संस्कृति

रायपुर में 15 लाख की दही-हांडी, गोविंदाओं ने लगाया दम:40 फीट ऊंची मटकी फोड़ने उतरीं टोलियां

रायपुर

भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर आज गुढ़ियारी में भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन शुरू हो गया। श्रीनगर रोड स्थित अवधपुरी मैदान में इस आयोजन में MH-MP समेत देश के कई राज्यों की गोविंदा टोलियां दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही फेमस सिंगर बी प्राक, लखबीर सिंह लक्खा भी प्रोग्राम में परफॉर्म करेंगे। क्रेन के सहारे करीब 40 फीट की ऊंचाई पर मटकी लगाई गई है

दही हांडी उत्सव में सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल के भीतर एंट्री दी जा रही है। मटकीफोड़ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिंगर गरिमा और स्वर्णा की शानदार परफॉर्मेंस।

गुढ़ियारी के मटकीफोड़ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

दही हांडी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों की गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बाकी टीमों को भी समिति की ओर से सांत्वना राशि दी जाएगी।

आज दही हांडी उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में गायक बी प्राक, भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर प्रस्तुति देंगी। आयोजकों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम के साथ होने वाले ये संगीत कार्यक्रम युवाओं और श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image