राज्य
डॉ. संजय सिंह ठाकुर बने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय उप संयोजक
फेडरेशन में डॉ संजय सिंह ठाकुर को बड़ी जवाबदारी, प्रदेशभर के संगठन में हर्ष।
फेडरेशन को मिलेगी सशक्त नेतृत्व एवं नई दिशा-संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ठाकुर को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय उप संयोजक नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर के शिक्षकों एवं कर्मचारी संगठनों में हर्ष का वातावरण है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ. संजय सिंह ठाकुर के दूरदर्शी विचार, समृद्ध संगठनात्मक अनुभव और सशक्त नेतृत्व से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी तथा कर्मचारी हितों की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सार्थक पहलें होंगी।
प्रांतीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा डॉ. संजय सिंह ठाकुर को प्रांतीय उप संयोजक बनाएं जाने पर प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, शिक्षक संघ के पालक अधिकारी श्री गोपाल यादव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री उमेश भारती गोस्वामी, महामंत्री श्री मनोज राय, प्रदेश मंत्री श्री भुवनेश्वर देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री गया राम राजवाड़े, उप प्रांताध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष श्री तरुण राठौर, संभागीय सचिव श्री प्रमोद हंसराज, संगठन मंत्री श्री राजेन्द्र जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संतोष साव, जिला सचिव श्री लक्ष्मीनारायण तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष श्री लोमस श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय सहित अनेक शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिन्दर पाल जी के आदेशानुसार एवं जिलाध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती पूनम द्विवेदी के मार्गदर्शन मे विनोद कुमार डनसेना के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य मे सम्मान समारोह आयोजित किए गया जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे महिलाओ को सम्मानित करना था जिन्होंने अपने कार्य के दम पर एक मुकाम हासिल किये हो l
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो ऐसे ही महिलाओ को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा सम्मनित किया गया जिन्होंने शिक्षा और राजनीती के क्षेत्र मे लोगो के दिलो मे अपनी जगह बनाई
श्रीमती सरोज दुष्यंत डनसेना DDC जोकि हमेशा लोगों की समस्याओ को न सिर्फ सुनती है बल्कि उनका निराकरण भी करती है और वही बात करें श्रीमती टूकेश्वरी टंडन प्राचार्या अगापे मिशन स्कूल टूंडरी की जो अनेक समस्याओ को सामना करते हुए जिसमे कई बच्चे फीस नहीं दे पाए फिर भी शिक्षण कार्य जारी रखा और आज भी कम फीस मे बच्चों को शिक्षा दे रही है l
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती सरोज डनसेना के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं महिलाओ की शक्ति के बारे मे बताया गया
श्रीमती टूकेश्वरी टंडन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे कैसे लड़कियां आगे बढ़ सकती है उसके बारे मे अवगत कराया गया l
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री जयप्रकाश टंडन के द्वारा किया गया l
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है
सम्मान समारोह मे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो से विनोद कुमार डनसेना एवं कन्हैया लाल यादव उपस्थित थे
अशासकीय विद्यालय शिक्षण समिति सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- अशासकीय विद्यालय शिक्षण समिति सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा शिक्षा के अधिकार कानून (आर.टी.ई.) के तहत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि बढ़ने के लिए कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन हाई कोर्ट बिलासपुर की याचिका क्रमांक WPC 4988 /2025 एवं छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के असहयोग आंदोलन का फैसला के तहत गत 13 वर्षों से शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि को नहीं बढ़ाने को लेकर उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की गई थी. याचिका क्रमांक WPC 4988/2025 के आदेश दिनांक 19.09.2025 में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने अपने अंतिम आदेश में 6 माह के भीतर मांगों पर निर्णय लेने के लिए कहा गया था । शिक्षा के अधिकार कानून (आर.टी.ई.) के तहत स्कूलों को प्रदाय की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि राशि प्रति विद्यार्थी / प्रति वर्ष प्राथमिक कक्षाओं में 7000 से बढ़कर 18000, माध्यमिक की 11,500 से बढ़ाकर 22,000 एवं हाई और हायर सेकंडरी की अधिकतम सीमा को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 तक किये जाने. तथा बढ़ी हुई राशि पिछले 3 वर्षों से प्रदान किय जाने के लिए संगठन ने स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ से आनेको बार आवेदन किया गया था प्रनतु आज तक इस विषय में कोई ठोस कदम नही उठाई गई है गरीब विद्यार्थियों के शिक्षा पर होने वाले व्यय पर स्कूल शिक्षा विभाग संवेदनहीन है और कोर्ट के आदेश की भी अनदेखी कर रहा है. आगे इसी कड़ी मे 1 मार्च को छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि जब तक स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत प्रदान दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाता तब तक प्रदेश के समस्त स्कूल असहयोग आंदोलन करेंगे।
