पूर्ण अनुशासन में रहें पुलिसकर्मी - आईजी डॉ० संजीव शुक्ला रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में दिये कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
30-Jul-2025
बिलासपुर में तंवर समाज के लोगों के DSP और उसके परिवार के लोगों का बहिष्कार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि DSP के इंटरकास्ट मैरिज करने पर उसके परिवार के लोगों का समाज के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य प्रताड़ित कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
मूलत: ग्राम नुनेरा निवासी डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस विभाग में DSP के पद पर पदस्थ हैं। वो सकरी आसमा सिटी में रहते हैं। परिवार के सदस्य गृह ग्राम में रहते हैं। जिसमें भाई-बहन शामिल हैं। उन्होंने सरगुजा के नान दमाली की लड़की से शादी की है। DSP मेखलेन्द्र प्रताप सिंह वर्तमान में सरगुजा संभाग में पदस्थ हैं। उन्होंने इंटरकास्ट मैरिज किया है। शादी के बाद सतगढ़ तंवर समाज के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने बैठक बुलाई, जिसके बाद उनके और परिवार का बहिष्कार कर दिया। सतगढ़ तंवर समाज ने दंड विधान एवं नियमावली बनाई है, जिसके पृष्ठ क्रमांक 5 दंड विधान प्रारूप-1 में सामाजिक अपराध खंड (व) उपखंड 2 में इंटरकास्ट मैरिज को अपराधिक कृत्य बताया गया है।
बैठक में तय किया गया कि डॉ. सिंह ने सामाजिक नियमों के विरुद्ध अंतरजातीय विवाह कर अपने आप को सतगढ़ तंवर समाज से अलग कर चुके हैं। इस आधार पर केन्द्रीय एवं शाखा कार्यकारिणी की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित कर उन्हें समाज से अलग मानने और भविष्य में किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित न करने का निर्णय लिया गया। समाज के अध्यक्ष मनोहन प्रताप सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, श्रवण सिंह, महेन्द्र पाल सिंह ने बैठक में कहा कि मेखलेंद्र ने शादी कर समाज के नियम के खिलाफ काम किया है। इस वजह से उनके परिवार का बहिष्कार होना चाहिए। बैठक के बाद 28 अप्रैल 2025 सामाजिक लेटर पैड में आदेश जारी कर समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। इसका विरोध करने पर उनके भाई-बहन से गाली-गलौज जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने समाज के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग -
स्वतंत्रता दिवस पंद्रह अगस्त के परिप्रेक्ष्य में रेल्वे स्टेशन परिसरों की सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने हेतु आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय , दुर्ग रेंज के सभागार कक्ष में एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य रेल्वे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना , अपराधों की रोकथाम और उभरती चुनौतियों के प्रति त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया विकसित करना रहा। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल , कमांडेंट आरपीएफ. रमन कुमार , पुलिस अधीक्षक जीआरपी श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल (ऑनलाइन माध्यम से) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेल्वे सुरक्षा , यात्रियों का विश्वास है। अपराध पर नियंत्रण और स्टेशन परिसर को सुरक्षित बनाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिये।
जीआरपी , आरपीएफ और जिला पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ही हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि रेल्वे स्टेशनों और प्लेटफॉर्म के अतिरिक्त क्षेत्रों , प्रवेश व निकास द्वार , पुलों एवं पार्किंग स्थलों पर भी और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने मीटिंग में पावर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से रेलवे से जुड़ी विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों का विश्लेषण प्रस्तुत किया और कई व्यवहारिक सुझाव भी दिये।