*कमलवंशी कंवर समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी* शोभायात्रा में दिखी भव्य झांकियां, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों का हुआ सम्मान
रिगनी / खरौद
शिवरीनारायण में कमलवंशी कंवर समाज नरधा राज के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शिवरीनारायण में हर्षोल्लास, भक्ति एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पारंपरिक नृत्य करमा तथा डीजे की धुन पर थिरकते रहे
शोभायात्रा के पश्चात मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान हैछात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों का भी समाज की ओर से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे रही उनकी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह का उत्साह और बढ़ गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे समारोह स्थल खचाखच भरा रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विधायक कविता प्राण लहरे ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने तथा सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्मयोग का महान संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि कमलवंशी समाज अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज सम्मानित किए गए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए समाज और देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
विधायक लहरे ने अभिभावकों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने तथा विशेष रूप से बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर हैं।
समारोह के अंत में समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि विधायक कविता प्राण लहरे को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक संरक्षण तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और सफलता के लिए प्रेरित करने का सकारात्मक संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नारायण सिंह धनसीर, उपाध्यक्ष तोरन सिंह कंवर नरधा, अर्जुन सिंह कंवर बुन्देला, सचिव फुलेश्वर कंवर सेल, कोषाध्यक्ष रामहरि कंवर खर्रा, संयुक्त सचिव पुनीराम कंवर मिरगीदा, प्रवक्ता सखाराम कमलवंशी बिलारी, मदनलाल तोमर धनसीर, देवकुमार तोमर धनसीर, संरक्षक टीकाराम कंवर धनसीर एवं लक्ष्मण सिंह कंवर बिलारी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन समाज के अध्यक्ष नारायण सिंह तोमर ने की