जिला

गणेश उत्सव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने डोंगरगांव पुलिस का अभियान तेज

डोंगरगांव महाकौशल  ---- 
आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डोंगरगांव पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों और अवैध गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। वरिष्ठ अधिकारियों राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं डोंगरगांव एसडीओपी दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर 4 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इन्हें धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार व्यक्ति:1. ठाकुर राम पिता मेघनाथ साहू (40), निवासी वार्ड 13 मटिया, थाना डोंगरगांव 2. परदेशी जोगी पिता नानुक जोगी (40), निवासी अटल आवास, कॉलेज रोड डोंगरगांव 3.राहुल मिश्रा पिता गयाप्रसाद मिश्रा (40), निवासी इंदिरा आवास, थाना डोंगरगांव
4. सुजल मोंगरे पिता विक्की मोंगरे (18), निवासी इंदिरा आवास, थाना डोंगरगांव

थाना डोंगरगांव पुलिस का कहना है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति भंग करने वालों और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image