कोलिहा के महामाया मंदिर में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित
लवन। शक्ति भक्ति एवं आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि जगह-जगह हवन पूजन यज्ञ के साथ काफी भक्तिमय कार्यक्रम में मनाया गया दुर्गा अष्टमी आज, 26 मार्च 2026 को मनाई गईं। यह चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है, जब मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जहां छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता पूजा हवन यज्ञ का कार्यक्रम शुभ मुहूर्त में संपन्न दुर्गा अष्टमी के दिन आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम गांव के साथ साथ आसपास के सभी भक्त जन उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
दुर्गा अष्टमी लवन क्षेत्र के ग्राम कोलिहा महामाया मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व के अंतर्गत दुर्गा अष्टमी के अवसर पर स्थानीय मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों, बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं युवाओं और बड़ों ने मिलकर सेवा भाव से प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, सहयोग और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पुजारी तिलक राम वर्मा नंदराम वर्मा धनीराम वर्मा डॉ हितेंद्र वर्मा अनूप सेन रामसनेही वर्मा किशोर वर्मा उजीत कुमार वर्मा खेलावन वर्मा धर्मेंद्र वर्मा रूपचंद मन हरे ओम प्रकाश वर्मा भुनेश्वर वर्मा का काफी सहयोग रहा