संस्कृति

रायपुर में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का विरोध

रायपुर में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का विरोध:मसीही समाज के नेता बोले-धार्मिक अधिकारों के खिलाफ बिल, रैली निकलकर जताया विरोध

छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पास हो गया है लेकिन छत्तीसगढ़ में नए धर्मांतरण कानून को लेकर विरोध तेज हो गया है। संयुक्त मसीही समाज ने इस कानून के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रैली निकाली है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस कानून में पहले जिन बिंदुओं पर आपत्ति जताई गई थी, उन्हें दोबारा शामिल किया गया है।

मसीही समाज के नेताओं का कहना है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और संविधान सभी नागरिकों को अपने धर्म का पालन और प्रचार करने की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने विशेष रूप से “प्रलोभन” शब्द की स्पष्ट परिभाषा की मांग उठाई और कहा कि स्वेच्छा से धर्म अपनाने या प्रचार करने पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जानी चाहिए।

समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि इस कानून में सुधार नहीं किया गया, तो वे न्यायालय का रुख करेंगे। साथ ही, उन्होंने राज्यभर में मशाल रैली और विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कही, जिससे सरकार तक उनकी आवाज पहुंच सके।

Leave Your Comment

Click to reload image