति डॉक्टर चरणदास महंत का देवेन्द्र ज्वेलर्स , स्टेशन रोड, चांपा में अपराह्न 3: 00 बजें शुभागमन हुआ । इस अवसर पर संस्थान संचालक देवेन्द्र कुमार सोनी, श्रीमति राखी सोनी , राज स्वर्णकार और प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति के सचिव तथा मीडिया जगत से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी ने शिष्टाचार भेंट-मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में आने का आग्रह
सोनी परिवार ने डॉ महंत और अन्यान्य अतिथियों को अपने दादा तथा चांपा के पूर्व विधायक स्मृति शेष जीवनलाल साव की पुण्य-तिथि पर दिनांक 16 दिसंबर 2025 को आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में आने का सविनय आग्रह किया । डॉ महंत ने पूर्व विधायक जीवन लाल साव के परिवार से अपने वर्षों पुराने संबंधों को ताजा किया और दोनों परिवारों के बीच एक नई ऊर्जा का संचार हुआ ।
आत्मीय स्वागत और सौहार्दपूर्ण मुलाकात
भेंट-मुलाकात से वर्षों पुराने सामाजिक और पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं और नई पीढ़ी से नए संबंध बनते हैं । शशिभूषण सोनी ने आपसी स्नेह और सम्मान का परिचय देते हुए प्रदीप स्वर्णकार के शारीरिक अस्वस्थता को देखते हुए डां महंत जी से दूरभाष से उनकी बातचीत कराई और उन्होंने हालचाल पूछा । इस दौरान डॉ महंत ने देवेंद्र ज्वेलर्स की सुसज्जित शांप में पहुंचकर कार्यप्रणाली और सोने-चांदी के व्यापार के विषय में जानकारी प्राप्त की । डॉ महंत ने अपने शुभाशीर्वाद प्रेषित किए और आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।
अन्यान्य उपस्थित अतिथियों का स्वागत ।
इस अवसर पर जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू , पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व नपाध्यक्ष चांपा राजेश कुमार अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष जांजगीर-नैला भगवान दास गढ़ेवाल, जांजगीर-चांपा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील साधवानी,शावतधर दीवान, अधिवक्ता रमेश पैगवार, गोपाल गुलशन, दीपक गुप्ता, जावेद अहमद, सूर्यकांत साहू,बुटू देवांगन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । सोनी परिवार ने ससम्मान तीनों अतिथियों महंत, साहू और देवांगन को फूलों का गुलदस्ता देकर डॉ चरणदास महंत का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । सभी अतिथियों के लिए सोनी परिवार के लिए ड्राई फ्रूट्स , मिष्ठान्न, चाय बिस्किट और स्वल्पाहार रखी गई थी ।
बलरामपुर बस स्टैंड में हंगामा आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक का विवादित वीडियो वायरल
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर
बलरामपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है,बताया जा रहा है, कि बलरामपुर बस स्टैंड परिसर में हाल ही में खोली गई शराब दुकान के करीब जमकर हंगामा हुआ,इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,वीडियो में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक नीरज साहू एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं, यह व्यक्ति बस स्टैंड में चना ठेला लगाता था जिसको हटाने को लेकर यह विवाद हुआ है,घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है,
लोगों का कहना है कि एक विभागीय अधिकारी को अपनी पद की गरिमा रखनी थी, इस तरह एक गरीब व्यक्ति के साथ मारपीट करना गलत है इस तरह हाथापाई नहीं करनी चाहिए थी,आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने कहा कि मैने मार पीट नहीं की है, मैं उस व्यक्ति को गाड़ी में बैठा रहा था, वह शराब दुकान के करीब अपना ठेला लगाया था जिसको हटाने के लिए बोल गया था और उसने नहीं हटाया जिसके बाद विवाद जैसी स्थिति बनी।
पीढ़ित व्यक्ति ने कहा कि आबकारी उपनिरीक्षक ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और मुझे दो बार जमीन पर पटक कर मारा, और गला दबाया हालांकि पीढ़ित व्यक्ति ने अपने चोट के निशान भी कैमरे पर दिखाए जो काफी गंभीर नजर आ रहे थे, सम्बंधित व्यक्ति के गर्दन में नाखुन के खरोंच नजर आ रहा था ,स्थानीय लोग सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही का मांग कर रहे हैं।
वेब पोर्टल हेडिंग: रेम्बो मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने राज्योत्सव में मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को किया मंत्रमुग्ध
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़) । रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, जिला मुंगेली के छात्रों ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर आयोजित राज्योत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
छात्रों ने देशभक्ति एवं छत्तीसगढ़ी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या संगीता लाल, शिक्षिका रनिता सैमुएल और अनामिका तिवारी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने अभियान शुरू
