संस्कृति

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच नम आंखों से दी विदाई दस दिवसीय गणेश उत्सव का भावुक माहौल में समापन, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिगनी 

 खरौद  गणेश उत्सव के समापन अवसर पर शुक्रवार को नगर सहित आसपास के गांवों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान चारों ओर “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों ने भावुक मन से विघ्नहर्ता को विदाई दी।

नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्रा में युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, डीजे और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा।

विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की शांति के लिए प्रार्थना की। बप्पा को विदाई देते समय कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। बच्चों और युवाओं में भी अगले वर्ष गणेश उत्सव को और अधिक उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाने को लेकर उत्साह नजर आया।

विसर्जन स्थल पर प्रशासन एवं गणेश उत्सव समितियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

गौरतलब है कि दस दिनों तक चले गणेश उत्सव के दौरान नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। गणेश भक्ति से सराबोर रहा नगर उत्सव के समापन पर भावुक हो उठा।

बप्पा को विदाई देते हुए श्रद्धालुओं ने एक ही स्वर में कहा— “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।”

Leave Your Comment

Click to reload image