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मानव व मादक पदार्थ तस्करी को रोकने के लिये विशेष संयुक्त अभियान चलाये जायेंगे। साथ ही अपराधियों द्वारा घटना के बाद रेल्वे मार्ग से फरार होने की घटनाओं का विश्लेषण कर प्रभावी निगरानी व नियंत्रण की रणनीति बनाई जायेगी। स्टेशन परिसरों में फ्री वाई-फाई नेटवर्क का दुरुपयोग रोकने हेतु साइबर निगरानी भी बढ़ाई जायेगी। इस उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक में डीएसपी पनिक राम कुजूर , डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू , प्रभारी आरपीएफ. दुर्ग मनीष कुमार , प्रभारी आरपीएफ. भिलाई-3 संजीव कुमार सिन्हा , उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय , प्रभारी जीआरपी बालोद टी.एस. ध्रुव , उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान , सउनि. हेमंत कुमार त्रिपाठी एवं पुलिस पीआरओ. प्रशांत कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गोविंद राम जिला ब्यूरो
भाटापारा, बलौदाबाजार
राज्य कर सहायक आयुक्त वृत्त कार्यालय भाटापारा में चतुर्थ श्रेणी के 4 पदों पर हुई कथित गुपचुप और नियमविरुद्ध भर्ती का मामला सामने आया है। RTI (सूचना का अधिकार) से प्राप्त दस्तावेजों के माध्यम से यह खुलासा हुआ कि बिना किसी विज्ञापन, अनुमोदन अथवा निर्धारित प्रक्रिया के इन पदों पर नियुक्तियां की गईं।
जानकारी के अनुसार, कार्यालय में आदेश वाहक, फर्राश और चौकीदार जैसे चतुर्थ श्रेणी पदों पर क्रमशः हरदीप सिंह (11-11-2022), विक्रम भटनागर (02-01-2023), प्रियांशु सिंह ठाकुर (02-02-2023) और त्रियोगी (10-05-2023) की नियुक्ति अलग-अलग तिथियों में की गई। नियुक्तियों की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव और संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन स्पष्ट रूप से देखा गया है, जो रोजगार में समानता सुनिश्चित करते हैं।
सूत्रों का कहना है कि उक्त नियुक्तियां विभागीय अधिकारी मनोज चंदेल द्वारा निजी संपर्कों के आधार पर नियमों को दरकिनार करते हुए की गई हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का सार्वजनिक विज्ञापन नहीं किया गया, न ही कोई मेरिट सूची जारी हुई, जिससे योग्य बेरोजगार युवाओं को अवसर नहीं मिल पाया।
मामले को लेकर आवेदक द्वारा जिला कलेक्टर बलौदाबाजार के जनदर्शन में 22 अक्टूबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसका संदर्भ क्रमांक 2270124000849 है। इसके पश्चात 28 अक्टूबर को जांच आदेश जारी हुआ और 26 नवंबर 2024 को नोटशीट में कार्रवाई का उल्लेख भी किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
आवेदक का कहना है कि जब अन्य विभागों में भर्ती नियमों का पालन किया जा रहा है, तब भाटापारा जैसे व्यापारिक पृष्ठभूमि के शहर में ऐसे मनमाने तरीके से नियुक्तियां होना चिंताजनक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें धमकाने और डराने की कोशिशें की जा रही हैं।
आवेदक ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तो क्षेत्रीय बेरोजगारों और आम जनता के सहयोग से रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा और इसी प्रकार के अन्य मामलों को भी आरटीआई के माध्यम से उजागर कर आगे कार्यवाही कराई जाएगी।
यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जब सरकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पालन नहीं होता, तो योग्य उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटक जाता है। यह प्रकरण एक मिसाल है कि कैसे भ्रष्टाचार और सांठगांठ के चलते सिस्टम में विश्वास डगमगाने लगता है।
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा की एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक राजपुर के गोंडवाना भवन नवकी में आयोजित की गई,इस बैठक में मुख्य अतिथि व बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षक रुप नारायण एक्का ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है,जब तक ये समुदाय अपने अधिकारों को नहीं समझेंगे, उनका शोषण जारी रहेगा
संवैधानिक अधिकारों की जानकारी
