राज्य

नगर पालिका द्वारा वार्ड क्र 11 में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई


सक्ती 

नगर पालिका परिषद सक्ती सीमान्तर्गत वार्ड क्रमांक 11 में नया आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के प्रस्तावित भूमि पर वार्ड मे अवैध अतिक्रमण किया गया था , जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी  प्रहलाद पाण्डेय के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्व टीम, नगर पालिका एवं पुलिस बल के सहयोग से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।

उक्त अवसर पर नगर पालिका के  अधिकारी/कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही नगर पालिका द्वारा की जावेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image