ग्राम कामता में भक्तिमय माहौल के बीच श्री अखंड नवधा रामायण महायज्ञ का भव्य समापन
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ रिगनी / खरौद ग्राम पंचायत कामता में हिन्दू समाज के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्री अखंड नवधा रामायण महायज्ञ का भव्य समापन बुधवार, 25 मार्च 2026 को पूरे विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरे क्षेत्र से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और वातावरण भक्तिमय बना रहा महायज्ञ का शुभारंभ 15 मार्च को भव्य कलश यात्रा एवं वेदी पूजन के साथ हुआ था। कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात व्यास आचार्य पं. श्री पुरंजन तिवारी जी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा का रसपान किया।
समापन दिवस पर हवन, सहस्रधारा एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन के दौरान आयोजित मानस गायन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया मानस गायन प्रतियोगिता के परिणाम एवं पुरस्कार प्रथम स्थान ममता मानस पार्टी कोरबा को 14000 एवं शील्ड, द्वितीय स्थान लक्ष्मी मानस पार्टी दादर (कोरबा) को 12000 एवं शील्ड, तृतीय स्थान केशव चंदा मानस पार्टी नकझर को 10000 एवं शील्ड, चतुर्थ स्थान श्री बालाजी मानस पार्टी कटही को 8000 एवं शील्ड, पंचम स्थान रमेश मानस पार्टी पेंड्री को 7000 एवं शील्ड, षष्ठम स्थान विजय मानस पार्टी नेगुरडीह को 6000 एवं शील्ड, सप्तम स्थान सुनीता विश्वकर्मा उदयभाटा को 5000 एवं शील्ड, अष्टम स्थान नरेश मानस पार्टी नेगुरडीह को 4000 एवं शील्ड, नवम स्थान नीलकंठ यादव बावनगुड़ी को 3000 एवं शील्ड तथा दशम स्थान रामपाल मानस पार्टी अवरीद को 2100 एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में पुष्पा मानस पार्टी पामगढ़, रविंद्र पटेल मानस पार्टी करियातांड एवं प्रकाश मानस पार्टी लोहर्षि को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री शैल कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप, सचिव संतोष कुमार कश्यप, कोषाध्यक्ष उत्तम कश्यप सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा महायज्ञ में यजमान के रूप में श्री जयप्रकाश कश्यप - श्रीमती मंजूलता कश्यप एवं श्री गोविन्द राम - योगिनी कश्यप ने अपनी श्रद्धापूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।