किसान कि जीविक मे आग ! सारंगढ़ वन विभाग की कार्यवाही ने,मशरूम खेती को बनाया राख - किसानों में आक्रोश
सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ वन विभाग की कार्यवाही से किसानों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि एक किसान द्वारा मशरूम खेती के लिए लगभग 50 से 60 ट्रैक्टर पैरा यानी पराली इकट्ठा किया गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने अवैध कब्जा हटाने के नाम पर देर रात आग के हवाले कर दिया। इस घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है और पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मौके पर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना के पैरा में आग लगा दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए यह कार्यवाही की, जो पूरी तरह अनुचित है। किसान का कहना है कि अगर आग हवा के साथ उनके घरों की ओर फैल जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इससे न सिर्फ उनकी संपत्ति बल्कि आसपास के लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है और प्रशासन की इस कार्यवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं।