जिला
’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन प्रतापपुर के सोनगरा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 45 हितग्राही हुए लाभान्वित
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/08 सितंबर 2025
रजत महोत्सव के अंतर्गत ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ अभियान के तहत आयुष विभाग सूरजपुर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य एवं आयुष केंद्र सोनगरा, विकासखंड प्रतापपुर में एक विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चिकित्सक दल द्वारा ग्रामीण जनों को आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में विभिन्न गतिविधियाँ जानकारीयां दिया गया। जिसके अंतर्गत आयुर्वेद का परिचय एवं दैनिक जीवन में इसका महत्व, योग एवं प्राणायाम का महत्व, दिनचर्या, रात्रिचर्या एवं ऋतुचार्य की जानकारी, आहार-विहार तथा हस्तप्रक्षालन विधि (हाथ धोने की प्रक्रिया), रक्ताल्पता (एनीमिया) की जानकारी एवं बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली घरेलू औषधियों का वितरण, घरेलू औषधियों की पहचान एवं उनके प्रयोग की विधि, कार्यक्रम में कुल 45 हितग्राहियों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।
यह शिविर ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।
भालेराव मैदान, चांपा में 8 दिवसीय कराटे कैंप संपन्न सह-प्रशिक्षक वैदेही गुप्ता ने प्रतिभागियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
चांपा
स्थानीय भालेराव मैदान में विगत दिनों कराटे का आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कराटे की मूलभूत तकनीकों से लेकर आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सीखे।
शिविर में सह-प्रशिक्षक के रूप में वैदेही गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को कराटे की बारीकियों को समझाया और व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण विधियां सिखाईं। बच्चों और युवाओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से न केवल शारीरिक दक्षता में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आगे उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कराया जावेगा।
हसदेव नदी संरक्षण के लिए हुई भव्य आरती भाद्रपद पूर्णिमा पर माँ सर्वमंगला घाट में जुटे पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी
कोरबा
, , जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली हसदेव नदी के संरक्षण और तट सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कार्यरत नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा प्रत्येक मास की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला घाट, कोरबा पर ‘हसदेव आरती’ का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में भाद्रपद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 6 सितम्बर 2025 को शाम 5 बजे भव्य हसदेव आरती का आयोजन सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि लोगों को नदी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायक प्रयास भी बना। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्ति यजमान के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पवित्र मुहिम को और बल प्रदान किया।
मुख्य यजमान के रूप में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल ने आरती में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि “मेरा जन्म ग्राम तरदा में हुआ है। बचपन में मैं हसदेव नदी में घंटों नहाया करता था और उसका जल पीता भी था। लेकिन आज स्थिति यह है कि हसदेव नदी का जल इतना प्रदूषित हो गया है कि उसे पीना तो दूर, स्नान करना भी संभव नहीं रह गया है। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा नदी को निर्मल बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसमें भारतीय मजदूर संघ तन, मन और धन से सहयोग करेगा।”
विशिष्ट यजमान के रूप में अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें हेमन्त माहुलीकर (प्रदेश महामंत्री, संस्कार भारती, छत्तीसगढ़), नरेश कुमार अग्रवाल (प्रदेश सचिव, भारत विकास परिषद, छत्तीसगढ़), सुश्री जया मिश्रा (प्रदेश प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़) और सुश्री ऋतु चौरसिया (प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़) प्रमुख रूप से शामिल रहीं।हसदेव एक्सप्रेस