रूप नारायण एक्का ने जोर देकर कहा कि लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना आवश्यक है ताकि वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को हर जिले और ब्लॉक में मजबूत बनाने का संकल्प लिया इस दौरान सुरेन्द्र किन्डो, फिरदियूस एक्का, कुलचंद एक्का, प्रदीप कुमार नाग, सुभाष नागेशिया, परशु भगत, करम साय, सहित बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।
न्यूज़ जांजगीर-चांपा ।
प्रतिभा और मेहनत को समाज के सभी यूवाओं के लिए प्रेरणा के रुप में देखा जाता हैं, बशर्ते वह अपनी मंजिल तक पहुंच जाएं । स्वर्णकार समाज के लिए यह एक गौरव की बात हैं कि कुमारी नीलम सोनी जो कि राजकुमार सोनी और श्रीमति धनेश्वरी सोनी की सुपुत्री हैं। इस प्रतिभाशाली युवा नीलम का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ( सिविल ) के पद पर हुआ हैं। प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति चांपा के सचिव तथा स्वर्णकार समाज के मीडिया प्रभारी शशिभूषण सोनी ने बताया कि प्रतिभाशाली छात्रा नीलम सोनी ने इंजीनियरिंग की शिक्षा गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बिलासपुर से उच्च शिक्षा ग्रहण की हैं और इंडियन यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास से डिप्लोमा कोर्स की हैं। नीलम सोनी की इस उपलब्धियों से केंद्रीय स्वर्णकार समाज, स्वर्णकार समाज सर्किल, कोरबा, चांपा, कुसमुंडा, दर्री, बिलासपुर गौरवान्वित और तथा प्रतिभावान बेटी नीलम को बधाई और शुभकामना देने तांता लगा हुआ हैं । प्रारंभ से ही मेघावी नीलम को उनकी प्रतिभा और मेहनत को समाज के सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा हैं ।
स्वर्णकार समाज और प्रेस क्लब चांपा की ओर से बधाई।
छत्तीसगढ़ केंद्रीय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष जयदेव सोनी, सचिव रामेश्वर सोनी, स्वर्णकर समाज समिति अध्यक्ष संतोष सोनी, सचिव अधिवक्ता संतोष तथा सर्किल अध्यक्ष राजकुमार सोनी, युवा अध्यक्ष अनिल कुमार, महिला अध्यक्ष रजनी-सिद्धनाथ सोनी, प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति अध्यक्ष रामवल्लभ सोनी, सचिव शशिभूषण सोनी, स्वर्णकर समाज सर्किल कुसमुंडा दर्री अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार स्वर्णकार, हाईकोर्ट बिलासपुर छत्तीसगढ़ के सीनियर एडवोकेट अशोक कुमार स्वर्णकार, पूर्व पार्षद श्रीमति शशिप्रभा सोनी, सहित अन्यान्य लोगों सहित प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, गौरव गुप्ता, डॉ रविन्द्र द्विवेदी की ओर से नीलम सोनी को बधाईयां और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।जा रही हैं।
सुश्री नीलम सोनी की उपलब्धि से प्रेस क्लब चांपा गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं - कुलवंत सिंह सलूजा ।
प्रेस क्लब चांपा के ऊर्जावान अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा ने कहा कि नीलम सोनी की इस उपलब्धि से स्वर्णकार समाज ही नहीं बल्कि अन्यान्य समाज अपने आपको गर्व हैं और उनकी प्रतिभा और मेहनत को समाज के युवक-युवतियों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा हैं । हमारी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना ।
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा ने दर्शकों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
इसी फिल्म की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए छत्तीसगढ़ के मुंगेली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रोचक पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंगेली पुलिस ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'सैयारा' की प्रेम कहानी दिल को छू जाती है, पर ऑनलाइन दुनिया में हर 'सैयारा' सच्चा नहीं होता। याद रखें, प्यार में दिल दिया जाता है, OTP या पासवर्ड नहीं। अगर कोई 'I love you' कहने के बाद आपका पिन या OTP मांगे, तो वो आपके दिल का नहीं, आपके बैंक बैलेंस का दीवाना है।'
इस अनोखे तरीके से मुंगेली पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का संदेश दिया है। फिल्म के प्रचलित विषय को जोड़कर साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने का यह प्रयास लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
