स्वामी आत्मानंद स्कूल हथबंद में मनाया गया शिक्षक दिवस
गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट,
बलौदा बाजार विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायिका मीनाक्षी कोसले और उपदल नायिका सीमा पाल के नेतृत्व में शिक्षक दिवस का समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर संस्था के प्राचार्य सी के नायक एवं कार्यक्रम अधिकारी योगेश त्रिवेदी द्वारा केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया तत्पश्चात दल नायिका मीनाक्षी कोसले,माई भारत संयोजक खुशबू पाल, स्वास्थ संयोजक मुस्कान चतुरे द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी ने सभी स्वयं सेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।सांस्कृतिक संयोजक यामिनी चतुरे,योग संयोजक मुस्कान चतुरे के नेतृत्व में देशी खेल,कबड्डी,खो खो ,रेस टिप आदि खेल का आयोजन किया गया ।स्वच्छता संयोजक वेदांत निषाद ने शिक्षक दिवस पर आमंत्रित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।