समिति ने स्पष्ट किया कि आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि हसदेव नदी और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने तथा जनमानस में जल संरक्षण की चेतना जगाने का प्रयास है। भव्य हसदेव आरती में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, युवा और श्रद्धालुजन सपरिवार उपस्थित हुए। सभी ने माँ हसदेव से स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की कामना की तथा समिति की इस जन-जागरूकता मुहिम का समर्थन किया।
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष में कबीरधाम की बड़ी पहल, ब्लूप्रिन्ट आधारित होगी त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा
बिहान छत्तीसगढ़
पवन तिवारी कबीरधाम
कलेक्टर गोपाल वर्मा की पहल पर शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के लिए विषय विशेषज्ञों की महती बैठक सम्पन्न
कवर्धा, 7 सितंबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा गुणवत्ता वर्ष 2025-26 के तहत प्रदेशभर में शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन के लिए गहन कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में कबीरधाम जिले में विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से विशिष्ट विषय विशेषज्ञों की महती बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन 6 सितंबर को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, रानी दुर्गावती चौक, कवर्धा में किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता वर्ष को ऐतिहासिक रूप देने का आह्वान किया गया है। उनके विज़न को मूर्त रूप देते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले में शिक्षा के हर स्तर पर गुणवत्ता सुधार की ठोस कार्ययोजना पर बल दिया जा रहा है।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होगा कि जिले का कोई भी बच्चा परीक्षा में पिछड़े नहीं, बल्कि अपनी क्षमता के अनुरूप उत्कृष्ट परिणाम अर्जित करे। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने भी सकारात्मक रूप से चर्चा करते हुए कहा कि मेरा पढ़ाया बच्चा फेल नहीं हो सकता है। यह विचार जिले की शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन अभियान का मुख्य सूत्र वाक्य बनकर उभराना चाहिए।
स्वामी आत्मानन्द स्कूल में आयोजित बैठक में प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी स्तर तक के कुल 80 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा, सहायक संचालक एम.के. गुप्ता, यू.आर. चन्द्राकर, डी.जी. पात्रा, सतीश यदु (एम.आई.एस.), प्रशासक और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि त्रैमासिक परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2025 के मध्य आयोजित होगी, जिसके लिए ब्लूप्रिन्ट आधारित प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर एक सप्ताह के भीतर प्रश्नपत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रश्नपत्र निर्माण में अंक विभाजन, प्रश्नों का आकार-प्रकार, उत्तर लेखन की शब्द सीमा और गुणवत्ता परक प्रस्तुति की विशेष जानकारी साझा की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया कि परीक्षोपरांत परिणामों के विश्लेषण के आधार पर दूसरी पालक-शिक्षक मेगा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें शैक्षिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर उपचारात्मक शिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान दिलाने हेतु विशेष मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन भी विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने बताया कि जिले में शिक्षा सत्र के आरंभ से ही नवाचारी गतिविधि "प्रत्येक दिवस एक कालखंड नियमित लेखन अभ्यास" लागू की गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की लिखावट को आकर्षक, सुडौल और त्रुटिहीन बनाते हुए उनकी लेखन गति व गुणवत्ता में सुधार लाया जा रहा है।
रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में नर हाथी की मौत से हड़कंप
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर
- बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में एक हाथी की मौत से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद रात में ही एसडीएम,
तहसीलदार सहित राजस्व और वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
