जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसीवां का औचक निरीक्षण
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसीवा का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, दवाइयों और समस्त व्यवस्थाओं का विस्तृत जायज़ा लिया।
सबसे पहले स्टाफ की उपस्थिति पंजी की जांच कर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की। इसके बाद विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए भर्ती मरीजों की स्थिति एवं उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्होंने उनकी समस्याओं और अनुभवों को समझा।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की भी जांच की गई। दवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और एक्सपायरी तिथि की बारीकी से समीक्षा की गई। डॉक्टरों ने एंटीबायोटिक एवं एडवेंडजोल टैबलेट की कमी की जानकारी अध्यक्ष को दी।
इस मौके पर संजय भूषण पाण्डेय ने डॉक्टरों और समस्त स्टाफ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा,कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।