असहयोग आंदोलन में स्कूल शिक्षा विभाग/जिला शिक्षा अधिकारी / नोडल प्राचार्य के किसी भी कार्य में प्रदेश के निजी स्कूल सहयोग नहीं करेंगे, ना ही उनके किसी पत्र/नोटिस/आदेश का जवाब दिया जाएगा।
यह आंदोलन प्रतिपूर्ति राशि निवेदन की गई राशि बढने तक जारी रहेगा ज्ञापन सौपने के दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अशासकीय विद्यालय संघ के सभी संचालक प्रिंसिपल सारंगढ़ में एकत्रित होकर के जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया एवं कलेक्ट्रेट में एडिशनल कलेक्टर टंडन सर को प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित असहयोग आंदोलन हेतु ज्ञापन सौंपा. जब तक RTE की राशि को शासन द्वारा वृद्धि नहीं किया जाएगा पूरे प्रदेश भर के सभी प्राइवेट स्कूल सरकार को असहयोग करेंगे. इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष विशंभर साहू, सचिव पी ढी मानिकपुरी, कार्यकारी सचिव स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में स्कूल संचालक साथी उपस्थित रहे.
महिला दिवस मनाने का तरीका ही एकदम अलग रहा
बिलासपुर संभाग सलाहकार श्रीमती पूनम द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का तरीका ही एकदम अलग रहा उन्होंने जमीन से जुड़कर महिला दिवस का कार्यक्रम किया रायगढ़ शहर से दूर 8 किलोमीटर में स्थित संबलपुरी आनंदम में जाकर देहारी मजदूरी करने वाली महिलाओं का सम्मान किया पूनम द्विवेदी जी का कहना है इन महिलाओं के त्याग और तपस्या से हम सकून का जीवन पाते है चाहे गृह कार्य हो या मकान बनाने के एक ईट का बनाना हो इनके मेहनत से ही पूरा विश्व टिका है कभी अपने नवजात शिशु को कमर में बांध कर तो कभी पीठ पर लाद कर कठिन परिश्रम के साथ हमें सकून भरा जीवन जीने लायक बनाती है नामचीन महिलाओं के आगे उनकी छवि लुप्त दिखाई देती है जबकि वर्चस्व महिला दिवस में ऐसी महिलाओं का ही होना चाहिए इन महिलाओं को मेरा शत-शत प्रणाम और नमन है
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिन्दर पाल जी के आदेशानुसार एवं जिलाध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती पूनम द्विवेदी के मार्गदर्शन मे विनोद कुमार डनसेना के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य मे सम्मान समारोह आयोजित किए गया जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे महिलाओ को सम्मानित करना था जिन्होंने अपने कार्य के दम पर एक मुकाम हासिल किये हो l
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो ऐसे ही महिलाओ को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा सम्मनित किया गया जिन्होंने शिक्षा और राजनीती के क्षेत्र मे लोगो के दिलो मे अपनी जगह बनाई
श्रीमती सरोज दुष्यंत डनसेना DDC जोकि हमेशा लोगों की समस्याओ को न सिर्फ सुनती है बल्कि उनका निराकरण भी करती है और वही बात करें श्रीमती टूकेश्वरी टंडन प्राचार्या अगापे मिशन स्कूल टूंडरी की जो अनेक समस्याओ को सामना करते हुए जिसमे कई बच्चे फीस नहीं दे पाए फिर भी शिक्षण कार्य जारी रखा और आज भी कम फीस मे बच्चों को शिक्षा दे रही है l
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती सरोज डनसेना के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं महिलाओ की शक्ति के बारे मे बताया गया
श्रीमती टूकेश्वरी टंडन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे कैसे लड़कियां आगे बढ़ सकती है उसके बारे मे अवगत कराया गया l
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री जयप्रकाश टंडन के द्वारा किया गया l
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है
सम्मान समारोह मे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो से विनोद कुमार डनसेना एवं कन्हैया लाल यादव उपस्थित थे
खरौद लखनेश्वर मंदिर को नगर पंचायत कर रही है अनदेखा