घटना स्थल का मुआयना
रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत महावीरगंज गांव में जंगल किनारे बीते रात हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। जानकारी के मुताबिक यह हाथी तमोर पिंगला के जंगल से विचरण करते हुए रामानुजगंज रेंज में पहुंचा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
वन विभाग के अधिकारी हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत कैसे हुई। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल से सभी आवश्यक जानकारियां इकट्ठा की हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वन विभाग की कार्रवाई
वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को अपने कब्जे में ले लिया है, और वन विभाग के अधिकारी हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय लोगों ने हाथी की मौत पर दुख जताया है और वन विभाग से मांग की है कि हाथी की मौत के कारणों का पता लगाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रही है।
जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत भवनों में नियमित कार्य संचालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर -
जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने समस्त जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ ग्रामों में पंचायत भवन प्रतिदिवस कार्यालयीन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः30 बजे तक संचालित करते हुए कार्यालयीन कार्यों का सम्पादन किया जाए।
उन्होंने कहा है कि जनपद पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक या अन्य परिस्थितियों में ग्राम पंचायत सचिव के ग्राम पंचायत से बाहर जाने की स्थिति में, ग्राम पंचायत अन्तर्गत कार्यरत अन्य स्टॉफ रोजगार सहायक, व्ही.एल.ई. पंचायत भवन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा है
कि ऐसे पंचायत सचिव जिनके पास दो या दो से अधिक ग्राम पंचायतों का प्रभार है, वे अपने प्रभार के ग्राम पंचायत भवन के सूचना पटल तथा बाहरी दीवाल पर, पंचायत भवन में उपस्थिति दिवस का लेखन कराए एवं उसके अनुसार, ग्राम पंचायत भवन में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।
आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त पदों पूर्ति वॉक ईन इंटरव्यू अब 16 सितंबर को
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्च. मा. विद्यालय बलरामपुर, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर, रामचन्द्रपुर, डौरा-कोचली एवं चलगली में रिक्त (अंग्रेजी माध्यम) के विभिन्न पदों पर ‘‘वॉक इन इन्टरव्यू‘‘ के माध्यम से नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए आवेदन प्रस्तुत करने हेतु 10 सितंबर को तिथि निर्धारित की गई थी। उक्त तिथि में संशोधन करते हुए 16 सितंबर 2025 को आवेदनों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, पात्र-अपात्र का प्रकाशन, दावा-आपत्ति तथा अंतिम पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 17 सितंबर को डेमो एवं साक्षात्कार व 18 सितंबर 2025 को सहायक ग्रेड-02 व 03 के पद के लिए कौशल परीक्षा(हिन्दी मुद्रलेखन) लिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता अनुसार पात्रताधारी इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर 2025 दिन बुधवार प्रातः 09 बजे जिला ग्रंथालय बलरामपुर में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप एवं भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वेबसाइट बलरामपुर डॉट जीओव्ही डॉट ईन पर उपलब्ध है।
आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, परिवहन विभाग ने किया अलर्ट फर्जी ई-चालान लिंक से बचने आमजन से अपील ई-चालान से संबंधित जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का करें उपयोग
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - परिवहन विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं। जिसमें नकली ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में डराने वाले संदेश/मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेते हैं। परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील किया गया है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक जैसे (डॉट एपीके फाइल) पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट ई चालान डॉट परिवहन डॉट जीओव्ही डॉट ईन पर जाकर ई-चालान के पेज पर पे ऑनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है तो पंजीकृत मोबाइल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं।
