राजा मर्डर चार्जशीट- सोनम पर हत्या, सबूत मिटाने के आरोप
इंदौर
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स जिले की अदालत ने पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इसमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं।
कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 103(1) (मर्डर), 238 (a) (सबूत गायब करना) और 61(2) (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के तहत आरोप तय किए।
पुलिस ने 5 सितंबर को सोहरा सब-डिवीजन के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की कोर्ट में 790 पेज की चार्जशीट पेश की थी। इस मामले में मंगलवार को आरोप तय करते समय कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए काफी सबूत हैं।
हालांकि बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी बेगुनाह हैं। जल्द ही ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। आरोपियों ने 5 बार निचली अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी जो खारिज की जा चुकी है।