राज्य

न्यू ब्रिलियंट स्कूल में राखी प्रतियोगिता के साथ मनाया ग्रीन डे, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ 

न्यू ब्रिलियंट स्कूल कटौद में राखी प्रतियोगिता एवं ग्रीन डे का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राखी प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं ग्रीन डे के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया राखी प्रतियोगिता को एकल, युगल एवं समूह तीन वर्गों में आयोजित किया गया। एकल वर्ग में भावना कश्यप ने प्रथम, उन्नति यादव ने द्वितीय और सौम्या कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल वर्ग में राशि कश्यप एवं गरिमा सोनवानी प्रथम, तनिशा एवं खिलेंद्र द्वितीय तथा आराध्या एवं सुहाना तृतीय स्थान पर रहे। समूह वर्ग में राज बंजारे, नमन अजय एवं आसीम अजय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

ग्रीन डे के अवसर पर विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों और हरी पत्तियों से तैयार आकर्षक पोशाक पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों ने भाषण, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता बताई। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

शिक्षकों व स्टाफ ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्गदर्शक कौशल प्रसाद कश्यप, विद्यालय के प्राचार्य खगेश्वर प्रसाद कश्यप एवं श्रीमती लक्ष्मीबाई कश्यप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रकाश मधुकर ने मंच संचालन किया। कुसुम यादव ने फोटोग्राफी तथा नवनीत शर्मा ने वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन में खुशी मधुकर, सुमन यादव, पूर्णिमा साहू, सोनी रात्रे, ज्योति आदिले, रातरानी मानिकपुरी, श्रद्धा खूंटे, राजेश्वरी साहू, दुर्गा साहू, भावना यादव एवं सरस्वती साहू सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image