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा मतदाता सूची को पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने के लिये विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें आप सभी मतदाताओं के जागरूकता के साथ सहयोग की आवश्यकता होगी।
भारत निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि भारत का हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत हो तथा कोई भी व्यक्ति जो भारत का नागरिक नहीं है अथवा किसी कानून के कारण किसी व्यक्ति को अयोग्य ठहराया गया हो उनका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत न हो साथ ही मृत, स्थायी रूप से पलायित, एक से अधिक स्थान पर पंजीकृत मतदाता का चिन्हांकन कर मतदाता सूची से विलोपित किया जा सके।
विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण में 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक बूथ लेवल अधिकारी द्वारा सभी मतदाताओं को दो प्रति में गणना पत्रक प्रदाय किया जावेगा, जिसमें मतदाता को अपना अथवा अपने माता या पिता का आपके वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण प्रदान किया जाना है। ऐसे मतदाता जिनका नाम अथवा उनके माता या पिता का नाम 2003 की सूची में अंकित है उन्हे किसी भी प्रकार के अतिरिक्त दस्तावेज प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होगी। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 09 दिसम्बर 2025 के बाद सभी 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी, जिनके निराकरण पश्चात 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जावेगा। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिये आप अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकतें हैं अथवा https://voters.eci.gov.in/ का उपयोग कर सकतें है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये कन्ट्रोल रूम नम्बर 1950 में संपर्क कर कर सकतें है अथवा ECINet एप्पलीकेशन के Book a Call With BLO विकल्प का चयन करके बीएलओ से संपर्क कर सकतें हैं।
कलेक्टर श्री कटारा ने कहा है कि मतदाताओं को आश्वस्त करना चाहूंगा कि गहन पुनरीक्षण की इस प्रक्रिया में किसी भी भारत के नागरिक जो मतदाता सूची में जुड़ने के लिये पात्र है, उनका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत होने से न छूटे तथा किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत न हो इस दिशा में हमारी निर्वाचन टीम कार्य करेगी, जिसमें आप सभी मतदाताओं का सहयोग अपेक्षित है।
विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली (मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़ ) ।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे, गणना प्रपत्र को भरने तथा बीएलओ एप के माध्यम से गणना प्रपत्र को अपलोड करने, ई-मैपिंग, प्रारूप नामावली का प्रकाशन, दावा-आपत्ति सूची प्रदर्शन आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार ने एसआईआर के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण को गंभीरता से समझने और आपसी समन्वय के साथ त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मास्टर ट्रेनर संजय सोनी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ द्वारा 04 दिसम्बर तक घर-घर जाकर सत्यापन एवं गणना कार्य किया जाएगा। इसी तरह 09 दिसंबर को मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन तथा 08 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियां ली जायेगी। 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि में सुनवाई एवं सत्यापन का कार्य किया जायेगा। इसके उपरांत 07 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
मौहामड़वा में ईशर गवरा विवाह एवं महापूजन का भव्य आयोजन — गोंडवाना संस्कृति के रंग में रंगा गांव
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़)
जय सेवा, जय बड़ादेव, जय गोंडवाना के जयघोष के साथ ग्राम मौहामड़वा में शनिवार, दिनांक 01 नवम्बर 2025 को ईशर गवरा विवाह एवं महापूजन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
प्रकृति शक्ति बड़ादेव, पुरखा शक्ति बुढ़ादेव, परमश्रद्धेय गोंडवाना गुरूदादा व गुरूमाता की असीम कृपा से आयोजित यह धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम कार्तिक उजियारी एकादशी के पावन अवसर पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे हुआ, जो पूर्ण रात्रिकालीन पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ सम्पन्न रहा। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति के संरक्षण और पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों के प्रति नई पीढ़ी में आस्था जागृत करना रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विपिन सिंह ठाकुर तथा उपसरपंच पूर्णिमा रामफल नेताम ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में संतराम नेताम (इंजीनियर एवं वर्तमान सीजीपीएस सदस्य) तथा घनश्याम सिंह (पीलाबाबा, कतेली छोटे राजा साहब) उपस्थित रहे।