लोग पुलिस के इस क्रिएटिव अंदाज की सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे एक प्रभावी जागरूकता अभियान के रूप में देख रहे हैं।
चोरी का मामला सुलझाने के बाद श्याम मंदिर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का श्याम मंडल ने किया स्वागत
रायगढ़।
संजय काम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में हुई चोरी के मामले को सुलझाने के बाद बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजय शुक्ला, एसपी दिव्यांग पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी श्याम मंदिर पहुंचे और श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्याम मंडल के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। श्याम मंडल के सक्रिय सदस्य महावीर अग्रवाल ने इस मामले में आईजी डॉ. संजय शुक्ला, एसपी दिव्यांग पटेल सहित पूरी पुलिस टीम की भरपूर सराहना करते हुए सभी का आभार जताया। आईजी डॉ. शुक्ला ने भी महावीर अग्रवाल से आत्मीयता से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा की। उनके रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के समय श्री श्याम मंदिर मैं महामहिम राज्यपाल श्री बलरामजी दास टंडन जी भी आए थे
श्री अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने श्याम मंदिर में हुई चोरी के मामले को जिस संवेदनशीलता और योजनाबद्ध तरीके से सुलझाया, वह काबिले-तारीफ है। श्याम मंदिर में हुई चोरी के दूसरे दिन ही उनकी आईजी सर से बात हुई और वे रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने मौके का बारीकी के साथ मुआयना कर पूरे मामले को सुलझाने व चोरों की पतासाजी में रायगढ़ सहित बिलासपुर व मुंगेली जिले के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों व जवानों की विशेष टीम बनाई। साथ ही वे लगातार एसपी दिव्यांग पटेल सर के साथ टीम की मानिटरिंग करते रहे। दोनों ही सीनियर अफसरों के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले को न सिर्फ पर्दाफाश किया, बल्कि चोरों के साथ चोरी गई पूरी संपत्ति भी बरामद की। इस सफलता के बाद आईजी डॉ. शुक्ला, पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल के साथ बुधवार को श्री श्याम मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और पूरी पुलिस टीम का आभार जताया। आईजी डॉ. शुक्ला यहां से अपनी रवानगी के समय भी महावीर अग्रवाल से काफी आत्मीयता से चर्चा करते दिखे।
जांजगीर चांपा पुलिस की पहल
जांजगीर चांपा, नाबालिको के द्वारा वाहन नही चलाने, मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी नही चलने, हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाने, तेज गति में वाहन नहीं चलाने। जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को राहवीर योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल तक पहुचानें में मदद करने। सायबर अपराध से बचने, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे भी जानकारी दिया गया। पुलिस अधीक्षक जांजगीर - चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चाम्पा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात जन- जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.07.2025 को यातायात पुलिस द्वारा थाना चांपा क्षेत्र के लायंस स्कूल चांपा में यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
SDOP चांपा यदुमणि सिदार द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकगणों एवं छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ साथ जागरूक करते हुए बताया कि "राहवीर योजना" एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। इसमें कोई भी आम व्यक्ति जो दुर्घटना के बाद घायल को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाता है, उसे 25 हजार रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना का यह भी उद्देश्य है कि ऐसे नार्गा नागरिकों को किसी तरह की कानूनी कर्रवाही या पूछताछ का सामना न करना पड़े। 1. गंभीर सड़क दुर्घटनों में पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करके दुर्घटना के स्वर्णिम समय के भीतर अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचकर चिकित्सा उपचार प्रदान करने जान बचाई हो। 2. गोल्डन ऑवर- किसी दर्दनाक चोट के बाद 01 घंटे की अवधि जिसमें तत्काल चिकित्सा, सुविधा प्रदान करके मृत्यु रोकने की सर्वाधिक संभावना होती है।
