जिला

बांगो बांध का जलस्तर नियंत्रण के लिए गेट खोले, हसदेव नदी में छोड़ा गया 49,904 क्यूसेक पानी

चाम्पा/कोरबा,  बांगो बांध में पानी की अत्यधिक मात्रा के चलते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए सुबह 5:00 बजे गेट संख्या 3 और 9 को 0.50-0.50 मीटर खोला गया, जबकि पहले से गेट संख्या 4, 5, 6 और 8 खुले हुए थे। इसके बाद भी बांध का जलस्तर 358.11 मीटर पर स्थिर रहने के कारण सुबह 8:30 बजे दो नए गेट, संख्या 2 और 7 को भी आवश्यकतानुसार खोला गया।

वर्तमान में गेटों की स्थिति इस प्रकार है:

गेट संख्या 5 – 1.50 मीटर

गेट संख्या 6 – 1.50 मीटर

गेट संख्या 4 – 1.00 मीटर

गेट संख्या 8 – 1.00 मीटर

गेट संख्या 3 – 0.50 मीटर

गेट संख्या 9 – 0.50 मीटर

गेट संख्या 2 – 0.50 मीटर

गेट संख्या 7 – 0.50 मीटर

इन सभी गेटों से कुल 40,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, पॉवर प्लांट हाइड्रेल द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार, बांध से हसदेव नदी में कुल 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image