जिला

सीता क्लिनिक में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न 100 मरीजों का हुआ उपचार, 5 दिन की मुफ्त दवा वितरित

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ 

डॉ. आकाश केशरवानी ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

मुंगेली। शहर के गोल बाजार स्थित सीता क्लिनिक में रविवार 24 मई 2026 को निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 100 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ उठाया। मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ 5 दिन की मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां भी प्रदान की गईं।

शिविर में सबसे अधिक कमर दर्द, घुटने दर्द और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज पहुंचे। जानकारी के अनुसार लगभग 60 मरीज हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से परेशान थे। इसके अलावा 20 मरीज पाइल्स बीमारी के उपचार के लिए पहुंचे, जबकि 20 महिलाओं ने स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का इलाज कराया।

शिविर में मरीजों का उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान एवं आयुर्वेदिक उपचार के लाभों की जानकारी दी।

शिविर में डॉ. आकाश केशरवानी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कई पुरानी बीमारियों का प्रभावी उपचार संभव है और लोग बिना दुष्प्रभाव के बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन को सुलभ एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave Your Comment

Click to reload image