जिला

हरियाली पर कुल्हाड़ी, जिम्मेदारों पर चुप्पी। धमनी-खैरी में पेड़ों का सामूहिक संहार

500 से अधिक नीलगिरी-सागौन के पेड़ की अवैध कटाई,वनविभाग बना मुकदर्शक लाखो करोडो के प्लांटेशन विभागीय लापरवाही के भेट चढ़ा

गोविंद राम ब्यूरो चीफ,

बलौदाबाजार :-
वनविभाग बलौदाबाजार द्वारा जिले में वनसंरक्षण को लेकर वैसे तो नाना प्रकार के आयोजन, अभियान, प्रशिक्षण, जनजागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण और संरक्षण वाली दर्जनों पहल चलाई जा रही हैं,लेकिन इन सबके बीच वनविभाग अपने मूल उद्देश्य को ही भूल गयी है। विभाग का मूल दायित्व जंगलों की रक्षा करना, वृक्षों का संरक्षण-संवर्धन करना और वन संपदा को सुरक्षित रखना है, लेकिन जिस प्रकार बलौदाबाजार वनपरिक्षेत्र अंतर्गत धमनी-खैरी जंगल क्षेत्र में बड़े स्तर पर नीलगिरी और सागौन के पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है, उसने विभागीय दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर उजागर कर दिया है। जों की चलाई जा रही विभिन्न मुहीम को खोखला साबित कर रही है। क्योंकि एक ओर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जागरूकता अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम और सरकारी उपलब्धियों का प्रचार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जंगलों के भीतर बड़ी संख्या में कटे हुए पेड़, ठूंठ और प्रभावित क्षेत्र स्पष्ट रूप से दिखाई देना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यदि जंगल ही सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं तो फिर लगातार चल रही मुहिमों का वास्तविक परिणाम क्या है? ग्रामीण सूत्र बता रहे है क़ि नीलगिरि और सैगोन पेड़ की कटाई पूर्व वर्षो से हो रही जिसके प्रमाण कटे पेड़ के ठूठ मे उगे पौधे दे रहे है अगर अवैध पेड़ कटाई हाल ही का होता तो इतने जल्दी पौधे पेड़ के रूप नहीं ले पाती है इससे साफ है कि वन विभाग के उच्च अधिकारीयो को धोखे मे रखकर पेड़ को कटवाया गया है। तो वही जिले के वनमंडलधिकारी बीते महीनों मे कई बार धमनी गाँव मे दौरे किये किन्तु उनको भी अवैध पेड़ कटाई की सुध न मिली। भले ही जिला बलौदाबाजार भाटापारा वनविभाग की चर्चा राष्ट्रीय पटल पर हुए हो पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है इससे कुछ माह पूर्व सोनाखान के जंगलो मे सैगोन के अवैध कटाई की चर्चा रही जिसे जांच मे लीपापोती फाइल के कागजो तक सिमटा कर रख दी गयी। इससे स्पष्ट है कि धरातल मे जाकर देखा जाये तो हर एक वन परिक्षेत्र मे यही हाल है। कुछ कुछ कर्मचारी- अधिकारी का खुलासा हो रहा है तों वही बाकि कई कर्मचारी अधिकारी द्वारा कड़ी मेहनत कर अनियमितता को छिपाया जा रहा है जिसके तरीके कुछ भी सकता है। 
क्षेत्र में सामने आए दृश्य यह सवाल उठाने के लिए पर्याप्त हैं कि आखिर वन विभाग की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। यदि इतने बड़े स्तर पर जंगल प्रभावित हुआ तो क्या संबंधित जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नहीं थी, या जानकारी होने के बावजूद समय रहते रोकथाम नहीं की गई? स्थानीय स्तर पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जंगलों की सुरक्षा के लिए बीट स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक पूरा तंत्र मौजूद है, तब ऐसी स्थिति कैसे निर्मित हुई। जंगल केवल लकड़ी का स्रोत नहीं बल्कि वन्यजीवों, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन की आधारशिला होते हैं। ऐसे में यदि बड़े पैमाने पर वृक्षों का नुकसान हुआ है तो इसका प्रभाव केवल वन क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा।
अब मांग उठ रही है कि पूरे क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कराया जाए, वास्तविक नुकसान का आंकलन सार्वजनिक किया जाए तथा निगरानी और संरक्षण व्यवस्था की जवाबदेही तय की जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

जिसकी लापरवाही से पेड़ कटा उसी को जाँच मे भेजा, निष्पक्षता पर संदेह

जंगलो की सुरक्षा की प्राथमिक और सबसे ज्यादा जिम्मेदारी बीट गॉर्ड की होती है। वृहत संख्या मे नीलगिरि पेड़ो की अवैध कटाई के पीछे कारण स्पष्ट रूप से बीट गॉर्ड मनमित बरिहा की लापरवाही प्रतीत हो रही है । पत्रकारों के द्वारा सवाल पूछे जाने पर डीएफओ गणवीर धम्मशील ने रेंजर के द्वारा जाँच करवाने की बात कही। लेकिन रेंजर एकता मैडम द्वारा फिल्ड मे न जाकर अवैध कटाई के सबसे ज्यादा जिम्मेदार जों बीट गॉर्ड है उसी को जाँच मे भेजा गया । ऐसे मै बीट गॉर्ड द्वारा रेंजर को दिग्भ्रमित करते हुए केवल 10 पेड़ ही काटें जाने की जानकारी दिया जा रहा है और इस तरह बीट गॉर्ड अपनी गलती को छिपाने का भर्षक प्रयास कर रहा है। पुरे मामले मे अब जाँच की निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजमी है। जिला प्रशासन को चाहिए की पुरे मामले मे जाँच को अन्यत्र वनपरिक्षेत्र के अधिकारी- कर्मचारी द्वारा  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को शामिल कर कराई जावे ताकि मामले की असली सच्चाई सामने आ सके

क्या कहते है जिम्मेदार

धमनी-खैरी मे अवैध पेड़ की कटाई होने की जानकारी आप लोगो के माध्यम से हुई है। कल डीएफओ से टीएल मे चर्चा करता हूँ ।

कुलदीप शर्मा 
कलेक्टर  
जिला बलौदाबाजार भाटापारा 

जाँच करवाता हूँ,दोषी पाए जाने पर सम्बंधितो के ऊपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोषीयो को बक्शा नहीं जायेगा।
गणवीर धम्मशील 
वनमंडलाधिकारी 
जिला बलौदाबाजार भाटापारा 


निस्तारि के लिए ग्रामीणों द्वारा 10 पेड़ काटें जाने की पुष्टि हुई है। मुझे चार्ज लिए महज 17 दिन ही हुए है, उससे पूर्व क्या हुआ है मुझे कोई मतलब नहीं है 
एकता मैडम 
रेंजर वन परिक्षेत्र बलौदाबाजार

Leave Your Comment

Click to reload image