"रामनवमी पर चांपा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा ने मोहा जन-जन का मन" "जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा
दैनिक समाचार पत्र
बिहान छत्तीसगढ़
ब्यूरो चीफ: कुश सोनी | संवाददाता: रमेश कुमार सोनी, जांजगीर-चांपा
"जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा चांपा"
"आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम"
27 मार्च 2026 को रामनवमी के पावन अवसर पर चांपा नगर में भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर बरपाली चौक, लायंस चौक, थाना चौक होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई परशुराम चौक चौपाटी पहुंची, जहां इसका भव्य समापन किया गया।
शोभायात्रा के दौरान आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से सुसज्जित रथ पर श्री श्याम बाबा विराजमान रहे, जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मार्ग में "जय श्रीराम" के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम स्थल पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही हनुमान आरती, श्याम आरती एवं जस गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुति महावीर सोनी, कुश सोनी (मानव अधिकार संभाग मीडिया प्रभारी), डॉ. रवि शराफ एवं धीरज सोनी द्वारा दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस पूरे आयोजन में चांपा नगर के जनसमूह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।