कैरियर मार्गदर्शन एवं शिक्षा सम्मान समारोह में जुटे मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी
NHRCCB के ब्लॉक अध्यक्ष श्री कुमार यादव जी के द्वारा उद्बोधन किया गया मेरिट लिस्ट वाले छात्र-छात्राओं को 10000 नगद
पुरस्कार के साथ दिया जाएगा 2027 में
ज़िला सारंगढ़ बिलाईगढ़
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सक्रिय जिला अध्यक्ष लाखों कुमार सूर्या जी के तत्वावधान में कैरियर मार्गदर्शन एवं शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा एवं कैरियर के प्रति जागरूक करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
समारोह में संभाग के समस्त पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ज़िला अध्यक्ष लाभों कुमार सूर्या जी कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक जयशंकर रात्रि जी, संरक्षक कुलवंत सिंह जबल जी, संरक्षक महेंद्र कश्यप जी, संभाग अध्यक्ष विष्णु अवतार कश्यप जी, संभाग उपाध्यक्ष राम कुमार कश्यप जी ब्लॉक अध्यक्ष कुमार यादव जी, संभाग संयुक्त सचिव विजय यादव जी, संभाग महासचिव ललित कुमार बारेठ जी एवं सक्रिय सदस्य कौशल प्रसाद कश्यप जी कुंदन सिंह सोनबरिया जिला सचिव परदेसी दास मानिकपुरी बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत कुमार नेताम बिलाईगढ़ ब्लॉक सचिव छबिलाल साहू कार्यकर्ता कंवल किशोर साहु सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा को सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर चयन और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन को संगठन की सामाजिक एवं शैक्षणिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।