परिवहन विभाग ने अपील किया है कि यदि आपको किसी ई-चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें, और अपने खाते से किसी भी लेने-देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
शिक्षक दिवस पर शिक्षक में मांगा राज्यपाल से इच्छा मृत्यु…जाने क्या है वजह…!
जांजगीर चांपा,सुरेश प्रसाद साहू, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है जिसका आरोप है कि जांजगीर संस्थान के प्रभारी प्राचार्य बी पी साहू बिगत तीन वर्षों से मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उच्च विभाग में शिकायत पर जांच भी किया गया, लेकिन ऊँची पहुंच के कारण इन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिससे इनका हौसला बुलंद है.
आरोप है कि इनके द्वारा प्राचार्य पदोन्नति से वंचित करने के लिए व्याख्याता साहू का गोपनीय चरित्रावली सीमा क्षेत्र से बाहर जा कर खराब लिखा गया जिसके कारण उनका नाम पदोन्नति सूचि से हटा दिया गया. इसके उपरांत वर्तमान में पिछले 02 माह से वेतन 18500 कम बनाया जा रहा है, वर्तमान बेसिक रु 59200 को घटा कर 47742 रूपये किया गया है जो सन 2018 के बेसिक से भी कम है. जिस कारण पिछले 02 माह से बैंक लोन और एल आई सी प्रीमियम जमा नहीं हो रहा है। जबकि अपने कृपा पात्र कर्मचारी को सप्ताह में 01 दिन बुलाकर पूरे हप्ते का हस्ताक्षर कराकर पूरा वेतन बनाना।
व्याख्याता साहू ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि इसके अतिरिक्त इनके द्वारा मेरी पत्नी को कॉल करके संस्थान में कार्यरत महिला व्याख्याता को “गन्दी औरत “की संज्ञा देकर अपने पति को दूर रहने के लिए कहा गया, जिससे की मेरे घर में कलह पैदा हो. विदित हो कि उक्त महिला कर्मी द्वारा मानसिक प्रताड़ित से व्यथित होकर नींद की अत्यधिक गोली खा ली थी, जिससे बड़ी मुश्किल से इनकी जान बची।
आवेदन में व्याख्याता साहू ने लिखा है कि विगत 03 वर्षों के लगातार मानसिक और अब आर्थिक प्रताडना से अब मैं थक चुका हूँ। पूर्व में महामहिम राज्यपाल महोदय (छ ग), मुख्यमंत्री महोदय (छ ग शासन) एवं समस्त विभागीय उच्च अधिकारी के पास आवेदन के बाद भी तानाशाह प्रभारी प्राचार्य पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे मैं बहुत व्यथित हूँ, अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करने की महती कृपा करें।
तोमर बंधु से कम नहीं बलौदाबाजार जिले के सूदखोरी के बढ़ते चर्चित मामले जिले में पहले भी सूदखोरी के चलते हुई है आत्महत्याएं व कोशिशें बलौदाबाजार पुलिस के सामने एक और मामला आया सूदखोरी का जिले में सूदखोरी के बढ़ते मायाजाल को तोड़ने में नाकाम दिख रही बलौदाबाजार पुलिस
गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट
बलौदाबाजार l जिले में बेतरतीब बढ़ रहा सूदखोरी का मायाजाल जिसके चलते परेशान और पीड़ित लोगों ने या तो आत्महत्या का प्रयास किया या शहर छोड़ भाग गये ऐसे में भी सूदखोरो ने उन्हें नहीं बख्शा कुछ खोजबीन कर उनके खेत, घर, दुकान, वाहन आदि अपने कब्जे में कर लिए जाने की कई मौखिक अथवा गोपनीय सूत्रों से सूचनाएं प्राप्त होती रहती है l जिले में इस धंधे में पहले महाजनी ब्याज के नाम पर विधिवत लायसेंस लिया जाता है फिर कुछ सूदखोर इसका जमकर फायदा उठाते है l एक लायसेंस की आड़ में बेहिसाब सूदखोरी में कही पति-पत्नी की जोड़ी तो कही चाचा-भतीजी की जोड़ी तो कही बाप-बेटा की तो कही मां-बेटे की जोड़ी या दोस्त यार वगैरह-वगैरह की जोड़ी तैयार होती है जो सिर्फ एक महाजनी लाइसेंस की आड़ में कितनी अन गिनत दुकानें तैयार होकर पीड़ित मजबूर व्यक्ति का फायदा उठा कर उनसे दुनिया भर की नियम बता कर कोरा स्टाम्प, कोरे चेक में हस्ताक्षर करवा कर बकायदा बैंकों की तरह प्रोसेसिंग फीस काटकर राशि दी जाती हैं l ऐसे मामले जिले में लगातार बढ़ रहे है सूदखोरी का काला कारोबार बेकाबू होता जा रहा है। सूदखोरों के चंगुल में फंसे लोग न तो आसानी से निकल पाते हैं और न ही पुलिस-प्रशासन से उन्हें न्याय मिलता है। सवाल यह है कि आखिर क्यों पुलिस इस संगठित वसूली गैंग पर कार्रवाई करने से बचती दिख रही है? या कहीं न कहीं सूदखोरों के ऊपर कार्यवाही ना किए जाने का कोई राजनीतिक दबाव पुलिस पर है?