गंभीर सड़क दुर्घटना - बड़ी सर्जरी, अस्पताल में न्यूनतम 03 दिवस तक भर्ती, मस्तिक में चोट,रीड की हड्डी की चोंटे, उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु।
3. वित्तीय सहायता (पुरूस्कार के रूप में)
(1) एक राहवीर एक सड़क दुर्घटना के एक या अधिक पीड़ित की जान बचाया हो तो पुरस्कार।
(2) एक से अधिक राहवीर एक गंभीर सड़क दुर्घटना एक पीड़ित व्यक्ति को जान बचाते है तो 25 हजार रूपयें राशि बराबर बांटी जावेगी।
(3) एक से अधिक राहवीर एक गंभीर सड़क दुर्घटना की एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाते है तो पुरस्कार की राशि प्रत्येक पीड़ित के लिए 25 हजार रूपयें, प्रति गुड सेमेरिटन की होगी।
प्रशंसा प्रमाण पत्र - नगद के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जावेगा और सबसे योग्य राहवीर के लिए 10 राष्ट्रीय पुरस्कार होगें, उन्हे 1 लाख रूपयें का पुरस्कार दिया जावेगा।
चयन प्रक्रिया:- घटना की सूचना सबसे पहले पुलिस को दी जाती है तो डाक्टर से विवरण सत्यापित करने के बाद पुलिस ऐसे सेमेरिटन को अधिकारिक लेटर पेड पर पावती देगा जिसमें निम्न बातें का उल्लेख रहेगा। राहवीर, (गुड सेमेरिटन) का नाम, मोबाईल नं, पता, घटना का स्थान दिनांक और समय, सेमेरिटन ने पीड़ित की जान बचाने में किस तरह की मदद की है।
‘‘हिट एंड रन‘‘ मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा योजना 2022 के तहत यदि किसी व्यक्ति को गंभीर चोट लगती है तो 50 हजार रूपयें और मृत्यु होने पर 02 लाख रूपयें के मुआवजे का प्रावधान है, तथा लगभग 03 -04 माह के समय सीमा में मुआवजा की संपूर्ण राशि पीड़ित पक्ष को प्राप्त हो जाती है।
उपरोक्त जन जागरूकता कार्यक्रम में लायंस स्कूल चांपा के चेयरमेन राम प्रपन्न देवांगन, क्लब अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, सचिव राजेश अग्रवाल, प्राचार्य अजीता वी.के. एवं स्कूल के शिक्षकगण तथा विद्यार्थिगण लगभग 200 लोग उपस्थित रहे।
बिलासपुर,
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बी.फार्मा और उच्च डिग्रीधारी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने कहा कि, फार्मासिस्ट भर्ती में डिप्लोमा वालों को ही पात्र बताना गलत ठहराया है। इससे बी.फार्मा और उच्च डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को अब मौका मिलेगा। हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम राहत दी है।
वहीं व्यापम को नया पोर्टल खोलकर फिर से आवेदन लेने का आदेश दिया है। 25 जुलाई शाम 5 बजे तक सभी योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हाईकोर्ट ने कहा कि, यह आदेश केवल व्यक्तिगत नहीं, सभी पर लागू होगा। राज्य शासन को निर्देश दिया कि, विज्ञापन, अखबार और सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को सुनिश्चित करें। याचिका राहुल वर्मी सहित अन्य की ओर से दायर, अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिया ने दलील रखी।
,कलेक्टर के निर्देशन में सभी संबंधित विभागों द्वारा लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही जिन क्षेत्रों में नदी, नालों में जलस्तर बढ़ गया है और पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा है, वहां बैरिकेडिंग कर मार्गों को डायवर्ट किया गया है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। चांपा शहर से जांजगीर आने वाले लछनपुर हसदेव नदी रपटा, कुकदा रिंगनी मार्ग कंजी नाला, कोसा मल्हार बिलासपुर मार्ग, बिलारी सेमरा मार्ग कंजी नाला में जल स्तर बढ़ने के कारण मार्ग में बेरिकेडिंग कर मार्ग डायवर्ट किया गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति की टोल फ्री नंबर 07817-222032 पर सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने चांपा क्षेत्र अंतर्गत सिवनी च, महुदा, कुरदा, बालपुर सहित संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित सर्व एसडीएम, तहसीलदार संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहें है।