अतिविशिष्ट अतिथियों में
राजेन्द्र नेताम, महेन्द्र यादव, विरेन्द्र कुमार मरावी, मनराखन जगत, महेन्द्र नेताम, सुरेश सोरी, नंदराम मरकाम, भगवान सिंह मंडावी, पोखराज सिंह जगत, हेमराज ध्रुव, अमरचंद नेताम, विष्णु मरकाम, ईश्वर मरकाम, जित्तू मरकाम, कौशल कुंजाम, उत्तम ध्रुव, रामूलाल श्याम, फत्त सिंह ठाकुर, जालेश्वर सिंह ठाकुर, रामलखन निषाद तथा सुदर्शन सिंह ठाकुर सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
गांव में पारंपरिक गोंडवाना नृत्य, गीत-संगीत और भक्ति भाव से परिपूर्ण वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने “गवरा-गवरा नित जपु, ईशर देव घरि ध्यान” जैसे पारंपरिक भजनों के माध्यम से देवी-देवताओं की आराधना की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विपिन सिंह ठाकुर ने कहा —
> “ईशर गवरा विवाह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी गोंडवाना संस्कृति की पहचान है। यह परंपरा हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है और समाज में एकता, भाईचारा तथा संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जगाती है। गांव के हर परिवार का सहयोग इस आयोजन को सफल बनाता है।”
किसानों के एग्री-स्टेक पंजीयन की समय वृद्धि बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात किए : भाजपा किसान मोर्चा
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़ )
।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की इस बीच भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को एग्री-स्केट पंजीयन जो समय अवधि 31 अक्टूबर अंतिम तिथि थी जिसके कारण बहुत से किसान भाई अपना पंजीकरण से पिछड़ चुके है तथा इस पंजीयन में तकनीकी त्रुटिया काफी आ रही है जिसके कारण प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान भाई एग्री-स्केट पंजीयन नही करा पाए है जिसके चलते उन्हें इस वर्ष धान विक्रय से वंचित होना पड़ेगा।
जिला भाजपा किसान मोर्चा मुंगेली के प्रभारी रिज़वान हक ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सह निवेदन आग्रह किया इस एग्री-स्टेक पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाया जाए जिसमे बेहद सहजता पूर्वक प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक एक बिंदुवार विषय से अवगत हुए एवं विश्वास दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है उनकी सभी समस्याओं का निराकरण करना हमारा नैतिक जिम्मेदारी है मुख्यमंत्री ने एग्री-स्केट पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाने का आश्वासन दिया।
भाजपा किसान मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर पदभार संभालते ही निरंतर किसान हित के कार्यों में लगे हुए जो भी दिक्कतें अन्नदाता किसानों को आ रही है उनकी सभी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का अथक प्रयास अध्यक्ष जी के द्वारा किया जा रहा है हाल में ही डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी PV-AAP पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर अंतिम तिथि थी उसमें भी मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए 30 नवंबर तक समय अवधि को बढ़ाने का आग्रह किया था जिसमे समय अवधि को बढ़ाया गया किसान हित हो या जन हित हो या फिर पार्टी संगठन का कार्य हो लगातार किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर अपनी महती भूमिका निभा रहे है। यह हमारे लिए बेहद ही गौरव का विषय है।
इस बीच मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम तिवारी किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी महेश कौशल बलरामपुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मंडल साथ उपस्थित रहे।
मुंगेली में सतनामी समाज का आक्रोश, बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़ )। सतनामी समाज में पिछले दो दिनों से व्याप्त आक्रोश के बाद अब मामला बड़ा मोड़ ले चुका है। रायगढ़ निवासी विजय राजपूत (सिंधी), जिसने सतनामी समाज के आराध्य बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी की थी, उसे पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से समाज में तीव्र विरोध की लहर फैल गई थी। जिला मुंगेली के सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने थाना सिटी कोतवाली में आवेदन देकर FIR दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की थी। समाज ने चेतावनी दी थी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सामाजिक दबाव और जनआक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विजय राजपूत को गिरफ्तार किया और उससे सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मंगवाई, साथ ही जुलूस निकालकर उसे चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न हो। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा कि यह कदम बाबा गुरु घासीदास के प्रति श्रद्धा रखने वाले लाखों अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी केवल सतनामी समाज के ही नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और समानता के प्रतीक हैं, और उनके प्रति अभद्र टिप्पणी मानवता का अपमान है।वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से आगे भी पूछताछ की जा रही है और सोशल मीडिया पर उसके द्वारा किए गए अपमानजनक बयान के स्रोत की जांच जारी है।
