आइसेक्ट चांपा में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया
चांपा। शिक्षक दिवस के अवसर पर आइसेक्ट चांपा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविताएँ और अन्य प्रस्तुतियाँ दीं। पूरे परिसर में उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. मूलचन्द गुप्ता, शिक्षिका सुश्री ज्वाला यादव एवं अन्य सभी शिक्षकों को बैच लगाकर श्रीफल, पेन व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को समाज और जीवन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संस्था के प्राचार्य डॉ. मूलचन्द गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला और सही दिशा भी दिखाते हैं। विद्यार्थी जिस सफलता को प्राप्त करते हैं, उसमें उनके गुरु का मार्गदर्शन सदैव शामिल होता है। अपने जीवन में जिनसे भी आपको कुछ सीखने को मिलता है वो हमारे शिक्षक कहलाते हैं” शिक्षिका सुश्री ज्वाला यादव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि “गुरु और शिष्य का संबंध सदैव प्रेरणा और सीख का आधार होता है। विद्यार्थियों की प्रगति ही शिक्षक की सच्ची उपलब्धि है। ” उन्होंने एक कविता शिक्षक और बच्चों को समर्पित किया। विद्यार्थियों ने अपने अपने उद्बोधन में अपने अपने अंदाज में भाषण, कविता व गीत के माध्यम से शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में मोनिका सिंह क्षत्रिय, पूर्णिमा कुर्रे, निशा देवांगन, रिया साहू, पायल श्रीवास, मुस्कान गोस्वामी, रोहिणी सिदार, अंकिता पटेल, पूनम पटेल, साधना केवट,वैश्वनी कंवर, मनीषा कंवर, राहुल कर्ष, अरविंद यादव, आशीष कश्यप, हिमांशु मानिकपुरी, अज्जु रात्रे, हरदेव व अन्य विद्यार्थी में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मिलकर शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।