दुर्घटनाजन्य स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, मुनादी के निर्देश
कलेक्टर महोबे ने कहा कि यदि स्कूल या आंगनबाड़ी तक जाने वाले रास्तों में कोई तालाब, नाला या जलभराव क्षेत्र स्थित हो, तो ग्रामवार चिन्हांकन कर ऐसे स्थलों की जानकारी संकलित कर चेतावनी बोर्ड लगाएं ताकि किसी प्रकार की घटना को रोका जा सके। इसके लिए मुनादी कर ग्रामीणों एवं परिजनों को जागरूक करने एवं चेतावानी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूलों व आंगनबाड़ी भवन परिसर में बारिश के कारण पानी भरने या आवागमन में बाधा की शिकायत प्राप्त होने पर वहां शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बिलासपुर
,छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली में संचालित मातृ केयर नर्सिंग होम को दोबारा खोलने की अनुमति मिल गई है। हाईकोर्ट ने अस्पताल को सील करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया। कोर्ट ने अस्पताल खोलने की अनुमति देने के साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। मामला सरायपाली के रहने वाले प्रशांत कुमार साहू की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अस्पताल में लापरवाही से इलाज किया गया, जिससे उनकी पत्नी विकलांग हो गई।
प्रशांत ने सरायपाली थाने में लिखित शिकायत दी थी कि 10 अक्टूबर 2024 को उनकी पत्नी का ऑपरेशन डॉक्टर शिबाशीष बेहरा ने किया था, लेकिन ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही हुई, जिसके चलते उनकी पत्नी को स्थायी शारीरिक नुकसान पहुंचा। शिकायत के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद ने मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई और जांच शुरू की गई। इसके बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था।
अस्पताल संचालक शिबाशीष बेहरा ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने फिलहाल अस्पताल को फिर से चालू करने की अनुमति दी है और विभाग से जवाब मांगा है।
जगदलपुर, 24 जुलाई 2025
: डॉ. जतिंदरपाल सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़) और डॉ. रंधीर कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में NHRCCB की बस्तर संभाग टीम ने शिक्षक द्वारा मारपीट की खबर को संज्ञान मे लेते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय, जगदलपुर का दौरा किया। इस दौरान टीम ने शारीरिक दंड की घटना की जांच की और प्रभावित छात्रों, प्राचार्य और शिक्षक से बातचीत की।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि विद्यालय में कई गंभीर समस्याएं हैं:
1. पोक्सो बॉक्स की अनुपस्थिति
2. शिक्षक द्वारा बच्चों का शोषण
3. लगातार धमकी
4. विशेष शिक्षक या परामर्शदाता की अनुपस्थिति
5. तनाव प्रबंधन के लिए कोई संसाधन नहीं
इन समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर नए प्रभारी प्राचार्य संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
एनएचआरसीसीबी की बस्तर संभाग टीम ने विद्यालय में बच्चों के अधिकारों को प्राथमिकता देने और एनसीपीआर के अनुसार कार्रवाई करने का सुझाव दिया। जांच डीईओ बस्तर की उपस्थिति में की गई और सभी आवासीय विद्यालयों में जांच करने का सुझाव दिया गया।
इस जांच से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जगदलपुर में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षा पर सवाल उठते हैं। एनएचआरसीसीबी की टीम ने विद्यालय प्रशासन को बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और सुरक्षित शिक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
जांच के दौरान NHRCCB बस्तर संभाग एवं बस्तर जिला की टीम ,विशेष रूप से जिला शीक्षा अधिकारी ने इस विषय को संज्ञान में लेते हुए बस्तर को अन्य आवासीय विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा संबंधित औचक निरीक्षण का आश्वासन दिया।