सूदखोर 5 से 10 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज की दर से रकम देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। पीड़ित मूलधन से कई गुना रकम चुका देने के बाद भी छुटकारा नहीं पा पाते। पुलिस के पास जाने पर इसे अक्सर “आपसी लेन-देन” बताकर टाल दिया जाता है, जबकि अगर सूदखोर शिकायत करें तो तुरंत कार्रवाई होती है। यही दोहरे रवैये पर अब सवाल उठने लगे हैं।
अभी हाल ही में प्रार्थी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार निवासी हेमंत कुमार कन्नौजे ने बताया कि गाड़ी की किस्त चुकाने के लिए उन्होंने सूदखोरों से रकम उधार ली थी। शुरुआत में 15 दिन और महीने के हिसाब से ब्याज वसूला गया, लेकिन बाद में यह दर सप्ताह में 10 प्रतिशत तक पहुंच गया।
उन्होंने 50 हजार रुपये का कर्ज ब्याज सहित चुका दिया था। इसके बावजूद मार्च 2024 में उन्हें 1 लाख रुपये और लेना पड़ा। इन बीते साल भर में पीड़ित पक्ष नगद एवं upi पेमेंट के माध्यम से लाखों रु लौटा चुका इसके बाद भी लगातार दबाव और वसूली का सिलसिला जारी है। पीड़ित का आरोप है कि हेमलाल सिन्हा और उनकी पत्नी पिंकी सिन्हा उनसे गाली-गलौच कर रहे हैं, कोरे चेक और कोरे स्टाम्प जबरन ले लिए गए हैं और गाड़ी खींचने की धमकी दी जा रही है। डेढ़ साल से बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं चुकाई जा सकी है। परिवार और दोस्तों तक को गुंडों के जरिए धमकाया जाने आदि का आरोप पीड़ितों द्वारा लगाया जा रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि इस दंपति ने अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक शिकायत की, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। एसपी कार्यालय ने इस प्रकरण को “लेन-देन का मामला” कहकर चलता कर दिया। क्या पुलिस किसी बड़ी घटना घटित होने का इंतजार कर रही है? अब बड़ा सवाल यह है कि जब मूलधन से कई गुना रकम वसूल की जा चुकी है और धमकी-उत्पीड़न का सिलसिला जारी है, तब भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या प्रशासन सूदखोरों के दबाव में है? या फिर वसूली के इस अवैध कारोबार से पुलिस अपना पल्ला झाड़ रही है?
पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है और न्याय के लिए भटक रहा है। लेकिन जब तक ऐसे काले कारोबार पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक न जाने कितने और परिवार सूदखोरों के जाल में फंसकर बर्बाद होते रहेंगे। समाचार लिखे जाने तक पिंकी सिंहा व हेमलाल सिंहा से उनका अभिमत लिये जाने हेतु प्रयास किया गया किन्तु फिलहाल उनसे संपर्क नहीं हो पाया है l शेष खबर उचित तथ्यों के साथ आगामी समाचार में प्रकाशित किए जाने का प्रयास किया जाएगा l
स्वामी आत्मानंद स्कूल हथबंद में मनाया गया शिक्षक दिवस
गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट,
बलौदा बाजार विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायिका मीनाक्षी कोसले और उपदल नायिका सीमा पाल के नेतृत्व में शिक्षक दिवस का समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर संस्था के प्राचार्य सी के नायक एवं कार्यक्रम अधिकारी योगेश त्रिवेदी द्वारा केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया तत्पश्चात दल नायिका मीनाक्षी कोसले,माई भारत संयोजक खुशबू पाल, स्वास्थ संयोजक मुस्कान चतुरे द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी ने सभी स्वयं सेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।सांस्कृतिक संयोजक यामिनी चतुरे,योग संयोजक मुस्कान चतुरे के नेतृत्व में देशी खेल,कबड्डी,खो खो ,रेस टिप आदि खेल का आयोजन किया गया ।स्वच्छता संयोजक वेदांत निषाद ने शिक्षक दिवस पर आमंत्रित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बांगो बांध का जलस्तर नियंत्रण के लिए गेट खोले, हसदेव नदी में छोड़ा गया 49,904 क्यूसेक पानी
चाम्पा/कोरबा, बांगो बांध में पानी की अत्यधिक मात्रा के चलते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए सुबह 5:00 बजे गेट संख्या 3 और 9 को 0.50-0.50 मीटर खोला गया, जबकि पहले से गेट संख्या 4, 5, 6 और 8 खुले हुए थे। इसके बाद भी बांध का जलस्तर 358.11 मीटर पर स्थिर रहने के कारण सुबह 8:30 बजे दो नए गेट, संख्या 2 और 7 को भी आवश्यकतानुसार खोला गया।
वर्तमान में गेटों की स्थिति इस प्रकार है:
गेट संख्या 5 – 1.50 मीटर
गेट संख्या 6 – 1.50 मीटर