धार्मिक स्थल लखनेश्वर मंदिर को पर्यटक स्थल में लेना चाहिए खरौद शिवरीनारायण में सरकार की नजर हटी शिवरीनारायण को मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ शिवरीनारायण जाने-माने धार्मिक स्थल जो की महानदी संगम के मुख्य द्वार पर स्थित है जहां माता शबरी ने श्री राम को बेर खिलाए थे इस स्थान से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर श्री भोलेनाथ लखनेश्वर मंदिर खरौद में भी आस्था एवं धार्मिक पर्यटन में स्थल जोड़ना चाहिए जो सबसे पुराने जमीन से निकले हुए लखनेश्वर चारो तीरथ धाम के एक नाम है लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी विधायक सांसद इस धार्मिक स्थल को आगे एवं इनका रखरखाव देख रहे नहीं हो रहा है जो की बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है यहां पर सभी मनोकामना पूर्ण होते हैं अगर जनपद जिला पंचायत सांसद विधायक इन पर नजर देखेंगे तो यह पर्यटन स्थल का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होगा जो हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है
बिहान छत्तीसगढ़ संवाददाता ब्लॉक नवागढ़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए गए अधिकार प्रेस क्लब मुंगेली व ग्राम छतौना में 14 मार्च की नेशनल लोक अदालत की दी जानकारी
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचनलता आचला ने बताया कि प्रेस क्लब मुंगेली में आयोजित शिविर में पैरालीगल वालंटियर धर्मेंद्र शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के महत्व पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाएं आज शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और खेल सहित कई क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं। समाज के हर व्यक्ति को महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण का समर्थन करना चाहिए ताकि एक समान और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। इसी कड़ी में थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम छतौना में महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जिला महिला बाल विकास अधिकारी संजुला शर्मा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्रीमती द्रोपदी कश्यप एवं पीएलवी गौतम चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर, शिकायत प्रक्रिया तथा बाल विवाह प्रतिषेध कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत के लाभ और उसमें मामलों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कानूनी सहायता का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं
सामाजिक समरसता का संगम है होली - संजय भूषण पांडेय
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- होली भारतीय संस्कृति का जीवंत और रंगोत्सव का प्रमुख त्यौहार है। होली का त्यौहार प्रेम, एकता, भाईचारा सामाजिक समरसता का संगम है । जो जीवन में आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम, सद्भावना और न क्षमाशीलता का संदेश देता है। रंगों ने का पर्व होली हम सबके जीवन में उत्साह, ऊर्जा उमंग व सकारात्मक बदलाव के मार्ग को प्रशस्त करता है। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय अपने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आम जनों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि रंगोत्सव पर्व सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक ताने बाने को मजबूत करता है। होली आपसी मतभेदों को भुलाकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार प्रकृति और मानव संबंधों को जीवंत करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 से होली मिलन समारोह में शामिल ग्रामीण बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रंग गुलाल का यह त्यौहार हम सबको आपस में प्रेम एकता, भाईचारा के साथ जीवन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का संदेश देती है। मैं जिले वासियों और निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए सबके सुख, समृद्धि भाईचारा और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
*भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ के तत्वाधान में पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा का प्रथम चरण निकाला गया*
भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्वधान में जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल जी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा का प्रथम चरण ग्राम पंचायत सलोनी से निकाला गया जो कि 4 पंचायत सलोनी , गाताडीह, लेंध्रा, चांटीपाली में यह यात्रा गया जहां पिछड़ा वर्ग के तमाम सरपंच महोदय जी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष खिलन प्रसाद साहू जी और प्रदेश महासचिव तुलेश दास महंत जी और अन्य पिछड़ा वर्ग, भीम आर्मी के तमाम सदस्यगढ़ उपस्थित रहे
पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा में हमारी संविधानिक मांगे निम्नलिखित हैं जिसको ज्ञापन के रूप में सरपंच महोदय जी को सौंपा गया हैं और पिछड़ा वर्ग समाज के तमाम मंत्रीयों, राज्य एवं केंद्र पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्यपाल, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री जी को प्रतिलिपि में दिया गया हैं ताकि यह मुद्दा संसद, विधानसभा में गूंजे और पिछड़ा वर्ग समाज को उसका संविधानिक हिस्सा,अधिकार मिल सके.