जांजगीर चांपा
,स्कूलों में गुणवत्ता सुधार हेतु मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान प्राथमिक स्तर से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर की स्कूलों में चलने वाले अभियान की व्यापक तैयारी के लिए बुधवार को बीईओ रत्ना थवाईत ने शैक्षिक समन्वयकों की बैठक ली । बैठक में उन्होंने गुणवत्ता अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा कर इसके सफल क्रियांवयन हेतु तैयारी करने के निर्देश दिये । गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नियमित अध्यापन के लिए सभी शैक्षिक समन्वयकों को प्रति सप्ताह निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि जिन पुस्तको का स्कैनिंग नही हुआ है उसको सील लगाकर रजिस्टर में एंट्री कर वितरित करने एवं 10 दिवस के भीतर स्कैनिंग करने को कहा ।वितरण के बाद प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें ।पुस्तक मांग पत्र की जानकारी , एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पोर्टल पर एंट्री करावे । निरीक्षण कर विनोबा ऐप में एंट्री करने के भी निर्देश दिए ।जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु छात्रों को फार्म भरवाने के लिए प्रयास करे । बैठक गणवेश वितरण सहित अनेक विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई । बीआरसी हिरेद्र बेहार ने भी स्कूल शिक्षा सचिव से मिले निर्देशो से सभी को अवगत कराते हुए उसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए । इस अवसर पर विकासखंड के सीएसी उपस्थित थे
जांजगीर-चांपा
,छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
इसी तारतम्य में भगवान श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन के लिए आज विकासखंड जांजगीर, नवागढ़ और बम्हनीडीह के 182 राम भक्तों का जत्था एवं 05 एस्कॉर्ट ऑफिसर को लेकर बस रवाना हुई। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अंबेश जांगड़े, अध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर-नैला श्रीमती रेखादेवा गढ़ेवाल, मोहन यादव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण श्री पवन कोसमा, उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भगवान श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था। अयोध्या धाम की यात्रा की शानदार व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा पर ले जाने के साथ ही उनके खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।
कलेक्टर ने बार बार बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर की
सहायक अभियंता, उप अभिंयता को मुख्यालय में रहने के दिए निर्देश
विद्युत समास्याओं के निराकरण के लिए सभी विकासखंड मुख्यालय सहित 11 स्थानों पर 25 जुलाई से 08 अगस्त तक होगा विद्युत समाधान शिविर का आयोजन
जांजगीर-चांपा,कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि बिजली आमजनों से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है इसलिए संबंधित अधिकारियों को विद्युत से जुड़ी आम उपभोक्ताओं की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करना चाहिए। उन्होंने बार बार के बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवधानों के अटेण्ड करने का टाईम कम से कम हो। कर्मचारीगण तत्काल मौके पर पहुंच कर विद्युत व्यवधान को दुरूस्त करें। कलेक्टर ने कहा कि अघोषित बिजली की कटौती से नागरिकों को काफी परेशानी होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिए सभी विकासखंड मुख्यालय सहित अधिक समस्या वाले क्षेत्रों में शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक अभियंता, उप अभिंयता को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने कहा कि आमजनता के साथ ही कृषि, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वाेपरि बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के परिसरों में लगे ट्रांसफार्मर जैसे विद्युत उपकरण बच्चों की पहुंच से दूर रहें और इनके आसपास सुरक्षात्मक घेराव हो, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। बैठक में