बेलखुरी के युवाओं ने हर्षौल्लास के साथ मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली (बिहान छत्तीसगढ़) । छत्तीसगढ़ की स्थापना को 25 साल पूरा होने पर राज्योत्सव को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।वहीं ग्राम पंचायत बेलखुरी में भी स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस बड़ी उत्साहपूर्वक मनाया।सर्वप्रथम युवाओं ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में धूप द्वीप प्रज्वलित किया।तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के अध्यक्ष डुकेश साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस कि बधाई देते हुए कहा कि 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ देश का 26 वां राज्य बना।जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता के लिए प्रसिद्ध है।यह राज्य आदिवासी संस्कृति,पारंपरिक कला,शिल्प, लोक नृत्य,संगीत और उत्सवों के अनूठे संगम के लिए जाना जाता है।युवा दौलत सिंह राजपूत ने भी छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना पर विशेष जानकारी दी।उन्होंने धान की असंख्य किस्मों के कारण छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा,जो धन धान्य से सदैव भरे रहने की कमाना की।साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार राजपूत ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाईयां दी।इस अवसर पर भोलाराम राजपूत,राजू बंजारे, सुरेश कुमार राजपूत,दीपक यादव,हरिकिशन राजपूत,बृजेश राजपूत,राजेंद्र यादव,शिवकुमार साहू,ब्रह्मा साहू,सूर्यप्रकाश यादव उपस्थित रहें।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर कला के तीन विद्यार्थियों का ‘प्रयास आवासीय विद्यालय’ में चयन
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़) । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर कला के तीन विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘प्रयास आवासीय विद्यालय’ में चयन प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों में हर्ष शर्मा का चयन शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय, दुर्ग में, प्रवीण कश्यप का शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय, जशपुर में तथा कु. पायल कश्यप का शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय, बिलासपुर में हुआ है। ये तीनों छात्र विद्यालय में कक्षा 8वीं के विद्यार्थी रहे हैं।
इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यार्थियों के इस सफलता के पीछे कलेक्टर डॉ. कुंदन कुमार, जिला शिक्षाधिकारी एल. पी. डाहिरे, विकासखंड शिक्षाधिकारी मनीषा पाटले, डीएमसी अशोक कश्यप, यू. के. शर्मा, प्रदीप उपाध्याय तथा एपीसी लेखराम साहू का कुशल मार्गदर्शन रहा है।
विद्यालय में बच्चों को प्रतिदिन अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। साथ ही विद्यार्थी राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में भी भाग लेते हैं। अब तक विद्यालय के 4 विद्यार्थी ‘प्रयास विद्यालय’ में तथा 24 विद्यार्थी NMMSE परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।
चयनित छात्र न केवल पढ़ाई में बल्कि अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
हर्ष शर्मा – स्काउट में राज्यपाल जांच परीक्षा में सम्मिलित।
कु. पायल कश्यप – शतरंज एवं टेबल टेनिस की संभाग स्तरीय खिलाड़ी।
प्रवीण कश्यप – शतरंज के अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटिंग प्लेयर हैं।
इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
बधाई देने वालों में जिला पंचायत सदस्य कुंती जायसवाल, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, डॉ. अशोक कुमार जायसवाल, विनय साहू, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, जनपद सदस्य हरिशंकर कश्यप, सरपंच साधना रामगोपाल कश्यप, परमेश्वर निर्मलकर, सुबोध सिंह, लव निर्मलकर (अ.शा.वि.स.), राजेंद्र निर्मलकर, सुनील शर्मा (एबीईईओ), राजकुमार ध्रुव (प्राचार्य), पूनम राजपूत (सीएसी), प्रधानपाठक चंद्रकुमार राजपूत, दरबार सिंह राजपूत, रितेश कश्यप, धर्मेंद्र राजपूत, युगल किशोर सिंह राजपूत, अनीता राजपूत, कृष्णकुमार साहू, ज्योति मिश्रा, गायत्री राजपूत, योगेश्वर कश्यप, पिंटू कश्यप एवं सम्मल ध्रुव शामिल हैं।