1. ओबीसी की जातिवार जनगणना का मुद्दा:
केन्द्र सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जाति आधारित जनगणना को जानबूझकर न कराना, सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ एक सोचा-समझा षड्यंत्र है। यह बहुजन समाज की वास्तविक संख्या और उनके अधिकारों को दबाने का एक प्रयास है।
2. पिछड़ा वर्ग का छत्तीसगढ़ में 50-55% जनसंख्या हैं लेकिन उनकी आरक्षण 13-14% हैं, जबकि केंद्र सरकार द्वारा मंडल कमीशन के आधार पर 27% आरक्षण लागू हैं और अन्य कई राज्य 27% आरक्षण लागू हैं तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं .
3. सर्व पिछड़ा वर्ग को वर्तमान सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका,चुनाव में 50% सीट आरक्षित किया था लेकिन अचानक वह बिल को वापस ले लिया गया यह सोचा समझा साजिश है . इस बिल को पुनः लागू किया जाए
4. पिछड़ा वर्ग के लिऐ सभी कॉलेजों में सरकारी हॉस्टल की व्यवस्था किया जाय ताकि गरीब, तबके के बच्चे को पैसा के परेशानी ना हो.
5. सभी बड़े बड़े शिक्षा संस्थान जैसे -आईआईटी,एम्स ,नीट, सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में ओबीसी समाज के छात्र/छात्रों लिए सीट आरक्षित किया जाय.
6. सभी न्यायालयों(जिला , उच्च, उच्चतम)में ओबीसी के लिए जजों के सीट आरक्षित किया जाय,
7. छतीसगढ़ के विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा सीटों में ओबीसी के सीट आरक्षित किया जाए .
8. मंडल कमीशन(पिछड़ा वर्ग आयोग)की सिफारिशों का पूर्ण क्रियान्वयन: मंडल कमीशन ने सामाजिक न्याय को स्थापित करने हेतु जिन सिफारिशों को प्रस्तुत किया था, उनका पूर्ण रूप से लागू किया जाना समय की आवश्यकता है.
9. प्राइवेट सेक्टरो जैसे (प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों, प्राइवेट कम्पनियों, सरकारी कम्पनियों, गैर सरकारी कम्पनियों)में पिछड़ा वर्ग की आरक्षण की व्यवस्था किया जाय .
10. केंद्र सरकार द्वारा मंडल कमीशन आयोग के आधार पर पिछड़ा वर्ग 27% आरक्षण दिया गया हैं उसे छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से लागू किया जाए
11. छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग के जितने भी बैक लॉक भर्ती हैं उसे पूरा किया जाए.
12. (यूजीसी) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग 2026 के नए गाइडलाइन को पूर्ण रूप से लागू किया जाए.
13. केंद्र और राज्य सरकार के सचिवालय में पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित किया जाए.
14. सिविल सर्विस (UPSC,PSC) सेवा में पिछड़ा वर्ग का सीट आरक्षण किया जाए.
