भालेराव मैदान, चांपा में 8 दिवसीय कराटे कैंप संपन्न सह-प्रशिक्षक वैदेही गुप्ता ने प्रतिभागियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
चांपा
स्थानीय भालेराव मैदान में विगत दिनों कराटे का आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कराटे की मूलभूत तकनीकों से लेकर आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सीखे।
शिविर में सह-प्रशिक्षक के रूप में वैदेही गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को कराटे की बारीकियों को समझाया और व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण विधियां सिखाईं। बच्चों और युवाओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से न केवल शारीरिक दक्षता में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आगे उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कराया जावेगा।