जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व चांपा में धूमधाम से मनाया गया
जांजगीर चांपा। पैगंबर साहब के 1500 विलादत दिवस के अवसर पर चांपा सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा भव्य स्वरूप नगर के चारों दिशाओं से निकाला गया जो की जामा मस्जिद देवठान रेलवे परिक्षेत्र एवं भोजपुर से से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा जहां विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया सी ए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मुनीर मेमन एवं सचिव मंडी के पद पर हुए अब्दुल रहमान का सम्मान किया गया एवं नन्हे बच्चों को इनाम दिया गया उक्त कार्यक्रम के बाद आम लंगर का भी आयोजन किया गया था जिसमें समाज के भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए पूरे जूस के दौरान रेलवे स्टेशन बरपाली चौक इमामबाड़ा शाहिद अन्य स्थानों पर भव्य पंडाल लगाकर मिष्ठान विपरीत किया गया किया गया, पूरे जुलूस की अगुवाई शहर के पेश इमाम इमाम हाजी अख्तर मिस्बाही साहब ने किया। इसके अलावा रविवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग को सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है।