नवागढ़ में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया संघ का तृतीय वर्ष होली मिलन एवं सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर भी लगा
ज़िला जांजगीर चांपा
रिगनी / खरौद इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया संघ एवं पत्रकार सेवा समिति नवागढ़ के तत्वाधान में तृतीय वर्ष होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लिंगेश्वर महादेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में जांजगीर विधायक व्यास कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े तथा किसान मोर्चा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रवि पाण्डेय नरेन्द्र कौशिक
जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर चांपा विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। इस अवसर पर सभी लोगों को अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और समाज में एकता व सद्भाव का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया समाज को जागरूक करने और सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इस अवसर पर संकट मोचन ब्लड बैंक शिवरीनारायण के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह, रामचरण साहू, मनोज रात्रे, भुनेश्वर केसरवानी (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष), महेन्द्र कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष, कनौजिया कुर्मी युवा संगठन), विष्णु अवतार कश्यप (संभाग अध्यक्ष, मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो), दिनेश कुमार कश्यप (संस्था प्रबंधक), ललित बरेठ, विजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे साथ ही इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया संघ के अध्यक्ष मेलाराम कश्यप, उपाध्यक्ष लखन कश्यप, सचिव राजेन्द्र रत्नाकर, कोषाध्यक्ष अटल कश्यप, महासचिव सुनील साहू, संरक्षक बंशीलाल केंवट सहित विकास साहू, रूपेश कश्यप, मनोहर कोसले देवराम धीवर, योगेन्द्र कश्यप, रामलल्ला धीवर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
नगर पंचायत भटगांव के देवांगन धर्मशाला में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
सारंगढ़ बिलाईगढ़ नगर पंचायत भटगांव के देवांगन धर्मशाला में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समाज में उनके योगदान को याद करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा भी कीया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ सुभाष जलान, जिला महामंत्री सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारिका साहू, मंडल अध्यक्ष भटगांव धीरज दीक्षित , महामंत्री मंडल भटगांव खेलन यादव, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ दुर्गेश केसरवानी, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा फूलचंद जायसवाल, जिला मंत्री किसान मोर्चा रमेशसाहू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल जांगड़े, मंडल अध्यक्ष भटगांव महिला मोर्चा पुष्पा साहू, अध्यक्ष महाविद्यालय भटगांव तुलसी आदित्य, अध्यक्ष नगर पंचायत पवनी कुलदीप साहू, उपाध्यक्ष नगर पंचायत पानी नंदू साहू, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पानी श्याम साहू, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सरसीवा नारायण साहू, पार्षद नगर पंचायत सरसीवा प्रदीप लाल शर्मा एवं रविंद्र सिंह, राजेश सिदार, कमल पटेल, परमेश्वर साहू, रामाधार यादव, सावित्री अजगले,लक्ष्मी साहू, आदि अतिथि मौजूद थे
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ कीया गया । इसके बाद महिला सशक्तिकरण पर भाषण दिया गया। इस अवसर पर सफल महिलाओं को सम्मानित भी किया गया ,
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का सम्मान किया गया
इन्हें सम्मानित किया गया-
महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का सम्मान:-
1- शुभा यादव भटगांव
2- दिव्या कुर्रे पीपरभाटा
3- पितरबाई भास्कर बूटीपाली
4- संतोषी साहू भटगांव
5- फूलबाई चकरदा सेक्टर कोदवा
6- अनिता खरे।
कार्यकर्ताओं का सम्मान
1- मोगरा मनहर, सेक्टर सलोनी कला ecce एवं पूरक पोषण आहार सेवा।
2- ईश्वरी, धाराभाठा केंद्र संचालक भोजन व्यवस्था।
3- रमशिल्या बघेल, समता नगर
4- मंजू लता बंजारे, दुमहानी
5- ममता साहू, जमगहन
6- धनेश्वरी भास्कर,पपिपरभवना।
महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ता एवं आयोजन करता
परियोजना अधिकारी भटगांव, परियोजना अधिकारी बिलाईगढ़
पर्यवेक्षक परियोजना भटगांव बिलाईगढ़, लकड़ा मेम,शांतिसाहू, विद्यावती बंजारे, देव कुमारी साहू, द्रौपदी यादव, सुरतिया खरे, अनीता प्रधान, सुनीता पटेल, नंद कुमारी साहू, प्रतिभा नारंग, कविता महिलांगे,
एवं समस्त कार्यकर्ता समूह की महिलाएं आदि
निष्कर्ष:
महिला दिवस का कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
संघर्ष से शिखर तक: वैभवी अग्रवाल ने यूपीएससी में AIR-35 हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं ; मुख्यमंत्री साय