कलेक्टर ने ट्रांसफार्मर, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सब स्टेशनों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइन एवं पोल शिफ्टिंग सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की और बेहतर कार्ययोजना के साथ उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अधोसंरना विकास योजना अंतर्गत ग्राम सिवनी व तिलाई में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे अधिक लोड, ट्रिपिंग और बार-बार की कटौती जैसी समस्याओं से आमजनता को निजात मिलेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी, कार्यपालन अभियंता ए के भारद्वाज, आर के चौहान, एच के मंगेश्कर सहित सर्व सहायक अभियंता, उप अभियंता उपस्थित थे।
25 जुलाई से 8 अगस्त तक विद्युत समाधान शिविर का होगा आयोजन
कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश में विद्युत समास्याओं के निराकरण के लिए सभी विकासखंड मुख्यालय सहित 11 स्थानों पर 25 जुलाई से 08 अगस्त तक विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 25 जुलाई को कोटगढ़ एवं सारागांव में, 30 जुलाई को धाराशिव, बलौदा एवं अकलतरा में, 31 जुलाई को पामगढ़ एवं बुड़गहन, 5 अगस्त को शिवरीनारायण में, 7 अगस्त बिर्रा और केरा एवं 8 अगस्त को नवागढ़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
जांजगीर-चांपा,
जिले में बीते रात को हुए बारिश ने पूरे जिले को बेहाल कर दिया है।
शहर से लेकर सुदूर गांवों तक पानी का कहर फैला हुआ है। कई नाले उफान पर हैं, संपर्क मार्ग टूट चुके हैं और सरकारी संस्थान तक जलभराव की चपेट में आ चुके हैं।
प्रभावित क्षेत्रों का विवरण (स्थानवार):
नवागढ़ ब्लॉक — ग्राम केवा नवापारा:
यहां कंजी नाला उफान पर है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
केवा नवापारा से अन्य गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।
ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल या दुपहिया से पार करने को मजबूर हैं।
ग्राम धाराशिव:
धाराशिव में हरेली पर्व के दिन कंजी नाले के ऊपर दर्जनों ट्रैक्टर और वाहन धोते ग्रामीण दिखे।
यहां नाले की तेज़ धार ने खतरा बढ़ा दिया है, फिर भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं।
पुल से ऊपर बहते पानी में लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं।
अकलतरा क्षेत्र — न्यूको पावर प्लांट और स्कूल:
न्यूको पावर प्लांट के पूरे परिसर में बारिश का पानी भर गया है।
पास ही स्थित न्यूको स्कूल की बाउंड्री के अंदर भी पानी लबालब है।
बिजली व्यवस्था और स्कूल संचालन दोनों प्रभावित हुए हैं।
बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीहडीह में हालात और भी बदतर हैं।
अस्पताल परिसर में करीब 2 फीट तक पानी भरा हुआ है।
वार्डों में मरीजों के खड़े होने तक की जगह नहीं है।
मरीजों को इलाज के लिए खुले में इंतजार करना पड़ रहा है।
मरम्मत में भ्रष्टाचार का आरोप (बम्हनीडीह):
इस स्वास्थ्य केंद्र में हाल ही में 40 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य हुआ था।
बावजूद इसके पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कर तत्कालीन सरपंच मालती राजकुमार और सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि काम कागजों में हुआ, जमीन पर नहीं।
कलेक्टर चौक सहित शहर के कई हिस्सों में भी पानी भर चुका है।
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक धाराशिव,केवा,अकलतरा, न्यूको पावर प्लांट बम्हनीहडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद,मुख्यालय जांजगीर कलेक्ट्रेड चौक इन सभी जगहों से मिल रही तस्वीरें बताती हैं कि हालात गंभीर हैं।बारिश ने जहां संकट खड़ा किया है, वहीं लापरवाही और भ्रष्टाचार ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
Address : Kamal Vihar Sector 10 Raipur, Chhattisgarh
Sampadak : Mamta Singh Rathor - 9302657905
Editer : Kanta Goswami - 7477257535
Email : bihancgnews@gmail.com
Copyright © 2024-2026. Bihan Chhattisgarh News | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution