हनुमान-जन्मोत्सव भिलाई में मुस्लिम युवाओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे
-:हनुमान-जन्मोत्सव भिलाई में मुस्लिम युवाओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे:भगवा गमछा पहनकर शरबत-खिचड़ी बांटी, रायपुर समेत कई जिलों में मंदिरों के बाहर भंडारा :-
आज हनुमान जयंती है। पूरे छत्तीसगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे। साथ ही मंदिरों के बाहर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है।
शहर में जगह-जगह भंडारा चल रहा है। कई जगह सुबह से प्रसाद बांटे जा रहे। मुस्लिम युवाओं ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भिलाई के घड़ी चौक पर शरबत और खिचड़ी बांटी। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए। भगवा गमछा भी अपने गले पर टंगा और हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
- भिलाई के सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में दोपहर के समय एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी भक्तों की लाइन लग गई थी। लोग सुबह से ही दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे हैं।
- रायपुर के दूधाधारी मंदिर स्थित हनुमान जी को 108 कमल फूल और जय श्री राम लिखे पत्तों की माला पहनाई गई है। जबकि, संतोषी नगर में बच्चों ने मंजीरा बजाया और कैमरे के सामने हनुमान चालीसा का सुनाया।
- बिलासपुर में अंग्रेजों के जमाने की श्रीबजरंग पंचायत मंदिर है। जहां हनुमानजी को साक्षी मानकर पंचायत लगती थी। धर्म-जाति से ऊपर उठकर सभी समाज के लोग फैसले मानते हैं