गेट संख्या 4 – 1.00 मीटर
गेट संख्या 8 – 1.00 मीटर
गेट संख्या 3 – 0.50 मीटर
गेट संख्या 9 – 0.50 मीटर
गेट संख्या 2 – 0.50 मीटर
गेट संख्या 7 – 0.50 मीटर
इन सभी गेटों से कुल 40,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, पॉवर प्लांट हाइड्रेल द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार, बांध से हसदेव नदी में कुल 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
गणेश उत्सव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने डोंगरगांव पुलिस का अभियान तेज
डोंगरगांव महाकौशल ----
आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डोंगरगांव पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों और अवैध गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। वरिष्ठ अधिकारियों राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं डोंगरगांव एसडीओपी दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर 4 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इन्हें धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार व्यक्ति:1. ठाकुर राम पिता मेघनाथ साहू (40), निवासी वार्ड 13 मटिया, थाना डोंगरगांव 2. परदेशी जोगी पिता नानुक जोगी (40), निवासी अटल आवास, कॉलेज रोड डोंगरगांव 3.राहुल मिश्रा पिता गयाप्रसाद मिश्रा (40), निवासी इंदिरा आवास, थाना डोंगरगांव
4. सुजल मोंगरे पिता विक्की मोंगरे (18), निवासी इंदिरा आवास, थाना डोंगरगांव
थाना डोंगरगांव पुलिस का कहना है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति भंग करने वालों और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आइसेक्ट चांपा में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया
चांपा। शिक्षक दिवस के अवसर पर आइसेक्ट चांपा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविताएँ और अन्य प्रस्तुतियाँ दीं। पूरे परिसर में उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. मूलचन्द गुप्ता, शिक्षिका सुश्री ज्वाला यादव एवं अन्य सभी शिक्षकों को बैच लगाकर श्रीफल, पेन व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को समाज और जीवन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संस्था के प्राचार्य डॉ. मूलचन्द गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला और सही दिशा भी दिखाते हैं। विद्यार्थी जिस सफलता को प्राप्त करते हैं, उसमें उनके गुरु का मार्गदर्शन सदैव शामिल होता है। अपने जीवन में जिनसे भी आपको कुछ सीखने को मिलता है वो हमारे शिक्षक कहलाते हैं” शिक्षिका सुश्री ज्वाला यादव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि “गुरु और शिष्य का संबंध सदैव प्रेरणा और सीख का आधार होता है। विद्यार्थियों की प्रगति ही शिक्षक की सच्ची उपलब्धि है। ” उन्होंने एक कविता शिक्षक और बच्चों को समर्पित किया। विद्यार्थियों ने अपने अपने उद्बोधन में अपने अपने अंदाज में भाषण, कविता व गीत के माध्यम से शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में मोनिका सिंह क्षत्रिय, पूर्णिमा कुर्रे, निशा देवांगन, रिया साहू, पायल श्रीवास, मुस्कान गोस्वामी, रोहिणी सिदार, अंकिता पटेल, पूनम पटेल, साधना केवट,वैश्वनी कंवर, मनीषा कंवर, राहुल कर्ष, अरविंद यादव, आशीष कश्यप, हिमांशु मानिकपुरी, अज्जु रात्रे, हरदेव व अन्य विद्यार्थी में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मिलकर शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
98 हजार रुपए का उठाईगिरी के मामले में 02 आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार...
साइबर टीम/थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश के अनूपपुर से पकड़ने में मिली सफलता
जांजगीर चांपा। साइबर टीम जांजगीर नट गिरोह के गढ़ ग्राम भोलगड़ में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा, बाइक तथा चोरी गई रकम शत प्रतिशत बरामद। आरोपियों द्वारा मोटर सायकल के डिक्की अंदर रखे थैले जिसमें 98 हजार रुपए एवं पासबुक को निकाल कर हो गया था फरार।
गिरफ्तार आरोपी का नाम - 01. ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ बच्चा पिता सीताराम निवासी भोलगड थाना अनूपपुर मधय प्रदेश 2. सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर राधेश्याम 23 वर्ष निवासी निवासी भोलगड थाना अनूपपुर मधय प्रदेश