नारी शक्ति के जज्बे की मिसाल है वैभवी की सफलता ; नितिन अग्रवाल
रायपुर। कठिनाइयों को अवसर में बदलकर अपने सपनों को साकार करने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी वैभवी अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 35 हासिल कर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। उनकी यह उपलब्धि नारी शक्ति, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरणादायक मिसाल बन गई है। प्रदेशभर में उनकी सफलता को गर्व और सम्मान के साथ देखा जा रहा है।
वैभवी अग्रवाल की सफलता की कहानी साधारण नहीं, बल्कि संघर्ष और संकल्प की मिसाल है। जब वह मात्र चार वर्ष की थीं, तभी उनकी माँ का निधन हो गया था। इतनी कम उम्र में माँ का साया सिर से उठ जाना किसी भी बच्चे के लिए गहरा आघात होता है, लेकिन वैभवी ने इस पीड़ा को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने अपनी पढ़ाई को ही जीवन का लक्ष्य बनाया और कठिन परिस्थितियों के बीच भी लगातार मेहनत जारी रखी।
संघ लोक सेवा आयोग की इस कठिन परीक्षा में वैभवी को तीसरे प्रयास में सफलता मिली। शुरुआती दो प्रयासों में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। असफलताओं से सीख लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया और अंततः शानदार सफलता प्राप्त की। उनकी यह जिद और निरंतर प्रयास ही उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक ले गया।
उनका इंटरव्यू भी काफी चर्चा में रहा। इंटरव्यू के दौरान वैभवी ने छत्तीसगढ़ी ट्राइबल आर्ट से सजी साड़ी पहनी थी। इंटरव्यू बोर्ड ने जब उनसे साड़ी के डिजाइन के बारे में पूछा तो उन्होंने आत्मविश्वास के साथ मुडिया जनजाति की पारंपरिक कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपने प्रदेश की संस्कृति और परंपरा के प्रति उनके गर्व और ज्ञान ने इंटरव्यू पैनल को प्रभावित किया।
अपनी इस उपलब्धि के बाद वैभवी अग्रवाल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वैभवी के पिता शीतल अग्रवाल और भाई विनायक अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
वैभवी अग्रवाल का सपना केवल प्रशासनिक सेवा में जाना ही नहीं है, बल्कि वह समाज के लिए सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा रखती हैं। उनका लक्ष्य विशेष रूप से महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और समाज के समग्र विकास के लिए काम करना है।
बॉक्स खबर
मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं ; मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने वैभवी अग्रवाल की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वैभवी की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभवी भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
बॉक्स खबर
नारी शक्ति के जज्बे की मिसाल है वैभवी की सफलता ; नितिन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन अग्रवाल ने वैभवी अग्रवाल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैभवी ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और यह साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने कोई भी बाधा टिक नहीं सकती। नितिन अग्रवाल ने कहा कि वैभवी की सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और यह नारी शक्ति के जज्बे को सलाम करने वाली प्रेरक कहानी है।
वैभवी की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियां भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। आज वैभवी अग्रवाल की उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है और पूरा प्रदेश उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।
शिवरीनारायण मार्ग के कुकदा कंजी नाले का पुल का निर्माण में धीमी
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूरी पर ग्राम कूकदा जो सेमरा सलखन से होकर खरौद शिवरीनारायण में कंजी नाला जो पुल निर्माण बहुत ही धीमी होने से यह नाला बरसात का पानी उफान पर रहता है इस नजर को देखते हुए सरकार द्वारा उन पर पुल निर्माण का आदेश दिया गया था पुल निर्माण इतना धीमी से चल रहा है की अभी एक दो साल और लग जाएगा लगभग पुल निर्माण शुरू 3 वर्ष हो चुका है पता नहीं और कितना समय लगेगा इसमें जिला पंचायत अधिकारी कर्मचारी एवं जनपद अधिकारी कर्मचारी इन पर कोई देख रेख या इन पर कोई दबाव नहीं दे रहे हैं जो की कार्य बहुत धीमी से चल रहा है आसपास के लोगों में इस धीमी के कारण जन आक्रोश है और हर साल बरसात के समय जो छोटा वाला पुल है उसमें पानी का अतिक्रमण बहुत ज्यादा होता है जो की बरसात में आसपास के लोगों को आने जाने के लिए सामना करना पड़ता है यह महत्व पुल धार्मिक स्थल खरौद शिवरीनारायण को जोड़ता है
होली पर डरावनी मुखौटा जप्त
* शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्रवाई, डरावनी मुखौटा जप्त
* होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत क्षेत्र की विभिन्न दुकानों की जांच कर डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त किए गए
