रविन्द्र भारती विद्यालय की छात्रा पूजा साहू ने राज्य स्तरीय मलखम प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान।
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली मुंगेली/सेतगंगा
क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है कि रविन्द्र भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेतगंगा की कक्षा 12वीं की छात्रा पूजा साहू ने राज्य स्तरीय मलखम प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूजा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया
।विद्यालय के डायरेक्टर भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा कि – “पूजा ने कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। हमें गर्व है कि हमारी छात्रा ने पूरे संभाग का नाम रोशन किया।
यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।” वहीं विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक शर्मा ने कहा कि – “पूजा ने पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।
हम उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं देते हैं।” कोच भूखन लाल बंजारा सहित समस्त शिक्षकों और सहपाठियों ने भी पूजा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।