मामले में दिनांक 03.09.2025 को करीबन 12.30 बजे प्रार्थी डोल नारायण पटेल निवासी फरहदा थाना अकलतरा द्वारा जिला सहकारी बैंक अकलतरा से 01 लाख रुपए निकवाने के बाद थैले में नगदी रकम पैसा को अपने मोटर सायकल के डिक्की में रखकर घर जा रहा था। रस्ते में अकलतरा कपड़ा दुकान में उसके द्वारा 2000/₹ का कपड़ा खरीदी करके वहां से करीबन 03.00 बजे दोपहर अकलतरा अग्रवाल किराना स्टोर पहुंचा जैसे ही सामान खरीद रहा था तो उसे याद आया की मोटर सायकल के डिक्कीन में 98000/ रूपये रखा था, तो तुरंत जाकर डिक्की को खोलकर देखा तो थैला सहित पैसा, पासबुक, चेक बुक व अन्य दस्तावेज रखा था जो नही था जिसके द्वारा आसपास पता किया जिसका कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल की डिक्की से चोरी कर ले गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
उठाईगिरी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सायबर टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया अकलतरा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना अकलतरा और सायबर सेल की टीम के द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद टेक्निकल एनालिसिस के बाद आरोपियों की पहचान अनूपपुर मध्यप्रदेश निवाशी ओमप्रकाश और सुमित सिसोदिया के रूप हुई तो आरोपियों के पहचान होने के बाद टीम को अनूपपुर रवाना किया गया था साइबर टीम नट गिरोह के गढ़ ग्राम भोलगड़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा फिर पूछताछ करने पर चोरी किए गए रकम 98 हजार में से 92 हजार रुपए बरामद किए गए एवं घटना में प्रयुक्त यूनिकॉर्न बाइक बरामद किया जाकर जप्त किया गया है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है अन्य अपराध खुलासा होने की संभावना है ।
गरीब मजदूर के बेटा अरमान का नवोदय में चयन...
चांपा । विकासखंड बलौदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बालपुर के पूर्व माध्यमिक शाला के कक्षा छठवीं में अध्यनरत छात्र अरमान चौहान का चयन नवोदय विद्यालय चिस्दा के लिए कक्षा छठवीं में हुआ है। यह छात्र प्रारंभ से ही होनहार है। यह विगत परीक्षा पांचवीं बोर्ड से 85 प्रतिशत के साथ परीक्षा पास की थी।इसने नवोदय विद्यालय के चयन के लिए बहुत मेहनत और लगन के साथ तैयारी की थी। पूर्व माध्यमिक शाला के गणित शिक्षक उदय देवांगन ने बताया कि अब गरीब मजदूर का बच्चा भी सुविधापूर्ण आवासीय विद्यालय में पढ़कर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर पाएगा उन्होंने आगे बताया यह छात्र काफी होनहार है। यह हर एक विषय को बहुत गंभीरता और बारीकी से समझने का प्रयास करता है। उसमें सीखने के प्रति काफी लगनशीलता है, और उत्साही है। उसने अपनी नवोदय की तैयारी काफी लगन और कर्मठता से की है जिसका परिणाम यह हुआ कि इसका चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। इसके तैयारी में प्राथमिक शाला के शिक्षक चूड़ामणि पटेल का विशेष भूमिका रहा है जिन्होंने विद्यालय समय के अतिरिक्त समय में इनको नवोदय के लिए तैयार किए हैं। साथ ही इसके छात्र साथियों ने भी उत्साह बढ़ाया और इसे प्रतिस्पर्धी बनाया। इसके इस उपलब्धि पर इसके माता-पिता और ग्राम के जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व चांपा में धूमधाम से मनाया गया
जांजगीर चांपा। पैगंबर साहब के 1500 विलादत दिवस के अवसर पर चांपा सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा भव्य स्वरूप नगर के चारों दिशाओं से निकाला गया जो की जामा मस्जिद देवठान रेलवे परिक्षेत्र एवं भोजपुर से से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा जहां विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया सी ए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मुनीर मेमन एवं सचिव मंडी के पद पर हुए अब्दुल रहमान का सम्मान किया गया एवं नन्हे बच्चों को इनाम दिया गया उक्त कार्यक्रम के बाद आम लंगर का भी आयोजन किया गया था जिसमें समाज के भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए पूरे जूस के दौरान रेलवे स्टेशन बरपाली चौक इमामबाड़ा शाहिद अन्य स्थानों पर भव्य पंडाल लगाकर मिष्ठान विपरीत किया गया किया गया, पूरे जुलूस की अगुवाई शहर के पेश इमाम इमाम हाजी अख्तर मिस्बाही साहब ने किया। इसके अलावा रविवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग को सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है।