ललित कश्यप बने भाजयुमो जांजगीर-चांपा जिला महामंत्री, शिवम केडिया को शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
रिगनी / खरौद
भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवरीनारायण मंडल में संगठन ने नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रूप से काम कर रहे ललित कश्यप को जिला महामंत्री बनाया गया है, वहीं लगातार संगठन की गतिविधियों में सक्रिय शिवम केडिया को युवा मोर्चा शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियों से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की।

ललित कश्यप इससे पहले युवा मोर्चा शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे उन्हें हाल ही में शिवरीनारायण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया गया है
वहीं युवा मोर्चा में लगातार सक्रिय रहे शिवम केडिया को शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई टीम युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।