रायपुर में 8 दिवसीय शिव महापुराण कथा:
रायपुर
रायपुर के अमलीडीह स्थित डीपी होम्स कॉलोनी में सावन के पवित्र महीने में 8 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा का वाचन पंडित अखिलेश दुबे ने किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिव कौशल और भागवत कौशल रहे।
कथा में कॉलोनी के लोगों के साथ शहर के अलग-अलग इलाकों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के दौरान शिवलिंग, गुणनिधि, नारद के अहंकार, सती के जन्म और आत्मबलिदान, माता पार्वती के जन्म, शिव-पार्वती विवाह, कार्तिकेय और गणेश जी की कथा सुनाई गई।
कथा के दौरान रोजाना पार्थिव शिवलिंग की पूजा और अभिषेक किया गया। इसके साथ मंत्र जाप और आरती भी हुई। पांचवें दिन भजन संध्या और हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया।
कथा का समापन 12 अगस्त को होगा। इस दिन रुद्राभिषेक, यज्ञ और पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने भगवान शिव के भक्तों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।