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों के विरुद्ध सक्त कार्यवाही की जा रही है।
होली त्यौहारों में कुछ असामाजिक तत्व मुखौटों का उपयोग कर पहचान छिपाकर हुड़दंग, मारपीट या अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी शिवरीनारायण राजीव श्रीवास्तव ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली पर्व के दौरान डरावने, आपत्तिजनक या कानून- व्यवस्था प्रभावित करने वाले मुखौटे एवं सामान की बिक्री न करें। साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।
होली आई नहीं हुड दंग चालू ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ होली चालू हुआ ही नहीं और अभी से हुड़दंग चालू ब्लॉक नंबर में कुछ शरारती अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के मुख्य दरवाजा को कुछ इस तरह नुकसान पहुंचा कि स्टील की दरवाजा हुआ छेद रात्रि करीब 12:00 बजे कुछ 8-10 लड़के द्वारा हुड दंग करते हुए घर की दरवाजे को किया छेद नवागढ़ के समीप ग्राम मामला है विस्तार जानकारी इस प्रकार है नवागढ़ ग्राम गिद्दा दौलत राम साहू के घर के मुख्य द्वारा नौगढ़ थाना में सूचना दिया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे मुख्य दरवाजे को कुछ नुकीले चीज से मारकर छेद कर दिया गया है
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ होली चालू हुआ ही नहीं और अभी से हुड़दंग चालू ब्लॉक नंबर में कुछ शरारती अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के मुख्य दरवाजा को कुछ इस तरह नुकसान पहुंचा कि स्टील की दरवाजा हुआ छेद रात्रि करीब 12:00 बजे कुछ 8-10 लड़के द्वारा हुड दंग करते हुए घर की दरवाजे को किया छेद नवागढ़ के समीप ग्राम मामला है विस्तार जानकारी इस प्रकार है नवागढ़ ग्राम गिद्दा दौलत राम साहू के घर के मुख्य द्वारा नौगढ़ थाना में सूचना दिया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे मुख्य दरवाजे को कुछ नुकीले चीज से मारकर छेद कर दिया गया है
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकारों को बड़ी सौगात, पत्रकार भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा वर्षों से आयोजित किए जा रहे कवि सम्मेलन, पत्रकार कार्यशाला एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों के सम्मान समारोह की परंपरा को नई ऊंचाई मिली है।
इसी क्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने संगठन के पत्रकार भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर ऐतिहासिक पहल की है। इस घोषणा से जिले के पत्रकारों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
भवन निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पत्रकार भवन हेतु भूमि चिन्हांकन एवं आबंटन की मांग को लेकर निवेदन पत्र सौंपा। पत्रकारों का कहना है कि भवन निर्माण से जिले में पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, साथ ही संगोष्ठी, कार्यशाला और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्थायी मंच उपलब्ध होगा।
संगठन के सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल एवं प्रदेश संयोजक कैलाश पंडा के सराहनीय योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
जिले में पत्रकारों के हित में इन सभी पदाधिकारियों का निरंतर सहयोग और सक्रियता चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि पत्रकार एकता, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक बनेगा। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि शीघ्र भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर पत्रकार भवन निर्माण का सपना साकार किया जाए। इस मौके पर नरेश चौहान जिलाध्यक्ष, देवराज दीपक कार्यकारी जिलाध्यक्ष, सुधीर चौहान ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला, समीप अनंत ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़, टीकाराम सहिस, मिथुन यादव, पिंगध्वज खण्डेकर तुलसी दास महंत (KD)
जुवाडियोंं पर पुलिस नवागढ़ की बड़ी कार्यवाही
* ज़िला जांजगीर चांपा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद में जुआ खेल रहे 06 जूवाडीयानों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
* जूवाडीयानों के कब्जे से कुल जुमला रकम 11100/ रू एवं तास पत्ती बरामद
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा खिलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम कटौद में बीते रात्रि रेड कार्यवाही कर जुवारीयो को पकड़ा जिसके विरुद्ध विधिवत जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
जुवारीयो का नाम
01. रामखिलावन कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी कटौद
2. दिनेश साहू उम्र 43 वर्ष निवासी कटौद
3. हरि कुमार कश्यप उम्र 30 निवासी कटौद
4. घनश्याम कश्यप उम्र 29 वर्ष निवासी कटौद
5. जैनी साहू उम्र 33 साल निवासी कटौद
6. टिंकू केवट उम्र 30 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।